शिशु

सिया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Siya Name Meaning in Hindi

इन दिनों माता-पिता अपने बच्चों के नामों के साथ कई तरह के प्रयोग करते हैं। हालांकि नाम चाहे छोटा हो या बड़ा इसे चुनते समय वो हमेशा इस बात ध्यान रखते हैं कि वो बच्चे को भाएगा भी या नहीं। नए और स्टाइलिश नाम को अपनाने के जमाने में कई माता-पिता ऐसे नामों को अपनाते हैं जो सालों से चला आ रहा है। कुछ पुराने और पसंदीदा नामों में लड़कियों का एक नाम सिया भी आता है। इस लेख में सिया नाम का मतलब, राशि और इन नाम वाली लड़कियों स्वभाव के बारे में बताया गया है। यदि आप भी अपनी बेटी का नाम सिया रखने के बारे में सोच रहे हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़कर इससे जुड़ी तमाम जानकारियां हासिल करें, क्योंकि कोई भी नाम उससे जुड़े व्यक्ति पर पर गहरा प्रभाव डालता है। साथ ही यदि आप आप सिया नाम के लोग कैसे होते हैं जानना चाहते हैं तो भी यह आर्टिकल बड़े काम का है।

सिया नाम का मतलब और राशि

बच्चे के लिए नाम को चुनने से पहले उसकी अच्छी तरह से जांच-पड़ताल की जाती है। नाम के अर्थ से लेकर उस नाम की राशि के प्रभाव तक के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। इसलिए माता पिता नाम ढूंढने की प्रक्रिया को बहुत ही जिम्मेदारी के साथ निभाते हैं। अपने बच्चे के लिए किसी भी नाम को चुनने से पहले आपको उसके बारे में अधिक जानकारी ले लेनी चाहिए ताकि बाद में कोई परेशानी न हो। वैसे ही सिया नाम का मतलब देवी सीता, सुंदर स्त्री, चांदनी आदि होता है। यह नाम स अक्षर से शुरू होने के कारण कुंभ राशि में आता है। इस नाम के बारे में विस्तार में जानने के लिए आगे पढ़ें और जाने आपको यह नाम क्यों चुनना चाहिए।

नाम सिया
अर्थ देवी सीता, सुंदर स्त्री, चांदनी
लिंग लड़की
अंक ज्योतिष 9
धर्म हिन्दू
राशि कुंभ
नक्षत्र शतभिषा (गो, सा, सी, सु, स, सि)
शुभ दिन शनिवार
शुभ रंग हल्का नीला और बैंगनी
शुभ रत्न नीलम

सिया नाम का अर्थ क्या है?

सिया एक छोटा, प्यारा और काफी लोकप्रिय नाम है। ऐसे में अगर माता पिता होने के नाते आप अपनी बेटी को सिया नाम देना चाहते हैं या यह नाम देने की सोच रहे हैं तो इसके मतलब को जानना आपका सबसे पहला कदम होना चाहिए। इस नाम का मतलब देवी सीता, सुंदर स्त्री, चांदनी होता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस नाम की लड़कियों को अपने नाम के अनुरूप ही व्यवहार करते हुए ज्यादातर देखा गया हैं। इस नाम की लड़कियों की तुलना कई बार देवी सीता से की जाती है। अक्सर धर्म में विश्वास रखने वाले लोग इस नाम को बड़े ही चाव से अपनाते हैं। ये महिलाएं और लड़कियां मन से साफ और दिखने में बेहद सुंदर होती है। इन लड़कियों का दिमाग काफी तेज होता है और ये बेहद समझदार भी होती हैं, क्योंकि ये किसी से भी घुलने-मिलने से पहले सामने वाले व्यक्ति की अच्छे से जांच-पड़ताल करती हैं।

सिया नाम का राशिफल

सिया नाम की राशि कुंभ होती है। इस राशि की लड़कियां नि:स्वार्थ भावना से लोगों की मदद करती हैं। इस राशि की महिलाओं के जीवन में भले ही संघर्ष लिखा होता है लेकिन ये अपनी मेहनत के दम पर सफलता जरूर हासिल करती हैं। इतना ही नहीं इन लड़कियों को अपने ज्ञान पर बहुत गर्व होता है। इन लड़कियों को आसानी से कोई नहीं समझ पाता है लेकिन वे अपने करीबियों के सामने दिल खोलकर अपनी बात सामने रखती हैं। यह लड़कियां अपने से बड़े लोगों का आदर और सम्मान करने में कोई कमी नहीं रखती है। ये महिलाएं सामाजिक होती हैं और दोस्त बनाना इन्हें काफी पसंद होता है। इस राशि के मुख्य अक्षर ग, श, ष, स और श्र को माना जाता है।

सिया नाम का नक्षत्र क्या है?

सिया नाम का नक्षत्र शतभिषा है और इस शतभिषा नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह खाली वृत्त को माना जाता है। शतभिषा नक्षत्र के अन्य अक्षर इस प्रकार है- गो, सा, सी, सू ।

सिया जैसे कुंभ राशि के हिसाब से अन्य नाम

सिया लड़कियों का काफी प्यारा नाम है और यह स अक्षर से शुरू होने के कारण कुंभ राशि के अंतर्गत आता है। कुंभ राशि के अन्य अक्षरों से कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमें से आप अपनी बेटी का नाम चुन सकते हैं।

नाम नाम
स्निग्धा (Snigdha) स्वाभिमानी (Swabhimani)
सुवर्णा (Suvarna) संविका (Sanvika)
स्नेहा (Sneha) स्वरा (Swara)
गिरिशा (Girisha) गरिमा (Garima)
गौरिका (Gaurika) गौतमी (Gautami)
शेफाली (Shefali) शमिता (Shamita)
शुचि (Shuchi) शायला (Shayla)
श्रुतिका (Shrutika) श्रावणी (Shravani)

सिया नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

सिया वैसे तो बहुत ही सरल और प्यारा नाम है और लोगों को पसंद भी आता है। लेकिन यदि आप इस नाम से मिलता-जुलता नाम ढूढ़ रहे हैं तो नीचे बताए गए नामों से अपनी बेटी के लिए कोई भी एक नाम चुन सकते हैं।

नाम   नाम
जिया (Jiya) रिया (Riya)
पिया (Piya) प्रिया (Priya)
निया (Niya) क्रिया (Kriya)
दिया (Diya) वानिया (Vaniya)

‘स’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

यदि आप असमंजस में हैं कि आखिर ‘स’ अक्षर से आप अपनी बेटी का क्या नाम रखें उसके लिए आप हमारे द्वारा बनाई गई नामों की लिस्ट को देखें और उसमें से चुने बेटी का खूबसूरत नाम।

नाम अर्थ
साधना (Sadhna) तप और आराधना करना
स्मृति (Smriti) याद, स्मरण
स्तुति (Stuti) तारीफ
सौम्या (Soumya) कोमल
समायरा (Samaira) भगवान का आशीर्वाद
सुहानी (Suhani) सुख, खुशी
सृष्टि (Srishti) प्रकृति, धरती, रचना
सुरभि (Surbhi) खुशबू, गुणवान
सांची (Sanchi) सत्य
सानिध्य (Sanidhya) ईश्वर के मार्ग पर

हर नाम पर उसकी राशि और नक्षत्र का असर पड़ता है, यही वजह है कि माता-पिता इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए अपने बच्चे का नाम चुनते हैं। इसलिए हमने इस आर्टिकल के जरिए सिया नाम के अर्थ, राशि, नक्षत्र और स्वभाव के बारे में विस्तार से बताया है। ऐसे में अगर आपको लगता है कि आपको अपनी बेटी या किसी रिश्तेदार की बेटी के नाम के लिए इस नाम का सुझाव देना चाहिए तो उसके लिए आप इस आर्टिकल को ध्यान से जरूर पढ़ें और अपने रिश्तेदारों को भी भेजें ताकि वो भी इस नाम की खासियत को जान सकें। ये आपकी नाम रखने में मदद जरूर करेगा।

यह भी पढ़ें:

सुमन नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Suman Name Meaning in Hindi
सृष्टि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Srushti Name Meaning in Hindi
साक्षी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sakshi Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

जादुई हथौड़े की कहानी | Magical Hammer Story In Hindi

ये कहानी एक लोहार और जादुई हथौड़े की है। इसमें ये बताया गया है कि…

1 week ago

श्री कृष्ण और अरिष्टासुर वध की कहानी l The Story Of Shri Krishna And Arishtasura Vadh In Hindi

भगवान कृष्ण ने जन्म के बाद ही अपने अवतार के चमत्कार दिखाने शुरू कर दिए…

1 week ago

शेर और भालू की कहानी | Lion And Bear Story In Hindi

शेर और भालू की ये एक बहुत ही मजेदार कहानी है। इसमें बताया गया है…

1 week ago

भूखा राजा और गरीब किसान की कहानी | The Hungry King And Poor Farmer Story In Hindi

भूखा राजा और गरीब किसान की इस कहानी में बताया गया कि कैसे एक राजा…

1 week ago

मातृ दिवस पर भाषण (Mother’s Day Speech in Hindi)

मदर्स डे वो दिन है जो हर बच्चे के लिए खास होता है। यह आपको…

1 week ago

मोगली की कहानी | Mowgli Story In Hindi

मोगली की कहानी सालों से बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। सभी ने इस…

1 week ago