डिलीवरी के दौरान बेबी क्राउनिंग

डिलीवरी के दौरान बेबी क्राउनिंग

कहा जाता है, कि मां बनने के बाद महिला पूर्ण हो जाती है। बच्चे को जन्म देना एक दिव्य अनुभव होता है। आखिर आपके पास एक नए जीवन को इस दुनिया में लाने की शक्ति होती है, जिससे आपको खास महसूस होता है। एक महिला के शरीर को इस तरह से डिजाइन किया गया है, कि वह गर्भधारण के समय से ही बच्चे को पोषण दे सकती है। प्रेगनेंसी के दौरान आगे बढ़ते हुए वह अपने शरीर में बहुत सारे बदलावों को देखती है। दरअसल आपका शरीर लेबर में जाने के कई दिनों पहले से ही बच्चे के जन्म के लिए तैयारी करना शुरू कर देता है। 

बेबी क्राउनिंग क्या है?

लेबर के दौरान हर कॉन्ट्रैक्शन के साथ बच्चे का सिर आपकी वेजाइनल ओपनिंग यानी योनि से दिखना शुरू हो जाता है। ये कॉन्ट्रैक्शन गर्भाशय की मांसपेशियों को कसते और ढीला करते हैं, जिससे बच्चे को बर्थ कैनाल के द्वारा बाहर आने में मदद मिलती है। यह वह समय होता है, जब आपको पुश करने जोर लगाने की शुरुआत करने की जरूरत होती है। इससे बच्चे का सिर ओपनिंग तक जल्दी पहुंचता है। हालांकि, कॉन्ट्रैक्शन खत्म होने के बाद बच्चे का सिर वापस अंदर की ओर फिसल जाता है। 

क्राउनिंग वह पल होता है, जब बच्चे का सिर लगभग पूरी तरह से बाहर आ चुका होता है और वापस अंदर फिसलता नहीं है। सर्विक्स 100% गायब हो जाता है और क्राउनिंग से पहले 10 सेंटीमीटर खुल जाता है। 

तो अगर आप यह जानना चाहती थीं, कि गर्भावस्था में क्राउनिंग का क्या मतलब होता है, तो इसका अर्थ यही है। 

बेबी क्राउनिंग कितनी देर होती है?

अगर यह आपकी पहली डिलीवरी है, तो क्राउनिंग की प्रक्रिया में 2 घंटे का समय लग सकता है। हर डिलीवरी के साथ यह अवधि कम होती जाती है। 

लेबर के चरण

आपका शरीर लेबर के पहले दिन के कई सप्ताह पहले से ही डिलीवरी के लिए तैयार होना शुरू कर देता है। बच्चे का सिर पेल्विस में आ जाता है और इसे इंगेजमेंट कहते हैं। 

लेबर के कई स्टेज होते हैं। इसकी शुरुआत कॉन्ट्रैक्शन से होती है और इसका अंत ट्रांजिशन से होता है। लेबर का सबसे पहला चरण ही इसका सबसे तीव्र स्तर होता है, हालांकि यह सबसे छोटा भी होता है। 

इसके बाद लेबर की एक्टिव स्टेज आती है। इसमें कॉन्ट्रैक्शन लंबे और अधिक तीव्र होते हैं और सर्विक्स तेजी से खुलता है। इसे पुशिंग फेज के नाम से भी जानते हैं और इस स्टेज के साथ ही सर्विक्स भी पूरी तरह से खुल सकता है। इसी समय लेबर में क्राउनिंग की शुरुआत होती है। 

बेबी क्राउनिंग कैसे होती है?

नेचुरल डिलीवरी एक दर्दनाक प्रक्रिया है और इस दर्द से राहत पाने का केवल एक ही तरीका है और वह है बच्चे को जन्म देना। यहां पर कुछ प्रभावी टिप्स दिए गए हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप डिलीवरी और क्राउनिंग के समय दर्द को मैनेज कर सकते हैं:

अपनी सबसे बेहतर पोजीशन में रहें

हर महिला की बेस्ट पोजीशन अलग हो सकती है। इनमें से कुछ प्रभावी पोजीशन इस प्रकार हैं:

1. करवट की पोजीशन

अगर आप एक नियंत्रित और धीमी डिलीवरी चाहती हैं, तो यह पोजीशन सबसे अच्छी है। 

2. स्क्वाटिंग पोजीशन

अगर आपके बच्चे का आकार बड़ा है या आपका लेबर एक क्विक लेबर है, तो यह आपके लिए सबसे बेहतर है। 

3. ऑल फोर पोजीशन

यदि बच्चे का आकार बड़ा हो या अगर आपका बच्चा पोस्टीरियर पोजीशन में हो, तो ऐसे मामलों में भी इस पोजीशन की सलाह दी जाती है। 

पुश करना और सांस लेना

बर्थ क्राउनिंग के दौरान आपको जोर लगाने की इच्छा का अनुभव होगा जो कि स्वाभाविक है। आपका गर्भाशय सिकुड़ता है और आपको बच्चे को बाहर धकेलने के लिए सिग्नल भेजता है। 

यह याद रखना जरूरी है, कि यह धकेलना खुद को आराम देने के लिए अपने पेट की मांसपेशियों को धकेलने जैसा नहीं है। आपको अपनी सांस रोक कर सहन करने की आवश्यकता नहीं है। अगर आप ऐसा करती हैं, तो बच्चे को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलेगी। आपको पुश करना और सांस लेना कुछ इस तरह से करना है, कि बच्चा नियंत्रित तरीके से बर्थ कैनाल के द्वारा धीरे-धीरे नीचे आए। यह आपके लिए आरामदायक होगा और आप अपनी एनर्जी भी बचा पाएंगी। इससे पेरिनियम को नुकसान होने का खतरा भी कम हो जाता है। 

बर्थ क्राउनिंग के दौरान पुश करते समय, अपने मुंह को खुला रखें और अपनी गर्दन और जबड़े को रिलैक्स रखें। सही तरह से सांस छोड़ने की तकनीक को सीखें। लेबर के दौरान अपने हाथों को अपने ब्रेस्ट के नीचे, अपने पेट पर रखें और यहां की मांसपेशियां कसनी चाहिए। 

पुश करना और सांस लेना

पुश करने की इच्छा से लड़ने के लिए टिप्स

  •  पीठ के बल लेटकर अपनी वेजाइना और रेक्टम के बीच की मांसपेशियों को रिलैक्स रखें। 
  •  रिलैक्स करें, सांस लें और अपनी मिडवाइफ से आपको एक मसाज देने को कहें। 
  •  डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से आपके शरीर को रिलैक्स होने में मदद मिलेगी। 
  •  कॉन्ट्रैक्शन से लड़े नहीं, डिलीवरी को आसान बनाने के लिए उनका इस्तेमाल करें। 

बेबी की क्राउनिंग के समय कैसा महसूस होता है?

इस एहसास को ’रिंग ऑफ फायर’ का नाम दिया गया है। जब आपके बच्चे का सिर दिखने लगता है, तो आपके वेजाइनल टिशू स्ट्रेच होते हैं और इससे जलन का एक एहसास होता है। बच्चे का सिर अंदर फिसलने तक यह एहसास बना रहता है।

इस जलन का अहसास होने पर धकेलना बंद कर दें। इससे आपके टिशू डैमेज होने से बचेंगे। जलन के एहसास के खत्म होने के साथ ही लेबर का पहला चरण खत्म हो जाता है। 

जलन का यह एहसास लंबे समय तक नहीं रहता है। लेकिन इससे आपको सुन्न महसूस होता है। स्ट्रेचिंग से वेजाइनल टिशू ब्लॉक हो जाते हैं, जिसके कारण यह सुन्नपन महसूस किया जाता है। 

नेचुरल बर्थ क्राउनिंग के लिए तैयारी कैसे करें?

रिंग ऑफ फायर के दौरान मिडवाइफ आपके पेरिनियम की मालिश करेगी, ताकि जलन कम हो सके और उसके फटने का खतरा कम हो सके। एक आसान लेबर के लिए एपीसीओटोमी करने की सलाह दी जा सकती है। 

उंगली को चिकना करके अंदर डालकर 10 मिनट के लिए पेरिनियम की मालिश की जाती है और इसकी शुरुआत गर्भावस्था के 35वें सप्ताह से हो सकती है। 

कटने से बचाव

  • पौष्टिक खाना खाएं और इस बात का ध्यान रखें, कि नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, ताकि इस दबाव को झेलने के लिए आपकी मांसपेशियों में पर्याप्त शक्ति हो। 
  • उस क्षेत्र को तेल से चिकना बनाकर, मांसपेशियों को बहुत अधिक फैलाए बिना बच्चे को बाहर निकलने में मदद की जा सकती है। 
  • करवट पर लेटें और जोर लगाएं। इससे आपके पेरिनियम पर पड़ने वाला दबाव कम हो जाएगा। 
  • धीरे-धीरे लेकिन दृढ़ता से पुश करें और इस दौरान लंबी सांसें लेती रहें। 
  • कटने से बचाव के लिए वॉटर बर्थ थी बहुत प्रभावी है।

कटने से बचाव

बेबी क्राउनिंग के दर्द से आराम कैसे मिल सकता है? 

  • अपनी मिडवाइफ या अपने साथी को वेजाइना और एनस के बीच मौजूद मांसपेशियों (पेरिनियम) के पास फलानेल के एक टुकड़े को पकड़ने को कहें। इससे कटने का और दर्दनाक बर्थ क्राउनिंग का खतरा कम होगा। 
  • दर्द को कम करने के लिए आप गर्म सिकाई भी आजमा सकती हैं। 
  • त्वचा पर गुनगुने तेल की मालिश करने से त्वचा मुलायम हो जाएगी और वह अधिक फैल पाएगी। 

बेबी बर्थ क्राउनिंग के बाद क्या होता है?

आपका अंबिलिकल कॉर्ड आपके बच्चे की गर्दन में लिपटा हुआ हो या ऐसी ही कोई अन्य समस्या हो, तो डॉक्टर क्राउनिंग के दौरान इस बात का पता लगाने में सक्षम हो पाएंगे। अगर बच्चा कैनाल में फंस जाता है, तो डॉक्टर हाथ डालकर बच्चे की डिलीवरी करेंगे। 

क्राउनिंग के बाद बच्चे का पूरा सिर और उसके बाद बाकी का शरीर बाहर आता है। 

निष्कर्ष

क्राउनिंग डिलीवरी की प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे पुशिंग फेज के नाम से जानते हैं। यह इस बात का एक संकेत है, कि बच्चा बाहर आने वाला है। हालांकि यह दर्दनाक होता है, पर इसे मैनेज किया जा सकता है। कई रेमेडीज के अलावा दर्द को हैंडल करने के लिए आपके शरीर का अपना आंतरिक मैकेनिज्म होता है। इस बात का ध्यान रखें, कि डिलीवरी से पहले अपने गाइनेकोलॉजिस्ट या ऑब्सटेट्रिशियन से मिलकर अपनी किसी भी दुविधा या सवाल के बारे में बात करें। जीवन को बदलने की क्षमता रखने वाली डिलीवरी की इस प्रक्रिया में जाने से पहले, तैयार रहना हमेशा बेहतर होता है। 

यह भी पढ़ें: 

मां और बेबी के लिए नॉर्मल डिलीवरी के फायदे
सिजेरियन डिलीवरी से कैसे बचें – आसान तरीके
पेनलेस डिलीवरी (दर्द के बिना डिलीवरी) – प्रक्रिया, फायदे और नुकसान