शिशु

5 महीने के शिशु के लिए खिलौने

आजकल बच्चों के लिए टॉयज से संबंधित कई ऑप्शन मार्केट में उपलब्ध हैं। सभी टॉयज बहुत अच्छे होते हैं और आप कन्फ्यूज हो सकती हैं कि बच्चे के लिए कौन सा खिलौना लें। पेरेंट्स के लिए कभी-कभी यह समझना कठिन हो जाता है कि वे अपने बच्चे के लिए उसकी आयु व समझ के अनुसार कौन खिलौना लें। बच्चे के लिए एक उपयुक्त खिलौना लेना बहुत जरूरी है ताकि उसकी स्किल्स और विकास में वृद्धि होती रहे। 

इस समय बच्चे हर एक चीज को जानने व समझने का प्रयास करते हैं और अपने आसपास की कई चीजों व लोगों के बारे में जान भी जाते हैं। इसलिए यदि आपका बच्चा चबा या काट सकता है तो उसके लिए एक सेफ और अच्छा खिलौना खोजना बहुत जरूरी है। बच्चे के लिए विभिन्न रंग के अलग-अलग व आसानी से पकड़े जाने वाले खिलौने खरीदें, जैसे सॉफ्ट टॉयज, टीथर या प्लेमैट और अन्य उपयुक्त खिलौने। आप बच्चे के लिए एक शोर मचाने वाला खिलौना भी खरीद सकती हैं ताकि बच्चा कही देर तक व्यस्त रहे। इसके अलावा आप यह भी समझने का प्रयास करें कि किस खिलौने से बच्चे में आवश्यक स्किल्स विकसित होने में मदद मिलेगी। 

सेंसरी टॉयज (खुद को पहचानने की क्षमता)

खिलौने शीशा की तरह होते हैं जिससे बच्चा खुद को पहचानना शुरू करता है। 

1. स्किल डेवलपमेंट

  • चाइल्ड सेफ मिरर में बच्चा पहली बार खुद को देखता है जिससे वह खुद समझना शुरू कर देता है।
  • ऐसे टॉयज से बच्चा खुद को पहचानता है, उसकी मेमोरी बढ़ती है, सोशल स्किल्स में सुधार होता है और इंटरैक्टिव स्किल्स में विकास होता है।

2. रेकमेंडेड टॉयज

एक्टिविटी टॉयज

एक्टिविटी टॉयज में नए टूल्स भी हैं जो बच्चे को खुश और लंबे समय तक व्यस्त रखते हैं। 

1. स्किल डेवलपमेंट

  • एक्टिविटी टॉयज से खेलते समय कुछ चीजें करने पर बच्चे के हाथों की मसल्स मजबूत होती हैं, जैसे चीजों को पकड़ना, मूव करना, उठाना और छोड़ना।
  • इससे बच्चे की दृष्टी व एक्टिविटी टॉयज को छूने से स्पर्श के एहसास में सुधार होता है।
  • इन खिलौनों से हाथ व आंखों का कोऑर्डिनेशन अच्छा होता है और मोटर स्किल्स में सुधार होता है।

2. रेकमेंडेड टॉयज

म्यूजिक और लाइट टॉयज

म्यूजिक और लाइट टॉयज से बच्चे में सेंसेस उत्तेजित होते हैं और उसे घंटों तक एंटरटेन भी रखते हैं। 

1. स्किल डेवलेपमेंट

  • म्यूजिकल टॉयज से बच्चों में हाथ व आंखों का कॉर्डिनेशन बनता है।
  • इससे बच्चे की दृष्टी में सुधार होता है, सुनने की क्षमता बढ़ती है, क्रिएटिविटी और इमेजिनेशन में सुधार होता है।
  • इससे मोटर स्किल विकास भी होता है।

2. रेकमेंडेड टॉयज

रैटल टॉयज

विभिन्न प्रकार के टॉयज कई रूप में उपलब्ध हैं, जैसे एनिमल्स, फूल, फल, चाबियां और यह सभी ब्राइट व कलरफुल भी हैं। बच्चे के लिए रैटल टॉयज जरूर खरीदें। 

1. स्किल डेवलपमेंट

  • इन टॉयज की ग्रिप अच्छी होती है जिसकी वजह से बच्चा इसे अच्छी तरह से पकड़ सकता है और उसमें मोटर स्किल्स का विकास होता है।
  • यह बच्चे में ध्यान केंद्रित करने के समय को बढ़ाने में मदद करता है।
  • रैटल टॉयज से बच्चे में मूव होती हुई चीजों को एक साथ देखने की क्षमता बढ़ती है।
  • बच्चे में खेलते समय काम करने का सेंस और रिएक्शन देने का विकास होता है।

2. रेकमेंडेड टॉयज

सॉफ्ट और स्टफ टॉयज

बच्चों को सॉफ्ट टॉयज के साथ हग करके सोना बहुत पसंद है इससे उन्हें सुरक्षा का एहसास मिलता है। यहाँ बताया गया है कि इनसे बच्चों में विकास कैसे होता है, आइए जानें;

1. स्किल डेवलपमेंट

  • सॉफ्ट स्टफ टॉयज से शारीरिक जागरूकता बढ़ती है, जैसे उंगलियां, हाथ, पांव, पैर।
  • इन टॉयज से बच्चों में सेंसोरियल और स्पर्श का एहसास बढ़ता है।
  • बच्चे के लिए क्लॉथ बुक पढ़ने से उसमें शुरूआती पढ़ने की स्किल्स में सुधार होता है।

2. रेकमेंडेड टॉयज

  • ब्लैंकेट टॉयज (स्टफ एनिमल्स के साथ ब्लैंकेट)
  • सॉफ्ट डॉल्स
  • सॉफ्ट स्क्विशी बुक्स

बाथ टॉयज

बच्चे नहाना और पानी में समय बिताना पंसद करते हैं। इस समय में अधिक फन करने के लिए आप बाथ टब में खिलौने डालकर उसे प्ले एरिया भी बना सकती हैं। 

1. स्किल डेवलपमेंट

  • बाथ टॉयज के साथ खेलने से बच्चे में ग्रॉस मोटर स्किल्स का विकास होता है।
  • बच्चा कारण और उसके प्रभाव को सीखते हैं जिससे कॉग्निटिव स्किल्स में सुधार होता है।

2. रेकमेंडेड टॉयज

टीथिंग टॉयज

टीथिंग टॉयज बच्चों के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसे चबाने और काटने से बच्चों के दांत का दर्द कम हो जाता है। 

1. स्किल्स डेवलपमेंट

  • टीथिंग टॉयज से बच्चों में कॉग्निटिव विकास होता है।
  • इन टॉयज से बच्चों में मोटर स्किल्स और कॉर्डिनेशन में सुधार होता है क्योंकि वह चीजों को पकड़ना और मुंह में डालना शुरू कर देता है।
  • इन टॉयज से क्षमता बढ़ती है।

2. रेकमेंडेड टॉयज

  • ब्रश वाला और चबाने वाला टीदर
  • सूदिंग टीथर चिल
  • मोलर टीथ सूदर
  • स्वीट कॉर्न सिलिकॉन टीथर
  • टीथिंग रिंग्स और चाबियां

क्रिब मोबाइल

ब्राइट कलर के क्रिब मोबाइल मूव करने के साथ म्यूजिक बजाते हैं और यह खिलौना बच्चों को बाउट उत्तेजित करता है। 

1. स्किल डेवलपमेंट

  • क्रिब मोबाइल से बच्चे में ऑडिटरी और दृष्टी के सेंसेस में सुधार होता है।
  • इससे ध्यान केंद्रित होने के साथ बच्चे के दिमाग का विकास भी होता है।
  • बच्चे में मोटर स्किल्स का विकास करने के लिए क्रिब मोबाइल एक बेहतरीन खिलौना है।
  • क्रिब मोबाइल में सॉफ्ट लोरी से बच्चे को अच्छी नींद आती है और उसका मानसिक विकास होता है।

2. रेकमेंडेड टॉयज

टैगीज टॉयज

बच्चे टैगीज टॉयज के साथ बहुत एन्जॉय करते हैं। 

1. स्किल डेवलपमेंट

  • टैगीज टॉयज से बच्चे में सेंसरी उत्तेजना बढ़ती है।
  • यह टॉयज कॉग्निटिव और मोटर स्किल्स में सुधार करते हैं।

2. रेकमेंडेड टॉयज

  • टैगीज फुटबॉल
  • टैड एंड स्नगल पाल
  • लिटिल टैगीज
  • कडल एंड टैग्स ब्लैंकी
  • टैग एंड प्ले पाल

क्रिंकल टॉयज

क्रिंकल टॉयज से बच्चे सीखते हैं और एन्जॉय भी करते हैं। 

1. स्किल डेवलपमेंट

  • इन टॉयज से खेलकर बच्चे की आंख व हाथों का कॉर्डिनेशन बनता है, वह खिलौने तक पहुँचना और पकड़ना सीखता है।
  • क्रिंकल टॉयज से बच्चे का शारीरिक व दृष्टी का विकास होता है।

2. रेकमेंडेड टॉयज

  • क्रिंकल डक
  • बेबी पेपर क्रिंकी टॉय
  • बेबी एनिमल
  • क्रिंकल में टैगीज

खिलौनों में लगे उम्र के लेबल का क्या मतलब है

टॉयज के पैकेट में उम्र का लेबल होने से लोगों को इससे संबंधित प्रिंसिपल्स के बारे में पता चलता है और वे अपने बच्चे के लिए एक बेस्ट गिफ्ट खरीद सकते हैं। इससे संबंधित टिप्स यहाँ निम्नलिखित हैं, आइए जानें;

  • खिलौने के छोटे-छोटे पार्ट्स से बच्चे की सुरक्षा के लिए।
  • विशेष आयु के बच्चे के लिए खिलौने।
  • विशेषकर उस खिलौने को संभालने के लिए बच्चे की शारीरिक क्षमता।
  • टॉय को समझने के लिए बच्चे की मानसिक क्षमता।

बच्चों के लिए सेफ्टी टिप्स

  • बच्चे अक्सर अपने मुंह में टॉयज डालते हैं। इसलिए आप इस बात का ध्यान रखें कि तीर्थस, रैटल्स और अन्य खिलौने साफ होने चाहिए।
  • यह सलाह दी जाती है कि आप बच्चे का ध्यान रखें ताकि खेलते समय उसे कोई भी चोट न लगे।
  • आप बच्चे को कोई भी ऐसा खिलौना न दें जिसमें छोटे-छोटे पार्ट्स हों क्योंकि इससे बच्चे को चोकिंग का खतरा हो सकता है।
  • आप रैटल को इलास्टिक से बांधने से बचें क्योंकि यह बच्चे में फंस सकता है।
  • इस बात का ध्यान रखें कि सॉफ्ट टॉयज के फैब्रिक में कोई भी तार नहीं होना चाहिए क्योंकि यह कपड़े से बाहर निकल कर बच्चे को हानि पहुँचा सकता है।

खेलते समय सीखने में बच्चे की कैसे मदद करें

आप अपने बच्चे को खेल खेल में भी बहुत सारी चीजें कई तरीकों से सिखा सकती हैं, आइए जानें;

  • बच्चे को नया खिलौना देने से पहले चेक करें कि उसमें कितने फीचर्स हैं। आप उसे सिखाने के बजाय दोनों साथ में खिलौने के एक्शन व रिएक्शन को जानें।
  • बच्चे के साथ खेलते समय उससे अलग-अलग शब्दों, फेशियल एक्सप्रेशन और जेस्चर में बातें करें। बच्चा आपको जितना सुनेगा उसे उतने ज्यादा नए शब्द व आवाजें पता लगेंगी।
  • आप बच्चे को गोदी में बैठाएं और खिलौने को उसके सामने लेकर पकड़ें और उसे खिलौने को हर तरफ से समझने में मदद करें।
  • आप बच्चे को पूरा टमी टाइम दें क्योंकि उसकी गर्दन, सीना और शरीर के ऊपरी भाग की मसल्स को मजबूत करना बहुत जरूरी है। इसके अलावा आप खिलौने को थोड़ी दूरी पर रखें और बच्चे को उस तक पहुँचने के लिए प्रेरित करें। इसके अलावा आप बच्चे को पेट के बल लिटाएं और एक अच्छा सा खिलौना दें ताकि वह देर तक उस पोजीशन में ही रहे।
  • आप बच्चे को साथ लेकर गाना गाएं या पिक्चर बुक्स पढ़ें ताकि उसमें भाषा और कॉग्निटिव स्किल्स का विकास हो सके।

5 महीने के बच्चे के लिए बेस्ट टॉयज कैसे चुनें

बच्चे की उम्र के अनुसार ही उसके खिलौने होने चाहिए। 5 महीने के बच्चे के टॉयज कुछ इस प्रकार के होने चाहिए, आइए जानें;

  • आप बच्चे को उसकी समझ, उम्र और पकड़ के अनुसार ही खिलौने या टॉयज दें, जैसे रैटल्स, सूदर्स, टीथर्स।
  • आप बच्चे के लिए विभिन्न प्रकार के साइज, शेप और टेक्सचर के टॉयज लें ताकि बच्चे को पूरा अनुभव मिल सके और उसे स्किल्स के विकास में मदद मिल सके, जैसे 5 महीने के लड़के के लिए ब्लॉक्स, रिंग्स, मेजरिंग कप और 5 महीने की लड़की के लिए सॉफ्ट टॉयज, म्यूजिकल टॉयज लें।
  • ऐसे टॉयज चुनें जो आसान और मल्टीपर्पज हो, जैसे एक ऐसा खिलौने जिसे पुश, रोल, शेक किया जा सके और उसमें म्यूजिक भी हो – म्यूजिकल टैगी क्रिंकल टॉय।
  • आप ऐसे टॉयज खरीदें जिससे बच्चे में कॉग्निटिव स्किल्स, फाइन और मोटर स्किल, भाषा की स्किल्स और रिसेप्टिव व एक्सप्रेसिव स्किल्स का विकास हो सके, जैसे म्यूजिकल शेकर्स या इन्फ्लेटेबल प्ले मैट्स।
  • आप अपने बच्चे के लिए ऐसे टॉयज चुनें जिनमें मूवमेंट्स हो, जिससे एक्स्प्लोर किया जा सके, जिसमें स्पर्श, पिक्चर हों ताकि बच्चे में सामाजिक, भावनात्मक और इंटरैक्टिव विकास हो सके, जैसे फ्लोर मिरर, एक्टिविटी जिम, टमी टाइम मैट।

शुरूआती दिनों में बच्चे एक्स्प्लोर करने के लिए खेलते हैं। उचित खिलौनों के साथ खेलने से बच्चे के अनुभवों में अलग भाव होता है जो उसके मानसिक व शारीरिक विकास के लिए बहुत जरूरी है। 

यह भी पढ़ें:

4 महीने के शिशु के लिए खिलौने
5 महीने के बच्चे के लिए 17 बेस्ट डेवलपमेंटल एक्टिविटीज
6 महीने के शिशु के लिए खिलौने

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

मिट्टी के खिलौने की कहानी | Clay Toys Story In Hindi

इस कहानी में एक कुम्हार के बारे में बताया गया है, जो गांव में मिट्टी…

21 hours ago

अकबर-बीरबल की कहानी: हरा घोड़ा | Akbar And Birbal Story: The Green Horse Story In Hindi

हमेशा की तरह बादशाह अकबर और बीरबल की यह कहानी भी मनोरंजन से भरी हुई…

21 hours ago

ब्यूटी और बीस्ट की कहानी l The Story Of Beauty And The Beast In Hindi

ब्यूटी और बीस्ट एक फ्रेंच परी कथा है जो 18वीं शताब्दी में गैब्रिएल-सुजैन बारबोट डी…

21 hours ago

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

1 week ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

1 week ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

2 weeks ago