मैगज़ीन

करवा चौथ के लिए सरगी की थाली में इन चीजों को शामिल करें

हिंदू संस्कृति में व्रत और उपवास का बहुत महत्व है और करवा चौथ एक ऐसा ही त्योहार है जिसमें सुहागन महिलाओं द्वारा व्रत किया जाता है। यह त्यौहार मुख्य रूप से उत्तर भारत में मनाया जाता है लेकिन देश भर में बहुत सारी महिलाएं ये व्रत रखती हैं। करवा चौथ का व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, स्वास्थ्य और सुखी जीवन के लिए रखती हैं, लेकिन जिन महिलाओं की अभी तक शादी नहीं हुई है वह भी अपने लिए अच्छे पति की कामना करते हुए यह उपवास रख सकती हैं। करवा चौथ का त्योहार हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को होता है। इस व्रत में एक बहुत ही महत्वपूर्ण चीज होती है वह है ‘सरगी’। अगर आप यह जानना चाहती हैं कि सरगी की थाली क्या होती है और उसमें क्या क्या चीजें शामिल की जाती हैं तो इस लेख को पढ़ना जारी रखें।

करवा चौथ 2023 शुभ मुहूर्त

इस साल यानी 2023 में पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर, मंगलवार को रात 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी और 1 नवंबर, बुधवार को रात 9 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए उदया तिथि और चंद्रोदय का समय देखते हुए ‘करवा चौथ का उपवास 1 नवंबर को रखा जाएगा’। इस दिन शाम को 5 बजकर 36 मिनट से 7 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त है और चंद्रोदय 8 बजकर 20 मिनट पर होगा।

करवा चौथ में सरगी क्या है?

करवा चौथ एक बहुत ही पवित्र व्रत है, इस व्रत के दौरान महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक अपना निर्जला उपवास रखती हैं। हर महिला इस व्रत को रखने के लिए भोर से पहले उठकर सरगी की तैयारियां में लग जाती हैं। पंजाब और हिमाचल प्रदेश जैसे अधिकांश राज्यों में, सरगी का बहुत महत्व है। करवा चौथ के सरगी के लिए बाजार के भोजन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इसलिए सरगी को खुद ही तैयार किया जाता है। इस दौरान व्रत रखने वाली महिला को सास अपने हाथों से सरगी देती हैं। सरगी को बहू के लिए सास का प्यार और आशीर्वाद के प्रतिक के तौर पर माना जाता है। भोर से पहले यह सरगी की थाली यानी भोजन सास बहू को इसलिए देती है कि जिससे वह अपना अगले दिन का उपवास अच्छे से पूरा कर सके। इसे एक तरह से शुभकामनाओं के रूप में भी लिया जाता है। 

करवा चौथ के दौरान कब सरगी खाएं

सरगी का सेवन सुबह, सूर्य उगने से पहले करना चाहिए। आम तौर पर करवा चौथ के दिन महिलाए सुबह 3 से 4 बजे तक उठ जाती हैं। नहाने के बाद महिलाएं अपनी सास से सरगी लेती हैं। अगर किसी महिला की सास किसी दूसरे शहर में रहती है तो वह सरगी को पार्सल कर के अपनी बहू के पास भेज सकती है। अगर आपकी सास जीवित नहीं है तो सरगी आपकी बड़ी ननद या भाभी भी दे सकती हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ सरगी को बाटना अच्छा माना जाता है। सरगी का सेवन करने के बाद करवा चौथ का उपवास शुरू हो जाता है जिसमें आप पानी भी नहीं पी सकती हैं।  

इस व्रत को निर्जला व्रत भी कहते हैं, क्योंकि जब तक चाँद न नजर आ जाए तब तक आप कुछ भी खा पी नहीं सकती हैं। ऐसे में सरगी ही एकमात्र भोजन है जिसका सेवन महिलाएं उपवास के पहले करती हैं। इसलिए सरगी का भोजन इतना पोषण युक्त होना चाहिए कि इसका सेवन करने के बाद आपको पूरे दिन थकान महसूस न हो। 

किस तरह के खाद्य पदार्थ सरगी का हिस्सा बन सकते हैं?

सरगी की करवा चौथ के उपवास में बहुत अहम भूमिका होती है। इस भोजन के जरिए आपको पूरे दिन इस मुश्किल उपवास को जारी रखने की ताकत मिलती है। यहाँ हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ट्रेडिशनल करवा चौथ की थाली में शामिल होते हैं:

1. सेवइयां

इसे फेनियां के नाम से भी जाना जाता है, यह पकवान दूध और चीनी से तैयार किया जाता है। सरगी की थाली का यह अहम हिस्सा है। ये बहुत ही न्यूट्रिशियस और स्वाद से भरा हुआ होता है।

2. ताजे फल

सरगी की थाली में फलों को भी शमिल किया जाता है। आप केला, सेब आदि फलों को अपनी सरगी की थाली में शामिल कर सकती हैं। ताजे फलों में अधिक मात्रा में फाइबर और पानी मौजूद होता है। इससे महिला के शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। 

3. ड्राई फ्रूट्स

सरगी की थाली में अखरोट और बादाम भी शामिल किए जाते हैं। ड्राई फ्रूट्स को इसलिए भी सरगी की थाली में शामिल किया जाता है, क्योंकि इन्हें शुभ माना जाता है और मेवो  सेवन करने से दिनभर ताकत बनी रहती है। इसका सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है।

4. हल्का और सादा भोजन

घर का बना हुआ सादा खाना जो पचाने में आसान हो आप उसे भी सरगी का हिस्सा बन सकती हैं। एक दो रोटियां और एक सादी सब्जी और हलवा आपको दिनभर के लिए एनर्जी प्रदान करने के लिए काफी है। किसी भी हैवी और तले हुए खाद्य पदार्थों का सेवन करने बचे क्योंकि इसका सेवन करने से आपको सुस्ती और निंद आ सकती है।

5. मीठा

भारत में मीठे को शुभ माना जाता है। हमारी परंपरा के अनुसार किसी भी पवित्र या अहम काम को शुरू करने से पहले मिठाई खाई जाती है। इसलिए सरगी की थाली में मिठाई जरूर रखनी चाहिए। मिठाई में मौजूद चीनी दिन भर के लिए आपको आवश्यक ऊर्जा प्रदान करने में मदद करेगी, लेकिन ध्यान आप बहुत अधिक मात्रा में मीठे का सेवन करें वरना आपको कुछ समय बाद भूख का अहसास होने लगेगा।

जैसे की हमने आपको बताया कि सरगी का करवा चौथ के उपवास के दौरान कितनी अहम भूमिका होती है। इसी के साथ अब आपको यह भी पता है कि सरगी की थाली में किन किन चीजों को शामिल करना चाहिए। इसी के साथ हम आपके सफल उपवास की कामना करते हैं। आप सभी को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!

करवा चौथ पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. करवा चौथ में सरगी में क्या क्या खाना चाहिए?

करवा चौथ की सरगी की थाली में फल, दूध से बनी चीजें, मिठाई और ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए। इससे दिन भर व्रत करने के लिए एनर्जी मिलती है। दूध फेनी या खीर खाना एक अच्छा ऑप्शन है। वहीं रोटीसब्जी और सलाद भी खाना चाहिए। सलाद में खासकर खीरा या ककड़ी खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।

2. करवा चौथ की थाली में क्या रखते हैं?

मिट्टी या तांबे का करवा, आटे का दीपक और रुई की बत्ती, नारियल, चंदन, फूल, हल्दी, अक्षत, कुमकुम, मौली, कांस की तीलियां, मिठाई, छलनी, पानी से भरा कलश।

3. करवा चौथ में सरगी कैसे करते हैं और सरगी कितने बजे खाई जाती है?

करवा चौथ के व्रत में सरगी के लिए सुबह 3-4 बजे उठकर स्नान आदि करके, साफ कपड़े पहनकर तैयार होना चाहिए। इसके बाद सास का आशीर्वाद लेकर सरगी खानी चाहिए। सुबह 5 बजे से पहले सरगी खा लेनी होती है।

4. सरगी में क्या रखते हैं / सरगी में क्याक्या शामिल करना चाहिए?

सरगी में सास अपनी बहू को सुहाग का सामान देकर सुखी वैवाहिक जीवन और अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद देती है। सरगी की थाली में सोलह श्रृंगार की चीजों के साथ ड्राई फ्रूट्स, फल और मिठाई आदि रखी जाती है।

6. करवे में क्या क्या भरा जाता है?

करवा में पानी, 1 चम्मच दूध, चुटकी भर चीनी और चावल डाला जाता है। करवा में रक्षा सूत्र बांधकर, हल्दी और आटे के मिश्रण से एक स्वस्तिक भी बनाया जाता है। कुछ महिलाएं दो करवा लेती हैं और एक में पानी व दूसरे में दूध भरकर उसमें तांबे या चांदी का सिक्का डालती हैं। कुछ जगहों पर करवा में गेहूं भरकर उसके ढक्कन को शक्कर से भरा जाता है।

7. सरगी में नमक खा सकते हैं क्या?

सरगी में सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

8. करवा चौथ के दिन कैसे तैयार होना चाहिए?

करवा चौथ से 1 हफ्ते पहले तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। चेहरे पर पैक लगाएं, डाइट में फल और सलाद खाएं और ढेर सारा पानी पिएं। इससे चेहरे पर ग्लो आएगा और डिहाइड्रेशन भी नहीं होगा। व्रत के दिन लाल, गुलाबी, हरे या मैरून रंग के कपड़े पहनें। हाथों में मेहंदी लगाएं और सोलह श्रृंगार करें। हल्का मेकअप और आपके चेहरे को सूट करती हेयरस्टाइल भी बनाएं।

करवा चौथ सिर्फ एक व्रत या पूजा ही नहीं है बल्कि यह पतिपत्नी के आपसी रिश्ते को और भी मजबूत बनाने वाला एक महत्वपूर्ण दिन है। इस व्रत को पूरी श्रद्धा के साथ करें और प्यार से सारी रस्मों को निभाएं। उपवास के दौरान अच्छे विचार रखें, अपना कोई मनपसंद काम करें, किताब पढ़ें, मूवी देखें या गाने और भजन सुनें। पॉजिटिव और खुशनुमा मूड के साथ इस पवित्र व्रत का आनंद लें और शुभ मुहूर्त में अपने लाइफ पार्टनर के हाथों से पानी पीकर इसे तोड़ें, आपको एक अलग ही अनुभव मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

प्रेगनेंसी में करवा चौथ का व्रत कैसे रखें
करवा चौथ से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां

समर नक़वी

Recent Posts

मिट्टी के खिलौने की कहानी | Clay Toys Story In Hindi

इस कहानी में एक कुम्हार के बारे में बताया गया है, जो गांव में मिट्टी…

4 days ago

अकबर-बीरबल की कहानी: हरा घोड़ा | Akbar And Birbal Story: The Green Horse Story In Hindi

हमेशा की तरह बादशाह अकबर और बीरबल की यह कहानी भी मनोरंजन से भरी हुई…

4 days ago

ब्यूटी और बीस्ट की कहानी l The Story Of Beauty And The Beast In Hindi

ब्यूटी और बीस्ट एक फ्रेंच परी कथा है जो 18वीं शताब्दी में गैब्रिएल-सुजैन बारबोट डी…

4 days ago

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

2 weeks ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

2 weeks ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

2 weeks ago