गर्भधारण

आईयूडी हटाने के बाद गर्भवती होना – इसमें कितना समय लगता है

कई महिलाएं, जो गर्भवती नहीं होना चाहती हैं (लेकिन स्वस्थ यौन जीवन चाहती हैं), गर्भावस्था को रोकने के लिए गर्भनिरोधक गोलियों से लेकर हार्मोनल कंट्रासेप्टिव जैसे आईयूडी तक कई तरह के बर्थ कंट्रोल उपायों का सहारा लेती हैं। लेकिन समय के साथ जब उन्हें लगता है कि वे जिम्मेदारियां संभल सकती हैं, माँ बनने की इच्छा रखती हैं। यदि गर्भनिरोधक के रूप में आपने आईयूडी का उपयोग किया था और अब आप बच्चे के लिए प्लान कर रही हैं, तो जाहिर सी बात है आपको आईयूडी को हटाना होगा। लेकिन क्या आईयूडी निकालने के बाद आप गर्भवती हो सकती हैं? यदि हाँ, तो आपको गर्भधारण करने में कितना समय लगेगा? आपको इन सवालों को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है, अपने सवालों के जवाब पाने के लिए बस दिए गए लेख को पूरा पढ़ें।

आईयूडी हटाने के बाद गर्भवती होने की कितनी संभावना है?

बर्थ कंट्रोल का उपयोग बंद करने से महिला के हार्मोन, मासिक धर्म और उसकी फर्टिलिटी क्षमता प्रभावित होती है। लेकिन एक महिला की फर्टिलिटी क्षमता उस गर्भनिरोधक के रूप पर भी निर्भर करती है जिसका वह उपयोग करती है। इंट्रायूटेरिन डिवाइस या आईयूडी गर्भ निरोधकों के सबसे कम हानिकारक रूप हैं।

ADVERTISEMENTS

आईयूडी के इस्तेमाल से किसी महिला की फर्टिलिटी क्षमता पर बहुत कम या कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। यह एक महिला के पीरियड साइकिल को भी ज्यादा प्रभावित नहीं करता है। यदि आप अपना आईयूडी निकालती हैं, तो आपके नॉर्मल पीरियड्स थोड़े समय में वापस आ जाएंगे और एक बार इसे हटा देने के बाद गर्भधारण करने में ज्यादा समय नहीं लगता है।

कॉपर आईयूडी या हार्मोनल आईयूडी का उपयोग भी प्रेगनेंसी रेट को प्रभावित नहीं करता है। आईयूडी के उपयोग के कारण इन्फर्टाइल होना, क्लैमाइडिया इंफेक्शन के बाद फैलोपियन ट्यूब में घाव होने से हो सकता है, न कि खुद आईयूडी से। इसलिए, आईयूडी के उपयोग के बाद गर्भवती होने की संभावना इसके उपयोग से पहले की तरह ही रहती है।

ADVERTISEMENTS

आईयूडी हटाने के बाद गर्भधारण में कितना समय लगता है?

कई महिलाएं पूछती हैं कि क्या आईयूडी निकालने के तुरंत बाद वे गर्भवती हो सकती हैं। खैर, इसका आसान सा जवाब ‘हाँ’ है। आईयूडी हटाने के तुरंत बाद गर्भवती होना संभव है, खासकर अगर कोई महिला नॉन-हार्मोनल प्रकार के आईयूडी का उपयोग करती है, जो फर्टिलिटी क्षमता को प्रभावित नहीं करता है। इस प्रकार का आईयूडी किसी महिला की फर्टिलिटी क्षमता को प्रभावित किए बिना गर्भधारण को रोकता है और कंडोम के समान ही होता है। चलिए जानते हैं आखिर कॉपर आईयूडी और हार्मोनल आईयूडी को हटाने के बाद गर्भवती होने में कितना समय लगता है।

1. कॉपर आईयूडी हटने के बाद

कॉपर आईयूडी को हटाने के बाद, शरीर को अपनी ‘सामान्य’ अवस्था में लाने के लिए किसी भी समय की जरूरत नहीं होती है, इसलिए एक महिला जल्द ही गर्भवती हो सकती है। जब तक कॉपर आईयूडी का उपयोग किया जा रहा है, यह गर्भावस्था को रोकेगा और जैसे ही इसे बाहर निकाला जाएगा, फर्टिलिटी क्षमता फिर से सामान्य हो जाएगी और बाद के महीनों में आप गर्भवती हो सकती हैं।

ADVERTISEMENTS

2. हार्मोनल आईयूडी हटने के बाद

हार्मोनल आईयूडी का उपयोग भी यही करता है। आईयूडी के बिना पहली पीरियड साइकिल में गर्भवती होना संभव है, क्योंकि गर्भावस्था को रोकने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हार्मोन आईयूडी के साथ हटा दिए जाते हैं।

आईयूडी हटाने के बाद फर्टिलिटी क्षमता बढ़ाने के तरीके

आईयूडी हटाने के तीन महीने से लेकर एक साल के अंदर लगभग सभी महिलाएं सफलतापूर्वक गर्भधारण कर सकती हैं। लेकिन आईयूडी हटाने के बाद शरीर को संभलने में मदद करना हमेशा सही होता है। आपके फर्टिलिटी लेवल को बढ़ाने के कुछ तरीके हैं। यदि आप आईयूडी हटाने के बाद गर्भधारण करने की कोशिश कर रही हैं, तो आप ये कर सकती हैं:

ADVERTISEMENTS

1. फर्टिलिटी क्लीन्स कराएं

आईयूडी हटाने के बाद फर्टिलिटी क्षमता को जांचना आपके शरीर को सामान्य करने का एक शानदार तरीका साबित होगा क्योंकि आईयूडी सर्वाइकल म्यूकस और गर्भाशय के वातावरण को प्रभावित करता है। एक फर्टिलिटी क्लीन्स पूरे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आपके शरीर से टॉक्सिन पदार्थों को निकालने में मदद करता है। लेकिन यह मुख्य रूप से लिवर, फर्टिलिटी क्षमता और गर्भाशय को साफ करने में मदद करता है, जो इस प्रकार शरीर को गर्भधारण के लिए तैयार करता है।

2. अपने पीरियड साइकिल का चार्ट बनाना

डॉक्टर गर्भधारण की कोशिश करने से पहले आईयूडी हटाने के बाद 1 या 2 पीरियड साइकिल तक इंतजार करने की सलाह देते हैं, क्योंकि इससे गर्भावस्था की सही तारीख का पता लगाना आसान हो जाता है। एक नियमित साइकिल होने और अपनी फर्टिलिटी क्षमता का निर्धारण करने से आपके गर्भधारण की संभावना में सुधार होगा, इसलिए यह जरूरी है कि आप अपने पीरियड को ट्रैक करें।

ADVERTISEMENTS

3. स्वस्थ आहार लें और स्वच्छता बनाए रखें

यदि आप आईयूडी हटाने के बाद गर्भधारण करने की सोच रही हैं, तो पौष्टिक आहार लेने और स्वस्थ व अच्छी लाइफस्टाइल बनाए रखने का प्रयास करें। इसके साथ ही, स्वच्छता बनाए रखना भी जरूरी है!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. मैं आईयूडी हटाने की तैयारी कैसे करूं?

आईयूडी हटाने की तैयारी के लिए आपको विशेष रूप से कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। आईयूडी हटाने की प्रक्रिया इसे लगाने की प्रक्रिया से कम दर्दनाक होती है।

ADVERTISEMENTS

2. आईयूडी को निकालने में कितना समय लगता है और इसे निकालते समय मुझे कैसा लगेगा?

आईयूडी हटाने की प्रक्रिया में ज्यादा समय नहीं लगता है – आपके डॉक्टर मिनटों में इसे बाहर निकालने में सक्षम होंगे। हालांकि, यदि डॉक्टर को इसे बाहर निकालने में परेशानी हो तो इसमें अधिक समय लग सकता है। और जब वे इसे हटाएंगे तो आपको हल्के दर्द का अनुभव हो सकता है।

आईयूडी हटाने के बाद गर्भवती होना संभव है और साथ ही यह आपकी फर्टिलिटी क्षमता को प्रभावित नहीं करेगा। आप अपनी फर्टिलिटी क्षमता को बढ़ाने के लिए बताए गए तरीकों को हमेशा आजमा सकती हैं।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

जल्दी और आसानी से गर्भधारण कैसे करें
गर्भवती होने के लिए सही वजन क्या होना चाहिए?
गर्भावस्था की योजना – गर्भधारण करने से पहले क्या करें

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

3 weeks ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

3 weeks ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

3 weeks ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

4 weeks ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

4 weeks ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

4 weeks ago