शिशु

3 महीने के शिशु के लिए खिलौने

3 महीने का छोटा सा बेबी किसी नए खिलौने के साथ बड़ी उत्सुकता से खेलता है। खिलौनों से बच्चे में मोटर स्किल्स, सेंसरी स्किल्स और कॉग्निटिव स्किल्स का विकास तेजी से होता है। तो 3 महीने के बच्चे के लिए कौन से खिलौने अच्छे हैं? यह जानने के लिए आगे पढ़ें। 

टीदिंग टॉयज

टीदिंग टॉयज को बच्चे द्वारा चबाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह आगे के, बीच के और पीछे के दांतों की इरिटेशन को कम करता है। 

1. यह कैसे मदद करता है

टीदर से मसूड़े उत्तेजित होने के साथ मोटर स्किल्स का भी विकास होता है। यह निम्नलिखित चीजों के लिए भी अच्छा है। 

  • बच्चा इस ब्राइट कलर के खिलौने से घंटों तक खेलता रहता है और जिसमें विभिन्न टेक्सचर भी होते हैं।
  • इससे मसूड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
  • मुँह या जबड़ा मजबूत होता है और हाथ का कोऑर्डिनेशन ठीक होता है।

2. कौन से खिलौने लेने चाहिए

  • रैटलर्स के साथ टीदिंग टॉयज
  • बीपीए-फ्री कड़क/मुलायम टीदिंग चाबियां
  • सिलिकॉन पानी से भरे टीदर

डेवलपमेंटल टॉयज

डेवलपमेंटल टॉयज में इंटरैक्टिव फीचर्स होते हैं जो प्रतिक्रिया भी देते हैं। 

1. यह कैसे मदद करता है

ये टॉयज कॉग्निटिव और सेंसरी स्किल्स के विकास में मदद करते हैं। इसमें कुछ फीचर्स शामिल होते हैं, जैसे;

  • मोशन सेंसर जिसमें साउंड और मेलोडीज एक्टिवेट होती हैं।
  • बजर के साथ फ्लैशिंग लाइट्स जिससे दृष्टि और स्पर्श का उपयोग होता है।
  • मूव करने वाले पार्ट्स को फ्लिप या उल्टा करने के बटन जिससे बच्चे में मोटर स्किल्स का विकास होता है।
  • ऑडिटरी स्टिमुलेशन से सुनने और अलग-अलग आवाजों को समझने की क्षमता बढ़ती है।

2. कौन से खिलौने लेने चाहिए

  • टॉक एन्ड गो फार्म रैटल
  • टेक अलोंग म्यूजिकल टॉय
  • एनिमल एक्टिविटी रैटल

म्यूजिकल टॉयज

म्यूजिकल टॉयज में बटन दबाने से आवाज निकलती है। 

1. यह कैसे मदद करता है

इन टॉयज से बच्चों में समझने और सेंसेस की क्षमता बढ़ती है।

  • बच्चों को रिलैक्सिंग म्यूजिक जैसे लोरी और नेचर की आवाज में सुलाएं।
  • खिलौने की फीचर लाइट बच्चे के लिए बेड लाइट की तरह काम करती है।
  • एक ऐसा प्रोजेक्टर जिसमें तारों और आसमान की पिक्चर को प्रोजेक्ट किया जा सकता है और इससे बच्चे को पैटर्न समझने में मदद मिलती है।

2. कौन से खिलौने लेने चाहिए

  • ट्विंकल एंड लर्न तंबोरिन
  • सॉफ्ट म्यूजिकल नाइट लाइट
  • रिलैक्सिंग म्यूजिक के साथ स्टार प्रोजेक्टर

लाइट अप टॉयज

लाइट अप टॉयज फ्लश लाइट और साउंड के साथ आते हैं। ये सॉफ्ट टॉय या रैटलर के रूप में भी हो सकते हैं। 

1. यह कैसे मदद करता है

इन खिलौनों का मुख्य फंक्शन दृष्टि और सुनने की क्षमता को उत्तेजित करना है जिससे कई फायदे होते हैं। यह निम्नलिखित चीजों में भी उपयोगी है, जैसे;

  • बच्चा खिलौने को हैंडल करना और छूना सीखता है इसलिए उसमें मोटर स्किल्स डेवलप होती हैं।
  • देखने और सुनने की प्रतिक्रिया देने के साथ कॉग्निटिव स्किल्स का विकास होता है।
  • बच्चा बेड लाइट में सोता है।

2. कौन से खिलौने लेने चाहिए

  • मोशन एक्टिवेटेड लाइट के साथ एनिमल सॉफ्ट टॉय
  • वो खिलौने जिनका उपयोग बेड लाइट की तरह भी किया जा सकता है।
  • बच्चों की लोरी का प्रोजेक्टर

एक्टिविटी टॉयज

एक्टिविटी टॉयज में खेलने की कई चीजें होती हैं जो 3 महीने के बच्चे के लिए सही है। 

1. यह कैसे मदद करता है

इन खिलौनों से बच्चों में सेन्स और सेल्फ-एक्सप्रेशन में सुधार होता है। यह निम्नलिखित में भी मदद करते हैं; 

  • हाथ और आँखों के कोऑर्डिनेशन में
  • बच्चा खिलौने पर फोकस करता है
  • एजुकेशनल टॉयज से लॉजिकल स्किल्स का विकास होता है

2. कौन से खिलौने लेने चाहिए

  • सॉफ्ट क्लॉथ बुक
  • प्ले जिम
  • क्रिब डैंगलर

सेंसरी टॉयज

सेंसरी टॉयज से बच्चा व्यस्त रहता है और इसमें कई प्रकार के टेक्सचर होते हैं जिसे वह महसूस करता और समझता है। 

1. यह कैसे मदद करता है

इससे बच्चे में मोटर और सेंसरी स्किल्स डेवलप होते हैं जिससे वह चीजों को महसूस करके समझ सकता है। इससे अन्य डेवलपमेंट भी होते हैं, जैसे;

  • हर खिलौने में अलग-अलग टेक्सचर होता है जिससे बच्चा एक खिलौने और उसकी अलग आवाज को समझ पाता है।
  • अलग-अलग टेक्सचर को बच्चा छूकर समझने में सक्षम होता है।

2. कौन से खिलौने लेने चाहिए

  • रोल एंड सिंग केटरपिलर
  • स्पिन टू डिस्कवर टॉयज
  • टर्न एंड लर्न ड्राइवर

क्रिब टॉयज

क्रिब टॉयज बहुत फनी और उत्तेजित करने वाले होते हैं। इसमें बच्चे इंट्रेस्टिंग चीजों से खेलने में ज्यादातर व्यस्त रहते हैं। 

1. यह कैसे मदद करता है

क्रिब टॉयज से एक साथ कई फायदे मिलते हैं। ये निम्नलिखित फंक्शन्स के लिए डिजाइन किए जाते हैं:

  • दृष्टि में सुधार होता है।
  • हाथों की पकड़ मजबूत होती है।
  • सुनने की क्षमता विकसित होती हैं।

2. कौन से खिलौने लेने चाहिए

  • मल्टीफंक्शनल हैंगिंग एनिमल टॉय
  • म्यूजिक वाला बेबी स्ट्रोलर
  • रैप अराउंड क्रिब जिराफ

बेबी आइंस्टाइन टॉयज

इसमें सभी फंक्शन एक ही टॉय के सेट में कंबाइन होते हैं। 

1. यह कैसे मदद करता है

इससे बच्चे में सेंसरी और मोटर स्किल्स विकसित होती हैं। इसके अन्य फंक्शन भी हैं, जैसे;

  • एक्टिविटी बॉल जिसे बच्चा आसानी से पकड़ सकता है।
  • हर बॉल में एक फीचर होता है, जैसे शीशा, चाइम, लाइट और रैटल।

2. कौन से खिलौने लेने चाहिए

  • रोलर पिलर एक्टिविटी टॉयज
  • शेक एंड स्पिन एक्टिविटी टॉयज
  • बम्पी बॉल

हैंड हेल्ड टॉयज

हैंड हेल्ड टॉयज सबसे बेसिक खिलौने हैं जिसे बच्चे को शांत करने के लिए कहीं भी और कैसे भी दिया जा सकता है। 

1. यह कैसे मदद करता है

इससे मोटर स्किल्स, सेंसरी स्किल्स और दृष्टि में विकास होता है। हैंडहेल्ड टॉयज बहुत उपयोगी हैं, क्योंकि:

  • इसे साथ लेकर जाने में आसानी होती है और बच्चे का ध्यान लगाने के लिए कहीं भी दिया जा सकता है।
  • इसके फीचर और टेक्सचर बहुत ज्यादा स्टिमुलेटिंग होते हैं।
  • इससे स्पर्श का एहसास और दृष्टि में सुधार होता है।

2. कौन से खिलौने लेने चाहिए

  • रिस्ट और फुट फाइंडर रैटलर
  • मराकस म्यूजिकल टॉयज
  • बर्डी एक्टिविटी टॉय

खिलौनों में लगे हुए उम्र के लेबल का क्या मतलब है

उम्र की रिकमेन्डेशन पेरेंट्स के लिए गाइडलाइन्स होती हैं ताकि वे अपने बच्चे की सही उम्र के अनुसार बेहतरीन खिलौना खरीद सकें। यह गाइडलाइन्स कुछ फैक्टर्स के आधार पर होती हैं, आइए जानें;

  • बच्चों के लिए सेफ्टी सबसे पहली प्राथमिकता है। बड़े बच्चों के लिए कुछ खिलौने सेफ होते हैं पर टॉडलर्स के लिए ठीक नहीं हैं क्योंकि कभी-कभी इन खिलौनों में छोटे-छोटे पार्ट्स होते हैं जिसे बच्चा आसानी से निगल सकता है। 3 महीने से छोटे बच्चे अक्सर अपने मुँह में कुछ न कुछ डालते रहते हैं इसलिए विशेषकर इससे बचने के लिए सभी टॉयज को डिजाइन किया गया है।
  • बच्चों के विकास से संबंधित सभी चरणों के बारे में जानकारी लेने के बाद ही इन खिलौनों को डिजाइन किया गया है। बच्चों के लिए खिलौनों को बनाते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जाता है, जैसे, पकड़ना, हिलाना और मोड़ना ताकि उनमें मोटर स्किल्स का विकास हो सके। 6 महीने का एक बच्चा बिल्डिंग ब्लॉक्स का उपयोग कर सकता है और 2 महीने का बच्चा उसे स्टैक करना चाहता है और बड़े बच्चे उसे बनाना चाहते हैं आदि।
  • बच्चे खिलौनों का उपयोग कैसे करते हैं, इसका ऑब्जर्वेशन खिलौने बनाने वाले, कई उम्र के वास्तविक बच्चों को खिलौने का उपयोग करते हुए देखकर करते हैं। वे यह भी ऑब्जर्व करते हैं कि बच्चा खिलौने से कैसे खेल रहा है और पकड़ने में कोई दिक्कत है या नहीं।
  • पेरेंट्स और बच्चों पर की गई रिसर्च के आधार पर विभिन्न उम्र के बच्चों के लिए खिलौने बनाए जाते हैं। ये खिलौने सभी चीजों व घर की चीजों को प्रभावित करने वाले अन्य पैरामीटर को ध्यान में रख कर बनाए जाते हैं।
  • एक नया खिलौना बनाते समय या मौजूदा खिलौने को अपग्रेड करते समय इसके इतिहास को ध्यान में रखा जाता है।

छोटे बच्चों के लिए सेफ्टी टिप्स

3 महीने के बच्चे के लिए खिलौने लेते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह पूरी तरह से सेफ होना चाहिए। चूंकि इनसे भी खतरे हो सकते हैं इसलिए इससे संबंधित कुछ टिप्स नीचे बताए गए हैं, आइए जानें; 

  • नए खिलौने खरीदते या पुराने खिलौने का उपयोग करते समय इस बात पर ध्यान दें कि वह बच्चे के लिए सुरक्षित होना चाहिए। इस बात का खयाल रखें कि पुराने खिलौने इस प्रकार से फटे या टूटे न हों कि बच्चे को हानि पहुँचे। स्टफ टॉयज की सिलाई पर ध्यान दें और देखें कि वह कहीं से भी फटा न हो। खिलौने के पार्ट्स सुरक्षित तरीके से अटैच होने चाहिए और इसमें कोई भी नुकीली चीज नहीं होनी चाहिए।
  • कोई भी ऐसा खिलौना न खरीदें जिसमें 12 इंच से लंबा तार या कॉर्ड हो। लंबा कॉर्ड सोते समय या खेलते समय बच्चे के गले में बंध सकता है या इसमें गांठ भी लग सकती है।
  • सस्ते और पुराने प्लास्टिक पर ध्यान दें क्योंकि यह टॉक्सिक भी हो सकता है। कुछ कंपनीज टॉयज बनाने के लिए इसमें केमिकल, जैसे प्लास्टिसाइजर भी मिलाती हैं ताकि यह फ्लेक्सिबल हो सके पर ये केमिकल हानिकारक होते हैं।
  • गुब्बारे या छोटे टुकड़ों में टूटने वाली रबर की शीट से बच्चे को चोकिंग का खतरा होता है और इससे बचना चाहिए।

3 महीने के बच्चे के लिए बेस्ट टॉयज कैसे चुनें

3 महीने का बच्चा चीजों को पकड़ सकता है और अपनी पसंद की चीजें ले सकता है। यहाँ पर बच्चे के लिए एक बेहतरीन खिलौना चुनने के टिप्स दिए हुए हैं, आइए जानें;

  • इस उम्र के बच्चे के लिए हल्के रैटलर्स सही हैं। ये कलरफुल होते हैं और इससे बहुत सारी आवाज होती है। ऐसा रैटलर खरीदें जो अच्छी क्वालिटी के मटेरियल का बना हो और उसमें निगल सकने वाले छोटे-छोटे पार्ट्स न हों।
  • 3 महीने के बेबी के लिए सॉफ्ट टॉयज अच्छे खिलौने हैं। इस उम्र में बच्चा खिलौनों से अटैच होने लगता है और इसलिए यह जरूरी है कि आप उसके लिए एक अच्छा खिलौना खरीदें जो कई सालों तक चल सके।
  • इस उम्र के बच्चों के लिए टीदिंग रिंग्स वाला रैटलर भी एक अच्छा खिलौना है। जल्द ही बच्चे के दाँत निकलने लगेंगे और इसमें आराम के लिए सॉफ्ट पर हल्की टाइट रबर की रिंग उपयोगी है।
  • इस उम्र के बच्चों के लिए स्क्वीकी रबर के खिलौने बहुत लोकप्रिय हैं जिन्हें दबा कर आसानी से पकड़ा जा सकता है। इसे कहीं भी ले जा सकते हैं और यह बच्चे को नहलाने के दौरान भी परफेक्ट हैं।
  • एक्टिविटी बार जिनके ऊपर प्लास्टिक लगा होता है, वे क्रिब, स्ट्रोलर और कार की सीट के लिए अच्छे हैं। इससे बच्चा ज्यादा देर के लिए व्यस्त रहेगा।

आमतौर पर बच्चे आवाज वाले, रंग-बिरंगे और अलग-अलग टेक्सचर के टॉयज से खेलना बहुत पसंद करते हैं। इसलिए आप ये तीनो फीचर्स वाले खिलौने खरीदें। 

यह भी पढ़ें:

बच्चों के पहले साल के लिए खिलौनों की लिस्ट
3 महीने के बच्चे के लिए डेवलपमेंटल एक्टिविटीज
छोटे बच्चों के लिए सुरक्षित खिलौने कैसे खरीदें – 15 महत्वपूर्ण टिप्स

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

जादुई हथौड़े की कहानी | Magical Hammer Story In Hindi

ये कहानी एक लोहार और जादुई हथौड़े की है। इसमें ये बताया गया है कि…

2 weeks ago

श्री कृष्ण और अरिष्टासुर वध की कहानी l The Story Of Shri Krishna And Arishtasura Vadh In Hindi

भगवान कृष्ण ने जन्म के बाद ही अपने अवतार के चमत्कार दिखाने शुरू कर दिए…

2 weeks ago

शेर और भालू की कहानी | Lion And Bear Story In Hindi

शेर और भालू की ये एक बहुत ही मजेदार कहानी है। इसमें बताया गया है…

2 weeks ago

भूखा राजा और गरीब किसान की कहानी | The Hungry King And Poor Farmer Story In Hindi

भूखा राजा और गरीब किसान की इस कहानी में बताया गया कि कैसे एक राजा…

2 weeks ago

मातृ दिवस पर भाषण (Mother’s Day Speech in Hindi)

मदर्स डे वो दिन है जो हर बच्चे के लिए खास होता है। यह आपको…

2 weeks ago

मोगली की कहानी | Mowgli Story In Hindi

मोगली की कहानी सालों से बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। सभी ने इस…

2 weeks ago