कक्षा 1, 2 और 3 के लिए क्रिसमस पर निबंध

कक्षा 1, 2 और 3 के लिए क्रिसमस पर निबंध

क्रिसमस बच्चोंं के लिए एक बहुत ही खास त्यौहार है। यह पूरी दुनिया में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। पूर्वी देशों के मुकाबले पश्चिमी देशों में क्रिसमस की ज्यादा चकाचौंध होती है। हमारे देश में इस त्यौहार का आगमन ठंड के मौसम में होता है। सभी बच्चे बड़ी बेशब्री से इस त्यौहार के आने का इंतजार करते है। घर के साथ साथ स्कूलों में भी क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो जाती है। और ऐसे में हम निबंध लेखन प्रतियोगिता को कैसे भूल सकते हैं, और क्रिसमस तो स्कूलों में निबंध लेखन के लिए एक आसान और अच्छा टॉपिक है। तो चलिए जानते है क्रिसमस के विषय पर निबंध लिखने की तैयारी कैसे करना है और ज्यादा जानकारी कैसे इकट्ठा करनी है।

कक्षा 1, 2, और 3 के लिए क्रिसमस पर निबंध लिखते समय याद रखने योग्य पॉइंट्स 

निबंध या पैराग्राफ लेखन बच्चोंं के लिखने की क्षमता को बढ़ाने का एक अच्छा तरीका है। बस लिखना कैसे है इसकी जानकारी हम शॉर्ट में आपको बताने जा रहे हैं। नीचे बताए गए इन जरूरी बिंदुओं को ध्यान से पढ़े:

  • सबसे पहले और सबसे जरूरी चीज की निबंध लेखन के लिए एक सही फॉरमेट तैयार करना चाहिए। एक सही इन्ट्रोडक्शन और कन्क्लूजन यानि निष्कर्ष बहुत जरूरी है। 
  • अगर छोटे निबंध लिखना हो, तो कुछ जरूरी पॉइंट्स और फिर कुछ पसंदीदा बिंदुओं को हाईलाइट करें।
  • अगर एक बड़ा निबंध लिखना हो, तो जरूरी बिंदुओं को चुने और उसे विस्तार से लिखें।
  • इंट्रोडक्शन और जरूरी पॉइंट्स के बाद आखिर में निष्कर्ष के रूप में बताए कि क्रिसमस बच्चोंं और बड़ों के लिए क्यों इतना खास है और उन्हें क्या उत्साहित करता है।

कक्षा 1, 2 और 3 के बच्चों के लिए क्रिसमस पर 10 लाइन्स 

क्लास 1 के बच्चों के लिए निबंध छोटा और सरल भाषा में लिखा होना चाहिए। इसमें क्रिसमस के बारे में जरूरी जानकारी से लेकर उन्हें इस दिन क्या करना पसंद है लिख जा सकता है। नीचे दिए गए उदाहरण को ध्यान से पढ़ें। 

  1. क्रिसमस ईसाई धर्म के लोगों के द्वारा मनाई जाने वाली एक लोकप्रिय त्यौहार है।
  2. हर साल यह त्यौहार 25 दिसंबर को मनाया जाता है।
  3. क्रिसमस प्रभु यीशु के याद में मनाया जाता है।
  4. यह त्यौहार पूरे दुनिया में बहुत धूमधाम और उत्साह से मनाया जाता है।
  5. इस दिन सभी एक दूसरे को “मेरी क्रिसमस” कहते हैं।
  6. क्रिसमस के दिन तरह तरह के नमकीन और मिठाइयां बनती है।
  7. इस दिन बच्चे अपने दोस्तों के साथ मिलकर केक काटते है।
  8. इस दिन क्रिसमस ट्री को लाइटों की लड़ियों और बल्बों से सजाया जाता है।
  9. क्रिसमस के दिन सभी अपने माता-पिता के साथ चर्च जाते है।
  10. इस दिन का इंतजार बच्चे बड़ी बेशब्री से करते है क्योंकि इस दिन बच्चों को बहुत सारे गिफ्ट्स मिलते है और वे खूब मस्ती करते है।

क्रिसमस पर बच्चों के लिए छोटे निबंध

क्रिसमस पर छोटा पैराग्राफ लिखने के लिए, बच्चे को कुछ जरूरी पॉइंट्स मिलाकर सेंटेंस को एक फ्लो में लिखना चाहिए ताकि पढ़ने में वह काफी प्रभावी लगे। यहां पर उदाहरण के लिए क्रिसमस पर 150 शब्दों वाले लघु निबंध बताए गए है:-

क्रिसमस एक ऐसा त्यौहार है जो पूरी दुनिया में बहुत ही बहुत खुशी के साथ मनाया जाता है। यह त्यौहार 25 दिसंबर को हर साल मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन यीशु मसीह का जन्म हुआ था। इस दिन सभी अपने परिवारों और दोस्तों के साथ मिलकर बहुत ही खुशी यह त्यौहार मनाते है। इस त्यौहार को ‘बड़ा दिन’ के नाम से भी जाना जाता है।

क्रिसमस के दिन घर के बड़े बच्चों को तौफे, चॉकलेट्स और मिठाइयां देते हैं। घर में अच्छे-अच्छे पकवान बनते है। इस दिन सभी क्रिसमस ट्री को लाइटों और बल्बो से सजाते है। कुछ लोग सैंटा क्लॉज बनकर बच्चों के बीच आते है और उन्हें तौफे और मिठाइयां देते हैं। इस दिन चर्च में जाकर विशेष प्रार्थना भी की जाती है और लोग आज नए-नए कपड़े भी पहनते हैं। क्रिसमस एक बहुत बड़ा त्यौहार है जिसका इंतजार सभी को रहता है, खासकर छोटे बच्चों को तो रहता ही है।

क्रिसमस पर बच्चों के लिए बड़े निबंध

कक्षा 3 के बच्चों के लिए बड़ा निबंध लिखने के लिए इस त्यौहार से जुड़ी बारीकियों और तथ्यों को लिखना जरूरी है। अलग-अलग बातों को और अधिक विस्तार से बताया जा सकता है। निबंध में इससे जुड़ी पसंदीदा बातों को

और ज्यादा विवरण के साथ लिखा जा सकता है। यहां पर उदाहरण के लिए क्रिसमस पर 300 शब्दों में बड़े पैराग्राफ लिखे गए इसे ध्यान से पढ़े:-

क्रिसमस एक बहुत ही खास त्यौहार है जो पूरी दुनिया में छुट्टीयों का मौसम लेकर आता है। ये त्यौहार दिसंबर के आखिरी सप्ताह में 25 दिसंबर को मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है की इस दिन यीशु मसीह का जन्म हुआ था। यह त्यौहार आपस में प्रेम बांटने का त्यौहार है। वैसे तो यह 25 दिसंबर को जाता है, लेकिन इसकी तैयारियां बहुत पहले से शुरू हो जाती है। लोग अपने घरों को क्रिसमस ट्री से बहुत सुंदर तरीके से सजाते हैं। लोग अपने परिवार और दोस्तों के लिए गिफ्ट्स लाते है। 

इस दिन के प्रार्थना का भी बहुत महत्व है। इस दिन पूरे परिवार के लोग मिलकर चर्च जाते हैं जीजस से अपने इस जीवन के लिए शुक्रिया करते है। इस दिन का इंतजार हर लोगो का बहुत ही बेशब्री से रहता है।

हर साल हम इस त्यौहार को लेकर काफी उत्साहित रहते है क्योंकि इस दिन हमें अपने बड़ों से गिफ्ट्स मिलते है। ऐसा माना जाता है कि सैंटा क्लॉज इस दिन अपनी सवारी में आते है और बच्चोंं को गिफ्ट्स देते हैं जो उन्होंने पूरे साल सोच कर रखा होता है।

क्रिसमस की सुबह, बच्चे अपने गिफ्ट्स लेने के लिए क्रिसमस ट्री की और भागे-भागे जाते हैं और बहुत खुशी और उत्सुकता के साथ इन गिफ्ट्स को खोलते हैं। क्रिसमस के दिन सभी एक दूसरे को “मेरी क्रिसमस” बोलते है और इस दिन को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हैं। इसके बाद सभी शाम की पार्टी की तैयारी करते है तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान और मिठाइयां बनाई जाती है। शाम के समय अपने दोस्तों और परिवारों के साथ मिलकर केक काटते हैं। इसके बाद सभी नाचते – गाते, खूब मस्ती करते और खुशियां मनाते हैं।

इस त्यौहार में हर उम्र के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। यह त्यौहार हमारे बीच एकता को प्रदर्शित करता है। क्रिसमस साल के आखिर में आने वाला बहुत ही मजेदार समय होता है। क्रिसमस का समापन भी अच्छा है क्योंकि इसके खत्म होने के साथ ही न्यू ईयर की तैयारियों शुरू हो जाती है।

बच्चों को क्रिसमस के निबंध से क्या सीख मिलती है?

क्रिसमस बच्चोंं के लिए बहुत ही खास होता है, और इसके ऊपर निबंध लिखना तो और भी इसे खास बना देता है। बच्चे इस विषय के ऊपर खुले दिमाग और मन से लिख सकते हैं। यह एक ऐसा टॉपिक है जिसके बारे में बच्चे रिसर्च करना भी पसंद करेंगे और लिखना भी। वह अपने इमेजिनेशन के हिसाब से सोचकर और भी अच्छा लिख सकते हैं। हम आशा करते हैं कि आपको यह पसंद आया होगा बच्चों की कल्पना शक्ति को बढ़ावा मिला होगा। 

यह भी पढ़ें:

क्रिसमस पर टॉप कोट्स, मैसेज और ग्रीटिंग्स
क्रिसमस ट्री ड्रॉ करने का आसान तरीका बच्चों के लिए