शिशु

कैरव नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Kairav Name Meaning in Hindi

बच्चे भगवान का रूप होते हैं। माता-पिता बच्चों को हर वो खुशी देने की कोशिश करते हैं जो उनको अपने जीवन में नहीं मिली होती है। बच्चे के नाम से लेकर उसके खाने तक का खयाल रखना माँ-बाप की जिम्मेदारी बन जाती है। इसलिए बच्चे का नाम चुनते वक्त वह यह ध्यान में रखते हैं कि नाम थोड़ा यूनीक हो और उसका मतलब भी अच्छा हो। आपने बेटे को जन्म दिया है और उसके लिए अच्छे नाम की तलाश कर रहे हैं, तो यहाँ पर ध्यान दें। हम आपके लिए लड़कों के स्टाइलिश और लेटेस्ट नाम ‘कैरव’ के बारे में जानकारी लेकर आए हैं। यह नाम नया है और लोगों को पसंद भी आता है। अगर आपके मन में भी इस नाम को रखने का विचार आ रहा है तो इस नाम से जुड़े उसके अर्थ, राशिफल, नक्षत्र और व्यक्तित्व के बारे में आगे जानें।

कैरव नाम का मतलब और राशि

कैरव नाम सुनकर ही थोड़ा अलग और अच्छा नाम लगता है। इस नाम को रखते समय हर माता-पिता के दिमाग में यही खयाल आता होगा कि वह अपने बेटे के लिए अलग हटकर और कुछ नया नाम रख रहे हैं। लेकिन नाम सिर्फ सुनने में अच्छा नहीं होना चाहिए बल्कि उसका अर्थ भी बेहतर होना चाहिए। नाम का अर्थ जितना अच्छा होगा वह नाम की खूबसूरती में और चार चांद लगा देगा। कैरव नाम का अर्थ सफेद कमल का फूल और पानी में जन्मा होता है। ‘क’ अक्षर से शुरू होने वाला यह नाम मिथुन राशि में आता है। तो चलिए आगे जानते हैं कैरव नाम के लड़कों के व्यक्तित्व और उनसे जुड़ी जरूरी जानकारियों के बारे में।

नाम कैरव
अर्थ सफेद कमल, पानी में जन्मा
लिंग लड़का
अंक ज्योतिष 8
धर्म हिन्दू
राशि मिथुन
नक्षत्र पुनर्वसु (के, को, ह, हा, ही)
शुभ दिन बुधवार
शुभ रंग हरा, गुलाबी, सफेद, हल्का पीला
शुभ रत्न पन्ना

कैरव नाम का अर्थ क्या है?

बेशक कैरव नाम लड़कों का बेहतरीन नाम हो लेकिन इस नाम को अपनाने से पहले माँ-बाप को इससे जुडी लगभग सभी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। कैरव नाम का अर्थ सफेद कमल और पानी में जन्मा हुआ होता है। ये नाम लड़कों के ट्रेंडिंग नामों में से एक है। कैरव नाम के लड़के कई लोगों की जिंदगी को सवांरने में अहम भूमिका निभाते हैं। ये समाज में लोगों से घुलना-मिलना बहुत पसंद करते हैं और लोगों पर अपनी अलग ही छाप छोड़ते हैं। ये अपना जीवन सादगी के साथ बिताते हैं, साथ ही कई तरह की कला में हाथ आजमाते हैं और बातचीत करने में सबसे आगे रहते हैं।

कैरव नाम का राशिफल

कैरव नाम की राशि मिथुन होती है। वैसे तो यह नाम नया है, लेकिन लोग इसे काफी पसंद करते हैं। इस राशि के लड़के दिमाग के तेज होते हैं और जब भी किसी मुसीबत में पड़ते हैं तो अपने दिमाग के इस्तेमाल से समस्या को हल करने की कोशिश करते हैं। तेज बुद्धि के साथ ये व्यक्ति चालाक और पैसों के धनी होते हैं। किसी भी काम को जल्दी मना नहीं करते है। इन्हें गलत चीजों को तुरंत संभालना आता है। ये अपने व्यवहार से लोगों का मन मोह लेते हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर क,छ, घ और ह को माना जाता है।

कैरव नाम का नक्षत्र क्या है?

कैरव नाम का नक्षत्र ‘पुनर्वसु’ है और ज्योतिष के अनुसार पुनर्वसु नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह बाणों से भरा तरकश को माना जाता है। पुनर्वसु नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – के, को, ह, हा, ही।

कैरव जैसे मिथुन राशि के हिसाब से अन्य नाम

कैरव नाम की मिथुन राशि के अनुसार यहाँ आपको और भी अन्य नाम बताए गए हैं। यह सभी नाम ज्यादातर मिथुन राशि के अंतर्गत आने वाले अक्षर क, छ, घ और ह से लिए गए हैं, आइए नामों को जानते हैं।

नाम नाम
करन (Karan) कपिल (Kapil)
कल्पेश (Kalpesh) कनिष्क (Kanishk)
कुणाल (Kunal) कविश (Kavish)
कृष्णा (Krishna) कबीर (Kabir)
छविक (Chhavik) हर्षद (Harshad)
ह्रितिक (Hritik) हर्ष (Harsh)

कैरव नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

कैरव एक बेहद ही खूबसूरत और लेटेस्ट नाम है और अगर आप इसी नाम से मिलते-जुलते नाम को रखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए नामों को ध्यान से देखें।

नाम   नाम
भैरव (Bhairav) धैरव (Dhairav)
आरव (Aarav) अर्नव (Arnav)
धीरव (Dheerav) अर्नब (Arnab)
नीरव (Nirav) पूरव (Purav)

‘क’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

कैरव नाम की तरह और भी ऐसे लड़कों के नाम है जो क अक्षर से शुरू होते हैं और उनका मतलब भी काफी अच्छा होता है, तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट को एक बार चेक जरूर करें।

नाम अर्थ
कुणाल सकारात्मक व्यक्ति, जिसकी आंखें बहुत खूबसूरत हों
कुशल प्रवीण, पारंगत
कविश कवि, बुद्धिमान
कुश भगवान राम के पुत्र, पूजा करने योग्य
कियांश प्रतिभाओं से भरपूर
कौशिक संत आदमी
कौशल निपुणता
कियान राजा, भगवान की कृपा
कमल फूल
केशव भगवान श्रीकृष्ण के कई नामों में से एक

 

इस लेख के जरिए से हमने आपको कैरव जैसे प्यारे नाम से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां देने की पूरी कोशिश की है और हम उम्मीद करते हैं कि ये सभी जानकारियां आपके लिए उपयोगी साबित हों। इसके अलावा अगर आपको कैरव नाम से मिलते जुलते अन्य नाम रखने कि इच्छा है तो आपके लिए वो विकल्प भी इस लेख में मौजूद है। आपके बच्चे का नाम चुनने में हम आपकी मदद कर सकें तो हमे बेहद खुशी होगी। हमे कमेंट कर के जरूर बताए कि आपको हमारा दी गई जानकारी फायदेमंद लगी या नहीं।

यह भी पढ़ें:

मनोज नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Manoj Name Meaning in Hindi
नीरज नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Niraj Name Meaning in Hindi
प्रशांत नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Prashanth Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

60+ दशहरा 2024 की शुभकामनाएं देने के लिए यूनिक कोट्स, विशेस, मैसेज और स्टेटस

नवरात्रि के नौ दिनों के उत्सव के बाद, दशहरा का त्यौहार आता है, जिसका सभी…

1 day ago

60+ नवरात्रि 2024 की शुभकामनाएं, कोट्स, विशेज, मैसेज, शायरी और स्टेटस

नवरात्रि के नौ शुभ दिन माँ दुर्गा के नौ अवतारों के उत्सव और उनकी पूजा…

1 day ago

दशहरा पर निबंध (Essay On Dussehra in Hindi)

जब त्योहार की बात आती है तो भारत का नाम सबसे आगे आता हैं, क्योंकि…

1 day ago

बच्चों के लिए नवरात्रि से जुड़े दिलचस्प सवाल-जवाब

हम सभी बड़े ही विधि-विधान के साथ अपने घर में माता का स्वागत करते हैं…

1 day ago

बच्चों के लिए नवरात्रि और दशहरे से जुड़ी कहानियां और तथ्य

हमारे देश में इतने त्योहार और उत्सव होते हैं जितने शायद ही किसी देश में…

1 day ago

नवरात्रि में अपने घर को इको फ्रेंडली तरीके से सजाएं

नवरात्रि का त्योहार देवी दुर्गा और उनके सभी नौ अवतारों को समर्पित है और हर…

1 day ago