मिसकैरेज, गर्भपात या स्टिलबर्थ के बाद माँ का दूध आना

मिसकैरेज, गर्भपात या स्टिलबर्थ के बाद माँ का दूध आना

अपने बच्चे को खो देने से बुरा और कुछ भी नहीं होता। कभी-कभी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं जिसमें आपके डॉक्टर भी कुछ नहीं कर सकते हैं। कुछ महिलाएं किसी कारण की वजह से या फिर किसी मेडिकल कंडीशन की वजह से अपनी प्रेगनेंसी को खत्म करने का सोचती हैं, जबकि कुछ महिलाओं का अचानक ही मिसकैरज हो जाता है। जो भी कारण हो, लेकिन यह एक माँ के लिए बच्चे की मृत्यु के बाद होने वाली मिल्क सप्लाई को मैनेज करना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। आइए, हम उस स्थिति को समझने का प्रयास करते हैं जहाँ महिलाएं अपने बच्चे को खोने के बाद या डिलीवरी के बाद लैक्टेशन का अनुभव करती हैं।

क्या बच्चे को खोने के बाद दूध आना नॉर्मल है?

एक महिला के लिए अपने बच्चे को खोने के बाद लैक्टेशन का अनुभव करना बहुत मुश्किल होता है। लैक्टेशन एक महिला के शरीर के अंदर होने वाले हार्मोनल चेंजेस के कारण होता है। ऐसा बच्चे की मृत्यु के कुछ दिनों बाद से शुरू हो सकता है। जिसमें कुछ महिलाओं को उनके स्तनों में काफी दर्द और परेशानी महसूस होती है, वहीं कुछ महिलाओं को यह अनुभव होता है। ऐसे में या तो आपको प्राकृतिक रूप से कुछ हफ्तों तक इसके खुद रुकने का इंतजार करना चाहिए या फिर आप खुद ब्रेस्टमिल्क को रोकने के लिए कदम उठा सकती हैं, फैसला आपका है कि आप क्या करना चाहती हैं। अगर आप खुद ही ब्रेस्ट मिल्क को रोकना चाहती हैं, तो नीचे बताई गई चीजों पर अमल कर सकती हैं।

बच्चे को खोने के बाद लैक्टेशन को कैसे रोकें

ब्रेस्ट मिल्क आपके स्तनों को टेंडर और हैवी बना सकता है। कभी-कभी, आपके स्तन बहुत ज्यादा भर जाते हैं और इसमें सूजन भी हो जाती है। आपको अपने भावनात्मक दर्द से बाहर आने में तो अभी समय लगेगा, लेकिन आपके फिजिकल पेन को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। यहाँ, हम मिसकैरज या अबोर्शन के बाद लैक्टेशन को रोकने से जुड़ी बात पर चर्चा करेंगे: 

  1. सेज टी एक प्रभावी घरेलू उपाय है जो कई मेडिकल प्रॉब्लम का इलाज करने में मदद करती है। आप अपने मिल्क प्रोडक्शन को रोकने के लिए भी सेज टी का सेवन कर सकती हैं ।
  2. ऐसा माना जाता है कि विटामिन बी 6 की सप्लीमेंट लेने से आपका मिल्क प्रोडक्शन कम किया जा सकता है ।
  3. आपको अपने निप्पल छूने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि किसी भी प्रकार से अपने स्तनों को स्पर्श करने या नहीं दबाने से आपकी मिल्क सप्लाई और ज्यादा बढ़ सकती है।
  4. इस समय रेस्ट करना ही सबसे बेहतर तरीका है, इससे आपकी बॉडी जल्दी हील होती है। अच्छी तरह आराम करने से आपका शरीर प्राकृतिक रूप से जल्दी ठीक होता है।
  5. पत्ता गोभी का उपयोग करने से भी यह ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन को रोकता है। कुछ फ्रेश पत्ता गोभी के पत्ते लें और इसे अच्छी तरह से धो लें। फिर इन्हें कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। मिल्क प्रोडक्शन के लिए इसे अब अपने ब्रेस्ट पर लगाएं, यह आपको स्तनों में होने वाले दर्द से भी राहत देगा।
  6. हॉट वाटर बाथ ब्रेस्ट पेन को कम करने के लिए बहुत प्रभावी उपचार है। हल्के गुनगुने पानी का फ्लो आपके ब्रेस्ट पर पड़ने से यह मिल्क फ्लो को कम करता है और दर्द में राहत प्रदान करता है।
    बच्चे को खोने के बाद लैक्टेशन को कैसे रोकें
  7. इस दौरान कोई भी अंडरवायर ब्रा या टाइट ब्रा न पहनें। यह न केवल मिल्क प्रोडक्शन को रोकना मुश्किल पैदा कर सकता है, बल्कि आपको इससे मास्टिटिस जैसे इन्फेक्शन होने की भी संभावना बढ़ सकती है।
  8. आप किसी भी तरह के दर्द या टेंडरनेस  से राहत पाने के लिए आइस पैक का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, इस बात का खयाल रखें कि आप 10-15 मिनट से ज्यादा आइस पैक का का उपयोग न करें।
  9. आप मिसकैरज के बाद लैक्टेशन बंद करने के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें। इसके अलावा, आप ब्रेस्ट पेन से कुछ राहत पाने के लिए मेडिसिन ले सकती हैं। आप इस दौरान अपने ब्रेस्ट में होने वाले दर्द और परेशानी को कम करने के लिए  इबुप्रोफेन या एसिटामिनोफेन जैसी ओवर-द-काउंटर टेबलेट लें सकती हैं, लेकिन बेहतर होगा आप इसे लेने से अपने डॉक्टर से पूछ लें।
  10. अगर आपको अपने ब्रेस्ट बहुत ज्यादा भरे हुए महसूस हो रहे हैं, तो आप ब्रेस्ट पंप की मदद से एक्स्ट्रा मिल्क बाहर कर सकती हैं। आप इसे खुद से भी कर सकती हैं। ऐसा न कर पाने की वजह से करने में  कभी-कभी मास्टिटिस जैसे इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।
  11. कुछ हर्ब जैसे पार्सले और पेपरमिंट आपकी मिल्क सप्लाई को कम करने में मदद करते हैं, इसलिए आप इसका सेवन कर सकती हैं।
  12. दूध को जल्दी रोकने के लिए आप अपनी ब्रा में कुछ चमेली के फूल रख सकती हैं।
  13. आपको लैक्टेशन रोकने के लिए अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए, वो आपको दर्द और परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए बेहतर उपाए बताएंगे।

बच्चे को खोने के बाद लैक्टेशन को कैसे रोकें

बच्चे को खोने के बाद कुछ सिंपल केयर टिप्स 

बच्चे को खो देना का दुख माँ से ज्यादा और कोई नहीं महसूस कर सकता और इस दौरान उन्हें फिजिकल और इमोशनल पेन से गुजरना पड़ता है, इसलिए आपको पहले से ज्यादा केयर की जरूरत होती है। यहाँ आपको कुछ सिंपल केयर टिप्स बताई गई हैं जिसका आप पालन कर सकती हैं:

  • इस बात का ध्यान रखें कि आपकी बॉडी अच्छी तरह से ठीक हो और इसके लिए, आपको पर्याप्त आराम करना चाहिए। अपने आहार पर भी ध्यान दें और बहुत सारे ताजे फल और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें।
  • खूब पानी पिएं और अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखें। आप ताजे फलों का जूस, नारियल पानी, दूध और अन्य प्रकार के तरल पदार्थ भी शामिल कर सकती हैं।
  • आप मिसकैरज या स्टिलबर्थ के बाद पेट में दर्द या क्रैम्प का अनुभव कर सकती हैं। आप दर्द को कम करने के लिए गर्म सिकाई या पेरासिटामोल या इबुप्रोफेन जैसी पेनकिलर मेडिसिन ले सकती ले सकती हैं।
  • आप एब्डोमेन रीजन में होने वाले दर्द को कम करने के लिए उस क्षेत्र में हल्के हल्के मसाज कर सकती हैं। मसाज से ब्लीडिंग के कारण होने वाले दर्द से भी राहत मिलती है और साथ ही यह आपके पेट को नॉर्मल साइज में वापस आने में मदद करता है।
  • आपकी वजाइनल ब्लीडिंग के खत्म होने के बाद आपको कम से कम दो दिन तक संभोग नहीं करना चाहिए।
  • अगर आपको गंभीर रूप से पेट दर्द हो रहा हो, वजाइनल ब्लीडिंग हो रही हो या तेज बुखार हो तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

बच्चे को खोने के बाद कुछ सिंपल केयर टिप्स 

मिसकैरज या स्टिलबर्थ जैसे हादसे के बाद ऊपर बताई गई टिप्स आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। यदि आपको अपने स्तनों से निकलने वाले दूध के बारे में कुछ भी असामान्य लगता है, तो आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और अपने लक्षणों के बारें में उन्हें बताना चाहिए। आपके डॉक्टर आपको इस परेशानी से बाहर निकलने के लिए ज्यादा बेहतर राय दे सकते हैं।

बच्चे को खो देना या मिसकैरज हो जाना एक महिला के लिए उसके जीवन का बहुत ही मुश्किल समय हो सकता है। हिम्मत रखें और अपने इस दुख से बाहर आने का प्रयास करें। अगर आपको इसके लिए काउंसिल की जरूरत है तो बेझिझक आप अपने आपको इस दुख से बाहर करने के लिए यह कदम उठाएं और वापस अपनी नॉर्मल लाइफ में आने की कोशिश करें।

यह भी पढ़ें:

मिसकैरेज के बाद पहला पीरियड
मिसकैरेज (गर्भस्राव) – कारण, लक्षण और रोकथाम
मिसकैरज के बाद जल्दी रिकवर होने के लिए हल्के एक्सरसाइज