शिशु

प्रीति नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Priti Name Meaning in Hindi

बेटियां जितनी प्यारी होती हैं माता-पिता उनका उतना ही प्यारा नाम रखने की कोशिश करते हैं। वो वही नाम चुनते हैं जो उनकी लाड़ली को सूट करेगा। आज हम लड़कियों के लिए उपयोग किए जाने वाले एक बहुत ही प्यारे और लोकप्रिय नाम पर चर्चा करेंगे और वो नाम है ‘प्रीति’। अगर आप ये नाम अपनी बेटी का रखना चाहते हैं तो उससे पहले इस आर्टिकल को जरूर पढ़ लें। 

प्रीति नाम का मतलब और राशि

प्रीति बहुत ही खूबसूरत नाम है। जितना प्यारा ये नाम है उतना ही प्यारा इसका मतलब भी है। आपको बता दें कि प्रीति का मतलब प्यारा, सुंदर, खुशी से होता है। इस नाम की राशि कन्या है। ऐसा माना जाता है कि इस नाम की लड़कियां बहुत नाजुक मिजाज होती हैं और अच्छे विचारों वाली होती हैं। इस नाम से जुड़ी अधिक जानकारी आपको आगे लेख में विस्तार में मिलेगी। 

नाम प्रीति
अर्थ खुशी,प्यार, संतुष्ट होना
जेंडर लड़की
अंक ज्योतिष 9
धर्म हिन्दू
राशि कन्या
नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी (टे, टो, पा, पी)
शुभ दिन बुधवार
शुभ रंग हल्का पीला, हरा, सफेद और नीला
शुभ रत्न पन्ना

प्रीति नाम का अर्थ क्या है?

प्रीति एक प्यारा और सुंदर नाम है। यदि आप भी अपनी बेटी के लिए एक अच्छा और शुभ नाम रखने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप प्रीति नाम चुन सकते हैं। प्रीति नाम रखने से पहले आप इस नाम के बारे में अच्छे से जान लें जैसे कि इसका अर्थ। प्रीति नाम का अर्थ प्यार, स्नेह, संतोष होता है। कहते हैं नाम का असर व्यक्ति पर अच्छा-बुरा दोनों हो सकता है, इसलिए अच्छे अर्थ वाले नाम को लोग इतना महत्व देते हैं। प्रीति नाम की लड़कियों का स्वभाव शांत और मीठा बोलने वाला होता है और ये बहुत मेहनती भी होती हैं। ये किसी भी काम को करने से पहले हर चीज को ध्यान से समझती हैं। 

प्रीति नाम का राशिफल

जैसा कि हमने पहले भी बताया है ‘प’ अक्षर वाले नाम कन्या राशि में आते हैं।  प्रीति नाम की लड़कियां कन्या राशि की होती हैं। इस राशि की नाम वाली लड़कियां शांत और संवेदनशील स्वभाव की होती हैं। ये दिखने में बेहद आकर्षक तो होती ही हैं और साथ ही इनके बाल भी लम्बे होते हैं। अपने नरम स्वभाव के कारण ये सबकी मदद के लिए हमेशा आगे रहती हैं। 

प्रीति नाम का नक्षत्र क्या है?

प्रीति नाम का नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी है। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का चिन्ह चारपाई है। इस नक्षत्र से जुड़े अन्य अक्षर टे, टो, पा, पी हैं।

कन्या राशि के हिसाब से प्रीति नाम से मिलते-जुलते लड़कियों के अन्य नाम

प्रीति तो वैसे भी अच्छा नाम है लेकिन फिर भी अगर आप अपनी बेटी का इससे ही मिलता-जुलता कोई नाम रखने का सोच रहे हैं, तो नीचे बताए गए नामों पर एक नजर जरूर डालें। 

नाम नाम
प्रीतिका प्रीतांजलि
प्रीतो प्रीयसी
प्रीत प्रीतल
प्रीतजोत प्रीतिलता
प्रीयासा प्रीतिकना
प्रीकांक्षी प्रीयसा
प्रीयकांक्षी प्रीतमा
प्रीयम प्रीयेशा
प्रियांशी प्रत्यूषा
प्रीयमलता प्रीयल
प्राशी प्रीयूषी
प्रणति प्राजक्ता
प्रज्ञा प्रकृति

प्रीति नाम के प्रसिद्ध लोग

प्रीति नाम की महिलाएं हैं जिन्होंने हर क्षेत्र में अपना नाम रौशन किया है, उनमें से कुछ के बारे में हम आपको बताएंगे। ये रहे प्रीति नाम की कुछ फेमस महिलाओं के नाम:

नाम पेशा
प्रीति जिंटा अभिनेत्री
प्रीति झंगियानी अभिनेत्री, मॉडल
प्रीति उत्तम सिंह संगीत कलाकार
प्रीति तोमर राजनीतिज्ञ
प्रीति सप्रू अभिनेत्री
प्रीती शिनॉय लेखिका
प्रीति सिंह लेखिका
प्रीती बोस क्रिकेटर
प्रीति दुबे हॉकी खिलाड़ी
प्रीति सागर पार्श्व गायिका

‘प’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

‘प’ अक्षर से बेटियों के कई खूबसूरत और यूनिक नाम मौजूद हैं और अगर आप भी सोच रहे हैं कि अपनी बेटी का नाम इसी अक्षर से रखेंगे तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें।

नाम अर्थ
प्राची पूर्व दिशा, सवेरा
पर्णिता शुभ, अप्सरा
परुषी बुद्धिमान और सुंदर
परू सूरज, देवी पार्वती का एक नाम
प्रिना संतुष्ट होना
प्रेशा ईश्वर द्वारा दिया गया गुण
पर्ली मोती की तरह
पलाक्षी शुभ्र, सफेद
परश्री गंगा
पीयूषी अमृत, पवित्र जल

हर एक नाम का अपना अलग ही महत्व होता है। इसलिए किसी भी नाम को रखने से पहले उचित जानकारी लेना जरूरी होता है। ऐसे में हमने प्रीति नाम के अर्थ और इस नाम की लड़कियों के व्यक्तित्व के बारे में आपको बताया है। अगर आपको भी ये नाम अच्छा लगा है और हमारे आर्टिकल के जरिए मिलने वाली सभी जानकारी आपके लिए कारगर साबित हुई है तो आप बेझिझक अपनी बेटी का नाम प्रीति रख सकते हैं। 

समर नक़वी

Recent Posts

जादुई हथौड़े की कहानी | Magical Hammer Story In Hindi

ये कहानी एक लोहार और जादुई हथौड़े की है। इसमें ये बताया गया है कि…

1 week ago

श्री कृष्ण और अरिष्टासुर वध की कहानी l The Story Of Shri Krishna And Arishtasura Vadh In Hindi

भगवान कृष्ण ने जन्म के बाद ही अपने अवतार के चमत्कार दिखाने शुरू कर दिए…

1 week ago

शेर और भालू की कहानी | Lion And Bear Story In Hindi

शेर और भालू की ये एक बहुत ही मजेदार कहानी है। इसमें बताया गया है…

1 week ago

भूखा राजा और गरीब किसान की कहानी | The Hungry King And Poor Farmer Story In Hindi

भूखा राजा और गरीब किसान की इस कहानी में बताया गया कि कैसे एक राजा…

1 week ago

मातृ दिवस पर भाषण (Mother’s Day Speech in Hindi)

मदर्स डे वो दिन है जो हर बच्चे के लिए खास होता है। यह आपको…

1 week ago

मोगली की कहानी | Mowgli Story In Hindi

मोगली की कहानी सालों से बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। सभी ने इस…

1 week ago