सुमन नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Suman Name Meaning in Hindi

सुमन नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल - Suman Name Meaning in Hindi

बच्चे की आने की खबर सुनने से लेकर उसके इस दुनिया में आने तक न जाने माता-पिता कितने ही नामों की जानकारी निकाल लेते है। बेटा हो या बेटी माता-पिता दोनों के लिए बेहतरीन नामों को पहले से ही ढूंढ कर रखते हैं ताकि बच्चे के पैदा होने के बाद तुरंत उसे नाम दे दिया जाए। इतना ही नहीं आपके करीबी भी कुछ ऐसे नामों का जिक्र आपके सामने करते हैं जिन्हे चाह कर भी आप अनसुना नहीं कर पाते हैं। लड़कियों के एक ऐसे ही नाम ‘सुमन’ के बारें में हम चर्चा करेंगे। सुमन नाम माता-पिता के लिए पहली पसंद बन जाता है। अगर आप भी इस नाम को रखने के बारें में सोच रहे हैं तो आइए हम आपको और भी करीब से इस नाम से जुड़ी सभी जानकारियां जरूर देंगे। 

सुमन नाम का मतलब और राशि

सुमन नाम मतलब इसे और भी खूबसूरत और खुशनुमा बनाता है। हर लड़की के माता-पिता की हमेशा से ख्वाहिश होती है कि उनकी बेटी का नाम सबसे अलग और सुन्दर हो ताकि लोग उस नाम सुनते ही उसकी तरफ आकर्षित हो जाए। सुमन सुनने में जितना प्यारा लगता है उसका मतलब भी इसमें चार चांद लगाता है।  सुमन नाम का मतलब फूल, सुंदर, हंसमुख और आकर्षित आदि होता है। इस नाम का अर्थ ही यह जताता है कि आखिर में इस नाम की लड़कियों का स्वभाव और उनका व्यक्तित्व कैसा होगा। इस नाम की राशि कुंभ है और इस नाम की लड़कियां दिखने में बेहद खूबसूरत होती है। सुमन नाम से जुड़े और भी जरूरी जानकारियों को और अच्छे तरीके से जानने के लिए आगे पढ़े।

नाम  सुमन
अर्थ  फूल, सुंदर और हंसमुख 
जेंडर  लड़की  
अंक ज्योतिष  5
धर्म  हिन्दू 
राशि  कुंभ 
नक्षत्र  शतभिषा (गो, सा, सी, सू)
शुभ दिन  शनिवार 
शुभ रंग  हल्का नीला, बैंगनी
शुभ रत्न  नीलम

सुमन नाम का अर्थ क्या है? 

सुमन लड़कियों के कुछ पॉपुलर नामों में से एक है। जितना खास इसका अर्थ है उतना ही खास इन नाम वाली लड़कियों का स्वभाव होता है। अगर आप भी अपनी लाड़ली का नाम सुमन रखना चाहते हैं तो इस नाम का अर्थ जानना आपके लिए जरूरी है। सुमन का मतलब एक खूबसूरत और आकर्षित व्यक्ति और फूल आदि होता है। सुमन नाम की लड़कियां दिखने में जितनी सुन्दर होती है उतनी ही यह मन की साफ भी होती हैं। इनका स्वभाव काफी मिलनसार होता है। इतना ही नहीं इनका दिमाग भी बहुत तेज होता है और अपने करियर और जॉब को लेकर ये बेहद गंभीर होती है। आपको बता दें कि इनका निस्वार्थ भाव इन्हे दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रखता है।

सुमन नाम का राशिफल   

इस नाम की राशि ‘कुंभ’ होती है। इस राशि की लड़कियां सभी गुणों से भरपूर होती है और जिस लक्ष्य को हासिल करना चाहती है उसके लिए और अपने उद्देश्य के प्रति पूरी ईमानदार होती हैं। इतना ही नहीं सुमन नाम की लड़कियां पूरे दिल से अपने से बड़े लोगों का सम्मान करती हैं। इस राशि के सुमन नाम की लड़कियां किसी भी परिस्थिति के हिसाब से अपने को ढाल लेती हैं। इनकी दोस्ती बहुत खास होती है, पहले तो यह बहुत देख परख कर दोस्ती करती हैं लेकिन जब करती है तो पूरी जिंदगी उसे निभाती भी हैं। यह लड़कियां अपने करियर और उद्देश्य को लेकर बहुत सीरियस होती हैं।  

सुमन नाम का नक्षत्र क्या है?

सुमन नाम का नक्षत्र ‘शतभिषा’ है और ज्योतिष के अनुसार शतभिषा नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह ‘खाली वृत्त’ को माना जाता है। शतभिषा नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार है – गो, स, सा, सि, सी, सू। 

कुंभ राशि के हिसाब से सुमन नाम से मिलते-जुलते लड़कियों के अन्य नाम

सुमन एक बहुत ही सरल सा नाम है जिसे माता-पिता आज भी अपनी बेटियों का रखते हैं। सिर्फ फेमस नाम ही नहीं आजकल के माता-पिता उन नामों को भी चुनते है जो हमेशा से ही सबके फेवरेट रहे हैं। आप ने भी अगर ये ठान लिया है कि अपने बच्चे का नाम सुमन से मिलता-जुलता ही रखना है तो इसमें परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है, हमने आपके लिए कई सारे नाम के ऑप्शन रेडी रखें हैं। कृपया नीचे दिए नामों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें। 

नाम नाम
सुमाना (Sumana) सुमना (Sumna)
सुमान्या (Sumanya) सुनैना (Sunaina)
सुमोना (Sumona) समन्यु (Samanyu)
सुषमा (Sushma) सुमिरा (Sumira)
कुसुम (Kusum) सुमनप्रीत (Sumanpreet)
सुमानता (Sumaanta) मनसु (Mansu)
सुमंत्रीना (Sumantrina)  सुमोनी (Sumoni)
सुमना (Sumana) सुमनजोत (Sumanjot)
सुमनप्रिया (Sumanapriya) सुमानी (Sumaani)

सुमन नाम के प्रसिद्ध लोग

सुमन नाम की कई मशहूर महिलाओं के बारें में हम अक्सर ही सुना करते हैं कि कैसे उन्होंने इतनी मुश्किलों का सामना कर के अपने क्षेत्र में खुद का नाम रौशन किया है, तो हम उन्हीं में से कुछ चुनिंदा महिलओं के बारें में आपको बताएंगे।

नाम  पेशा 
सुमन नागरकर अभिनेत्री
सुमन पटेल अभिनेत्री
सुमन राव मॉडल
सुमन कल्याणपुर प्लेबैक सिंगर 
सुमन शर्मा पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी
सुमन हरिप्रिया फिल्म निर्देशक

‘स’ से शुरू होने वाले लड़कियों  के नाम  

कुछ लोगों का मानना है कि ‘स’ अक्षर बहुत लकी होता है और यही वजह है कि माता-पिता अपनी बेटी का नाम ज्यादातर इसी अक्षर से चुनते है क्योंकि वो अपनी लाड़ली को हमेशा ही हंसता-खेलता देखना चाहते है।  इसलिए हम आपके लिए ‘स’ से शुरू होने वाले लड़कियों के कुछ नाम लेकर आए है, जिनमे से आप अपनी बेटी के लिए एक नाम चुन सकते है।  

नाम अर्थ 
सारन्या (Saranya) दयालु
सरगुन (Sargun) सर्वगुण संपन्न
संस्कृति (Sanskriti) सभ्यता
सुनिधि (Sunidhi) सर्वोत्तम, भाग्यशाली
सांची (Sanchi) जुटाया गया
सर्विका (Sarvika) सर्व ज्ञानी
साराक्षी (Sarakshi) दृष्टी, नजर
स्वाधिका (Swadhika) विचार करने वाली, बुद्धिमान
संचिता (Sanchita) संग्रह
संवृता (Samvrita) माया, अदृश्य 
सुहासी (Sushasi) हंसी, खुशी 

सुमन नाम बहुत ही प्यारा और कई माता-पिता द्वारा पसंद किया जाने वाला नाम है। अगर आप भी अपनी लाड़ली बेटी का नाम सुमन या उससे मिलता-जुलता नाम रखना चाहते है, तो हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख से आपको मदद जरूर मिली होगी। इस लेख के जरिए आपने ने ये जाना की आखिर सुमन नाम की लड़कियों का कैसा स्वभाव होता है और उनके बेहतर भविष्य के लिए उन्हें क्या करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

निधि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nidhi Name Meaning in Hindi
सृष्टि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Srushti Name Meaning in Hindi
मनीषा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Manisha Name Meaning in Hindi