गर्भावस्था

गर्भावस्था के दौरान पालक खाना – फायदे और साइड इफेक्ट्स

पालक स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा लाभदायक होता है। इससे कैंसर, ब्लड प्रेशर कम होने की समस्या और आँखों के स्वास्थ्य में अनेक लाभ मिलते हैं। यह हरी सब्जी खाने से गर्भवती महिलाओं को भी बहुत फायदे होते हैं। यदि आप गर्भवती हैं तो आपको पता होगा कि इस दौरान आपको वे सभी चीजें खानी चाहिए जो आपके लिए हेल्दी हैं। क्योंकि स्वस्थ आहार का सेवन करने से गर्भ में पल रहे बच्चे की वृद्धि और विकास में मदद मिलती है। गर्भावस्था के दौरान पालक खाने से आपको ज्यादा से ज्यादा न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। इस समय पालक से और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं इस बारे में जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

पालक की न्यूट्रिशनल वैल्यू

पालक की एक सर्विंग (100 ग्राम) आपको निम्नलिखित न्यूट्रिशन प्रदान कर सकती है, आइए जानें;

न्यूट्रिएंट वैल्यू प्रति 100 ग्राम
कैलोरी 23 किलो कैलोरी
प्रोटीन 2.3 ग्राम
कार्ब्स 4 ग्राम
फैट 0 ग्राम
आयरन 3 ग्राम
फोलिक एसिड 194 माइक्रोग्राम
कैल्शियम 99 मिली ग्राम

 

इन न्यूट्रिएंट्स के अलावा पालक में विभिन्न प्रकार के विटामिन भी होते हैं, जैसे विटामिन ‘ए’, विटामिन ‘बी’, विटामिन ‘सी’, फॉस्फोरस, सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम। यह बच्चे के विकास और वृद्धि में मुख्य भूमिका निभाते हैं।

गर्भावस्था के दौरान पालक खाने के फायदे

पालक बहुत हेल्दी होता है और यह कई न्यूट्रिएंट्स प्रदान करता है। गर्भावस्था के दौरान पालक खाने से निम्नलिखित फायदे हो सकते हैं, आइए जानें;

1. यह बच्चे के कॉग्निटिव डेवलपमेंट में मदद करता है

पालक में पर्याप्त फोलिक एसिड होता है (इसे फोलेट या विटामिन ‘बी9’ भी कहते हैं), जो गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी है क्योंकि इससे मिसकैरेज होने की संभावनाएं कम हो सकती हैं। यह बच्चे की रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने और कॉग्निटिव डेवलपमेंट (संज्ञानात्मक विकास) में मदद करता है। इसमें मौजूद आयरन की मात्रा रेड ब्लड सेल्स को उत्पन्न करने में मदद करती है और एनीमिया जैसी बीमारी को दूर करती है जो गर्भावस्था की बहुत आम समस्याएं हैं।

2. मूड ठीक रखता है

पालक में विटामिन ‘बी’ होने से यह गर्भावस्था के दौरान आपके मूड को ठीक रखता है। यदि अक्सर सुबह या दोपहर में आपका मूड खराब रहता है तो अपने आहार में पालक शामिल करें। इससे आपका मस्तिष्क और शरीर दोनों ठीक रहेंगे। पालक खाने से डिप्रेशन, चिंता और एंग्जायटी कम होने में मदद मिलती है।

3. यह हड्डियों और दाँतों के विकास में मदद करता है

हड्डियों और दाँतों के विकास के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी होता है।100 ग्राम पालक में आपको लगभग 99 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है। हड्डियों के विकास के साथ-साथ कैल्शियम आर्टरीज में ब्लड क्लॉटिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करता है और मांसपेशियों व नसों के फंक्शन में सुधार लाता है।

4. कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित करता है

गर्भावस्था के दौरान विटामिन ‘ई’ का सेवन करने से शरीर को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद मिलती है, दृष्टि में सुधार होता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित होने में मदद मिलती है। गर्भावस्था के दौरान पर्याप्त मात्रा में विटामिन ‘ई’ लेने के लिए आप पालक को पका कर खा सकती हैं।

5. इम्युनिटी बढ़ाता है

गर्भावस्था के दौरान आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है और गर्भ में पल रहे बच्चे को इन्फेक्शन से बचाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा की जरूरत होती है। पालक में भरपूर विटामिन ‘सी’ होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने और सभी रोगों को कम करने में मदद करता है। गर्भावस्था के दौरान पालक खाने से आपको जुकाम और अन्य सामान्य समस्याएं भी नहीं होती हैं। यह पाचन को भी ठीक रखता है।

6. ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित रखता है

पालक में मौजूद नाइट्रेट ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करता है। गर्भावस्था के दौरान हाई ब्लड प्रेशर होना एक आम समस्या है और इस समय पालक खाने से ब्लड प्रेशर का स्तर नियंत्रित हो सकता है। पालक में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कम करने और इसे सामान्य स्तर पर लाने में मदद करता है।

7. दृष्टि में सुधार करता है

पालक में विटामिन बी1 और बी2 प्रचुर मात्रा में होता है। ये दोनों विटामिन बच्चे की दृष्टि और नर्वस सिस्टम के विकास में मदद करते हैं। गर्भावस्था के दौरान आहार में विटामिन बी1 की कम मात्रा होने से आपको ‘पेरीफेरल न्यूरोपैथी’ (इसमें डायबिटीज, कमजोरी, नंबनेस, नर्व डैमेज शामिल हैं) से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। विटामिन बी2 शरीर में रिप्रोडक्टिव टिश्यू और ऑर्गन्स के विकास में मदद करता है। पर्याप्त मात्रा में विटामिन का सेवन करने के लिए आप अपने आहार में पालक जरूर शामिल करें। हालांकि सिर्फ पालक से ही आपको सभी न्यूट्रिएंट्स प्राप्त नहीं होते हैं इसलिए आपको डॉक्टर की सलाह के अनुसार मल्टीविटामिन्स के सप्लीमेंट्स का सेवन भी करना चाहिए। विटामिन की टेबलेट्स बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य और सही तरीके से विकास व वृद्धि को सुनिश्चित करती हैं।

8. त्वचा में चमक प्रदान करता है

पालक में प्रोटीन भरपूर होता है। शरीर में सेल्स को ठीक करने, अमीनो एसिड को उत्पन्न करने, अच्छी त्वचा को बनाए रखने और मांसपेशियां व हड्डियों के स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। पालक खाने से आपके शरीर में प्रोटीन की आवश्यकताएं भरपूर मात्रा में पूरी होती हैं। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए अपने आहार में इस हरी सब्जी को शामिल करें।

गर्भावस्था के दौरान पालक खाने के साइड इफेक्ट्स

पालक बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है और इसे गर्भावस्था के आहार में शामिल किया जा सकता है पर इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। यदि आप बहुत ज्यादा पालक खाती हैं तो इससे आपको निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, आइए जानें;

1. कब्ज और ब्लोटिंग

पालक में फाइबर बहुत ज्यादा होता है और हमारे शरीर को फाइबर पचाने की आदत होने में समय लगता है। यदि आपको ज्यादा फाइबर-युक्त भोजन खाने की आदत नहीं है तो आप कब्ज, गैस, ब्लोटिंग और पेट में ऐंठन का अनुभव कर सकती हैं। यदि आप बहुत ज्यादा पालक खाती हैं तो इससे गर्भावस्था के दौरान बहुत सी असुविधाएं हो सकती हैं।

2. डायरिया

हाँ, यदि आप अपने आहार में बहुत ज्यादा पालक शामिल कर लेती हैं तो आपको डायरिया या कब्ज हो सकता है। फाइबर-युक्त आहार बहुत ज्यादा खा लेने से आपका पाचन तंत्र बिगड़ सकता है जिससे लूज मोशन या बार-बार मलत्याग की समस्या होती है – इसे डायरिया कहते हैं। यदि आप बहुत ज्यादा पालक खा लेती हैं तो आपको डायरिया के साथ-साथ बुखार और पेट में दर्द भी हो सकता है।

3. किडनी में पथरी

पालक में बहुत अधिक ‘प्यूरीन’ होता है और यह कंपाउंड्स का एक ग्रुप है। यदि हमारे शरीर में इसकी मात्रा बहुत ज्यादा हो जाती है तो यह यूरिक एसिड में बदल जाता है। शरीर में बहुत ज्यादा यूरिक एसिड होने से कैल्शियम इकट्ठा हो सकता है और इसके परिणामस्वरूप किडनी में पथरी हो सकती है यानी किडनी स्टोन्स हो सकते हैं। इसके अलावा पालक में बहुत ज्यादा ऑक्सेलिक एसिड होता है जो तेजी से कैल्शियम ऑक्ज्लेट के बढ़ने का कारण बनता है। किडनी में स्टोन्स होने से बचने के लिए बहुत संयमित मात्रा में पालक खाएं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. गर्भावस्था के दौरान आहार में कितना पालक शामिल करना चाहिए?

गर्भावस्था में आप अपने आहार में रोज आधा कप पालक खा सकती हैं। ज्यादा पालक खाने से गर्भावस्था में कॉम्प्लीकेशंस भी हो सकते हैं इसलिए सुनिश्चित करें कि इस समय आप संयमित मात्रा में ही पालक खाएं।

2. क्या मैं गर्भावस्था के दौरान पालक का सलाद खा सकती हूँ?

हाँ, गर्भावस्था के दौरान आप पालक का सलाद भी खा सकती हैं पर सुनिश्चित करें कि पालक की पत्तियां फ्रेश हों और उसमें कोई भी दाग या छेद न हो। पालक को अपने सलाद में मिलाने से पहले इसे अच्छी तरह से धो लें और ताजा ही खाएं।

यद्यपि पालक खाने से आपकी गर्भावस्था की सारी समस्याएं खत्म नहीं होती हैं पर यह इस समय आपको ज्यादा से ज्यादा आवश्यक न्यूट्रिएंट्स प्रदान करता है। यदि गर्भावस्था के दौरान आप अपने आहार में पालक शामिल करने की सोच रही हैं और आप दवा भी ले रही हैं तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें कि आपको इस समय लगभग कितना पालक खाना चाहिए। गर्भावस्था में थोड़ा सा पालक खाने पर ही आपको बहुत सारे फायदे प्राप्त हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 

प्रेगनेंसी के दौरान मूली खाना
प्रेगनेंसी के दौरान करेला खाना

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

जादुई हथौड़े की कहानी | Magical Hammer Story In Hindi

ये कहानी एक लोहार और जादुई हथौड़े की है। इसमें ये बताया गया है कि…

1 week ago

श्री कृष्ण और अरिष्टासुर वध की कहानी l The Story Of Shri Krishna And Arishtasura Vadh In Hindi

भगवान कृष्ण ने जन्म के बाद ही अपने अवतार के चमत्कार दिखाने शुरू कर दिए…

1 week ago

शेर और भालू की कहानी | Lion And Bear Story In Hindi

शेर और भालू की ये एक बहुत ही मजेदार कहानी है। इसमें बताया गया है…

1 week ago

भूखा राजा और गरीब किसान की कहानी | The Hungry King And Poor Farmer Story In Hindi

भूखा राजा और गरीब किसान की इस कहानी में बताया गया कि कैसे एक राजा…

1 week ago

मातृ दिवस पर भाषण (Mother’s Day Speech in Hindi)

मदर्स डे वो दिन है जो हर बच्चे के लिए खास होता है। यह आपको…

1 week ago

मोगली की कहानी | Mowgli Story In Hindi

मोगली की कहानी सालों से बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। सभी ने इस…

1 week ago