In this Article
हमने अक्सर देखा है कि घर में मौजूद बड़े बुजुर्ग खासकर दादा-दादी और नाना-नानी हमेशा बच्चे के लिए उसी नाम पर जोर देते हैं जो थोड़ा सुनने में पुराना हो, क्योंकि उनका मानना होता है कि हर नाम का अपना मकसद और महत्व होता है। इसलिए उन्हें पुराने नाम बेहद पसंद होते हैं। आज हम उनकी कुछ पुराने नामों में से खास नाम प्रमोद के बारे में इस लेख में बात करने वाले हैं। प्रमोद कैसा नाम है, इसका अर्थ क्या होता और इस नाम के व्यक्तियों का स्वभाव कैसा रहता है इस बारे में सारी जानकारी आपको इस लेख के जरिए मिलेगी। तो इसे पूरा जरूर पढ़ें।
प्रमोद नाम का मतलब और राशि
प्रमोद नाम काफी समय से चलता आ रहा नाम है लेकिन आज के समय में यह नाम और अधिक सुनने को मिल रहा है, जिसकी वजह इसक अर्थ है। किसी भी नाम को चुनने से पहले उसके अर्थ को अच्छी तरह से समझ लेना हर माता पिता की जिम्मेदारी होती है। प्रमोद नाम के अर्थ और उसकी राशि के बारे में आपको बता रहे हैं। प्रमोद नाम का अर्थ खुशी, हंसमुख व्यक्ति, महिमा आदि होता है। वहीं इसकी राशि कन्या है। इस नाम के व्यक्तियों के बारे में और भी बेहतर तरीके जानने के लिए आगे पढ़ें।
| नाम | प्रमोद |
| अर्थ | खुशी, हंसमुख, महिमा |
| लिंग | लड़का |
| अंक ज्योतिष | 4 |
| धर्म | हिन्दू |
| राशि | कन्या |
| नक्षत्र | उत्तराफाल्गुनी (टे, टो, प, पा, पी) |
| शुभ दिन | बुधवार |
| शुभ रंग | हल्का पीला, हरा, नीला और सफेद |
| शुभ रत्न | पन्ना |
प्रमोद नाम का अर्थ क्या है?
प्रमोद लड़कों के उन चुने हुए नाम में से एक है जिसे हर घरवाले, रिश्तेदार सभी रखना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि इस नाम का अर्थ खुशी, खुशहाल व्यक्ति होता है। अगर बात की जाए प्रमोद नाम के व्यक्तियों के व्यक्तित्व कि तो इस नम के लड़के बड़े ही शांत स्वभाव के होते हैं और अपने काम से ज्यादा मतलब रखते हैं। ये लोग दूसरों से बहुत ही प्यार से बात करते हैं और दूसरों के प्रति इनके मन में बहुत प्यार होता है। साथ ही इन्हें मौके के हिसाब से अपना काम करना या करवाना आता है। ये अपनी जिंदगी में हर मुश्किल से मुश्किल स्थिति में भी हंसते हुए चेहरे के साथ काम करते हैं।
प्रमोद नाम का राशिफल
प्रमोद नाम कन्या राशि में आता है। कन्या राशि के लड़के अपने जीवन में किसी भी चीज से समझौता नहीं करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस राशि के व्यक्तियों को धार्मिक चीजों में बेहद आस्था रहती हैं। इतना ही नहीं इनका व्यवहार लोगों के प्रति बेहद दयालु होता है और साथ ही ये अपने आसपास मौजूद जरूरतमंदों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। यह हंसमुख स्वभाव के होते हैं और इनके साथ रहने वाे लोग हमेशा खुश रहते हैं। इस राशि से जुड़े लड़के भविष्य में बेहतरीन अभिनेता, सिंगर, कॉमेडियन और लेखक बन सकते हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर प, ठ, ण को माना जाता है।
प्रमोद नाम का नक्षत्र क्या है?
प्रमोद नाम का नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी होता है जिसका प्रतीक चिन्ह चारपाई के पिछले दो पायों को माना जाता है। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – टे, टो, प, पा, पी।
प्रमोद जैसे कन्या राशि के हिसाब से अन्य नाम
प्रमोद लड़कों का भले ही पुराने जमाने का नाम है लेकिन आज भी लोग इस नाम को पसंद करते हैं। यह नाम प अक्षर से शुरू होने के कारण कन्या राशि में आता है। अगर आपको भी कन्या राशि में शामिल अन्य अक्षरों से लड़कों के नाम की तलाश है, तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमे से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।
| नाम | नाम |
| परिमल (Parimal) | प्रणय (Pranay) |
| पथिन (Pathin) | परंजय (Paranjay) |
| पुण्य (Punya) | पलाश (Palash) |
| पीयूष (Piyush) | प्रांजल (Pranjal) |
| पंकज (Pankaj) | पुलकित (Pulkit) |
| पुनीत (Puneet) | प्रभजोत (Prabhjot) |
| प्रत्युष (Pratyush) | पवन (Pavan) |
| पुष्कर (Pushkar) | पूरब (Purab) |
प्रमोद नाम से मिलते-जुलते और भी नाम
प्रमोद जैसे साधारण नाम को आप अपनाने में आपको संकोच हो रहा है तो ऐसे में हम आपकी मदद के लिए मौजूद हैं। यह नाम न सही आप उस नाम से मिलता-जुलता दूसरा ट्रेंडिंग नाम अपने बेटे का रख सकते हैं। यह रहें वो नाम –
| नाम | नाम |
| विनोद(Vinod) | आमोद (Aamod) |
| पयोध (Payodh) | प्रवर (Pravar) |
| प्रद्युम्न (Pradyumna) | प्रसेन (Prasen) |
| प्रफुल (Praful) | प्रियेश (Priyesh) |
प्रमोद नाम के प्रसिद्ध लोग
देश भर में प्रमोद नाम के कई प्रसिद्ध व्यक्ति हुए हैं, जिनमें से कुछ के बारे में हम आपको बताएंगे। नीचे दी गई टेबल में उनके नाम समेत उनके पेशे के बारे में भी जानकारी दी है।
| नाम | पेशा |
| प्रमोद महाजन | दिवंगत राजनीतिज्ञ |
| प्रमोद अग्रवाल | उद्यमी |
| प्रमोद पाठक | अभिनेता |
| प्रमोद चौधरी | व्यवसायी |
| प्रमोद भगत | बैडमिंटन खिलाड़ी |
| प्रमोद चक्रवर्ती | फिल्म निर्माता |
| प्रमोद चंदीला | क्रिकेट खिलाड़ी |
| प्रमोद दुबे | राजनीतिज्ञ |
| प्रमोद सावंत | गोवा के मुख्यमंत्री |
| प्रमोद कांबले | पेंटर, मूर्तिकार |
‘प’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम
यदि आपके होने वाले या पैदा हुए बच्चे के लिए ‘प’ अक्षर फायदेमंद माना गया है और इसी वजह से आप अपने बेटे का नाम ‘प’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं तो हमारे द्वारा बताए गए नामों पर ध्यान जरूर दें।
| नाम | अर्थ |
| पार्थ (Parth) | अर्जुन का दूसरा नाम |
| पनाश (Panash) | ईश्वर का उपहार |
| प्रज्ज्वल (Prajjwal) | रोशन, चमकदार |
| पार्थिव (Parthiv) | पृथ्वी का पुत्र, बहादुर |
| परितोष (Paritosh) | खुशी, संतोष |
| पिनाकिन (Pinakin) | पिनाक धनुष के स्वामी भगवान शिव |
| पूर्णेंदु (Purnendu) | पूर्णिमा का चन्द्रमा |
| परीक्षित (Parikshit) | अभिमन्यू का पुत्र |
| पनव (Panav) | राजकुमार |
| पारिकेत (Pariket) | इच्छा के विरूद्ध |
प्रमोद लड़कों का एक सीधा-सादा नाम है जिसे आज भी माता-पिता काफी पसंद करते हैं। इसलिए हमने इस आर्टिकल के जरिए प्रमोद नाम के अर्थ, राशि, नक्षत्र और स्वभाव के बारे में विस्तार से बताया है। ऐसे में अगर आपको लगता है कि आपको अपने बेटे या किसी करीबी को इस नाम का सुझाव देना है तो ये एक बेहतर विकल्प होगा। इस नाम को अपनाने से पहले आप इस आर्टिकल को ध्यान से जरूर पढ़ें और अपने रिश्तेदारों को भी भेजें ताकि वो भी इस नाम की अहमियत को समझ सकें।
यह भी पढ़ें:
प्रेम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Prem Name Meaning in Hindi
प्रशांत नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Prashanth Name Meaning in Hindi
प्रियांशु नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Priyanshu Name Meaning in Hindi

















