In this Article
सभी माता-पिता अपने बच्चे को बहुत प्यार से पालते हैं और उसकी सभी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करते हैं। बच्चे भगवान की वो देन है जिसे पाकर माँ-बाप धन्य हो जाते हैं। इसलिए जब वे माता-पिता बनते हैं तो अपने बच्चे के लिए हर एक चीज बहुत सोच-समझकर करते हैं, फिर चाहे उसका नाम हो या कोई और काम। नीतीश लड़कों के सदाबहार नामों में से एक है। इस नाम को सभी लोगों ने कई बार सुना होगा और परिवार में भी आपको इस नाम के व्यक्ति कभी-कभार मिल जाते हैं। यह नाम सुनने में थोड़ा साधारण है लेकिन इसके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। अगर आप नीतीश नाम के लोग कैसे होते हैं और इस नाम की क्या खासियत है इसके बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
नीतीश नाम का मतलब और राशि
नीतीश एक सर्व-प्रिय नाम है। इस नाम के मतलब को समझकर हर कोई इसे अपनाने के लिए विचार करता है। इस दौरान भले यह नाम यूनीक और ट्रेंडिंग न हो लेकिन इसे पसंद करने वाले इसके अर्थ कारण इसे अपनाते हैं। माता-पिता को भी इसका अर्थ आकर्षित करता है जब उन्हें उसके बारे में पूरी तरह से जानकारी हो जाती है। नीतीश का मतलब कानून का ज्ञानी, कानून में निपुण, सही मार्गदर्शक आदि होता है। इसके मतलब से ही आप इस नाम के व्यक्तियों में स्वभाव के बारे में अनुभव कर सकते हैं। बात करें इसकी राशि की तो यह वृश्चिक राशि में आता है। आगे हम आपको इस नाम के लड़कों के स्वभाव और इससे जुड़े अच्छे-बुरे विचारों के बारे में बताएंगे।
| नाम | नीतीश |
| अर्थ | कानून का ज्ञानी, कानून में निपुण, सही मार्गदर्शक |
| लिंग | लड़का |
| अंक ज्योतिष | 7 |
| धर्म | हिन्दू |
| राशि | वृश्चिक |
| नक्षत्र | अनुराधा (न, ना, नि, नु, ने, नी, नू, नै) |
| शुभ दिन | मंगलवार |
| शुभ रंग | पीला, लाल, हल्का नीला |
| शुभ रत्न | मूंगा |
नीतीश नाम का अर्थ क्या है?
नीतीश नाम भले ही आज के समय के लोकप्रिय नामों में से एक नहीं है, लेकिन इसे पसंद करने वाले लोग इस नाम को अपनाते हैं। यह एक सरल, साधारण और आसानी से लिया जाने वाला नाम है। लेकिन इसका मतलब इसे बाकी नामों से अलग करता है। बता दें कि इस नाम का अर्थ कानून का ज्ञानी, कानून में निपुण, सही मार्गदर्शक है। इस नाम के लड़कों के व्यक्तित्व और स्वभाव की बात की जाए तो इनका दिमाग काफी तेज होता है और साथ ही ये बेहद ज्ञानी होते हैं। इनके पास दूसरों से अपनी बातों को मनवाने का हुनर होता है। समाज में इनकी छवि एक आदर्श व्यक्ति के रूप में होती और ये अपने परिवार के बेहद चहेते होते हैं। ये अपनी लाइफ अपने मन मुताबिक जीते हैं और दूसरों के जीवन में भी दखल देने से बचते हैं।
नीतीश नाम का राशिफल
नीतीश नाम की राशि वृश्चिक है, इस राशि के व्यक्ति दिखने में बेहद स्मार्ट और हैंडसम होते हैं। इस राशि के व्यक्तियों की गिनती उन लोगों में की जाती है जो बेहद ज्ञानी होते है। इस नाम के पुरुष अपने व्यक्तिगत जीवन में काफी व्यवस्थित तरीके से रहते हैं और इन्हें गंदगी बिलकुल पसंद नहीं होती है। यह व्यक्ति समाज बदलने और कुछ नया करने का जज्बा रखते हैं और इसलिए लोग इनपर निर्भर भी रहते हैं। पढ़ाई हो या फिर कोई दूसरा क्षेत्र ये सब में अपना सौ प्रतिशत देते हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर न, य को माना जाता है।
नीतीश नाम का नक्षत्र क्या है?
नीतीश नाम का ‘अनुराधा’ नक्षत्र होता है और जिसका प्रतीक चिन्ह विजय स्तंभ है। इससे जुड़े दूसरे अक्षर हैं- न, ना, नि, नु, ने, नी, नू, नै।
नीतीश जैसे वृश्चिक राशि के हिसाब से अन्य नाम
नीतीश नाम न अक्षर से शुरू होने के कारण वृश्चिक राशि में आता है। अगर आपको वृश्चिक राशि के हिसाब से और भी अन्य अक्षरों से लड़कों के नाम की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमे से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।
| नाम | नाम |
| निशांत (Nishant) | नीरज (Neeraj) |
| नीरव (Neerav) | नवल (Naval) |
| निमिष (Nimish) | नक्श(Naksh) |
| नील (Neel) | नीलांश (Nilansh) |
| युवल (Yuval) | युवान (Yuvan) |
| यश (Yash) | युग (Yug) |
| योग्य (Yogya) | युविक (Yuvik) |
नीतीश नाम से मिलते-जुलते और भी नाम
नीतीश से मिलते-जुलते नाम की तलाश कर रहे हैं तो हमने कुछ नामों की लिस्ट आपके लिए तैयार की है उसे जरूर देखें।
| नाम | नाम |
| नितिन (Nitin) | निशित (Nishit) |
| नीतेश (Nitesh) | नीतिक (Nitik) |
| आतिश (Aatish) | सतीश (Satish) |
| मनीष (Manish) | नित्यम (Nityam) |
नीतीश नाम के प्रसिद्ध लोग
नीतीश नाम के कई प्रसिद्ध लोग हैं जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में सफलता हासिल की है। कुछ ऐसे ही मशहूर व्यक्तियों के बारे में हम आपके लिए जानकारी लेकर आए हैं।
| नाम | पेशा |
| नीतीश कुमार | बिहार के मुख्यमंत्री |
| नीतीश राणा | क्रिकेट खिलाड़ी |
| नीतीश भारद्वाज | अभिनेता |
| नीतीश तिवारी | फिल्म निर्देशक |
| नीतीश मिश्रा | राजनीतिज्ञ |
| नितीश रॉय | फिल्म कला निर्देशक |
| नितीश राजपूत | युट्यूबर |
| नितीश जैन | शिक्षाविद, उद्यमी |
| नितीश कुमार रेड्डी | क्रिकेट खिलाड़ी |
‘न’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम
‘न’ अक्षर से लड़कों के बहुत ही ट्रेंडिंग और बेहतरीन अर्थ वाले नाम मौजूद है और यदि आप भी अपने बेटे के लिए न अक्षर से शुरू होने वाले नाम ढूंढ रहे है तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट पढ़ें। यहाँ नाम के साथ उसका अर्थ भी दिया गया है।
| नाम | अर्थ |
| निशांक (Nishank) | निडर |
| नमह (Namah) | आदर |
| निकुंज (Nikunj) | एक कुंज |
| नीर (Neer) | पानी, चंचल |
| नीरत (Neerat) | संतुष्ट, प्रसन्न |
| निविन (Nivin) | पवित्र, श्रद्धा |
| निर्वान (Nirvan) | आनंद, मुक्ति |
| नरेश (Naresh) | राजा |
| नीतन (Nitan) | अनादि, सनातन |
| नयंश (Nayansh) | अनोखा |
नीतीश नाम बेहद ही चर्चित नामों में से एक है। ये नाम न केवल आपके बेटे को एक अच्छा व्यक्ति बनने में मदद करेगा बल्कि उसके व्यक्तित्व को भी निखारेगा। साथ ही इस नाम को चुनकर आपको भी संतुष्टि मिल सकेगी। हमने इस नाम से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां इस आर्टिकल के जरिए दी है। उम्मीद करते हैं कि इन जानकारियों के आधार पर आपको अपने बेटे का नाम चुनने में आसानी होगी। अगर आपको हमारे द्वारा बताई गई जानकारियां फायदेमंद साबित होती हैं तो हमे नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में लिखकर जरूर बताएं।
यह भी पढ़ें:
नरेश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Naresh Name Meaning in Hindi
नैतिक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Naitik Name Meaning in Hindi
निखिल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nikhil Name Meaning in Hindi

















