गर्भावस्था

गर्भावस्था के दौरान गैस और ब्लोटिंग की समस्या

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था आपके शरीर में महत्वपूर्ण परिवर्तनों का एक चरण है, और जितना संभव हो सके आपको अपना ध्यान रखना चाहिए। गर्भावस्था में अगर उचित देखभाल न की जाए, तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जो न केवल आपको बल्कि आपके बच्चे को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसी ही एक समस्या गैस और ब्लोटिंग की समस्या है। यद्यपि यह कई लोगों के लिए बिल्कुल सामान्य बात है, यह आवश्यक है कि गर्भावस्था के दौरान गैस की समस्या के कारण होने वाली परेशानी से बचने के लिए आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

क्या गर्भावस्था के दौरान गैस और ब्लोटिंग सामान्य हैं?

दिन में 12 बार गैस पास करना सामान्य हैं, लेकिन गर्भावस्था के दौरान आप ऐसा और भी अधिक बार कर सकती हैं। ब्लोटिंग या पेट फूलने से राहत पाने के लिए अपनी पतलून को ढीला बांधना एक अच्छा उपाय है। यह आपके प्रेगनेंसी बेली के बढ़ने से कई हफ्ते पहले भी हो सकता है। बाद में जैसे-जैसे बच्चा बढ़ता है, गर्भाशय आपके पेट और अन्य अंगों पर दबाव डालते हुए पेट की गुहा के अधिकांश स्थान को ग्रहण कर लेती है। यह आपके पाचन को धीमा कर सकता है और गर्भावस्था के दौरान गैस की समस्या को बढ़ा सकता है।

गर्भावस्था में गैस की समस्या का सामना करना बिलकुल सामान्य है। जानिए क्यों;

ADVERTISEMENTS

कारण

गर्भावस्था में गैस की समस्या का एक आम कारण आपके शरीर में हो रहे शारीरिक और हार्मोनल परिवर्तन हैं। आपके रक्त में बढ़े हुए प्रोजेस्टेरोन का स्तर आपके पूरे शरीर की मांसपेशियों को आराम देता है, इसमें आपका पाचन तंत्र भी शामिल होता है। यह आपके पाचन को धीमा कर देते हैं, जिससे गैस, सूजन, पेट फूलना, डकार आना, पेट में असुविधा आदि हो सकती हैं, खासकर ज्यादा खाना खाने के बाद। पाचन धीमा होने से कब्ज और दिल की जलन जैसी अन्य समस्याएं भी होती हैं, चाहे आपने पहले कभी उनका सामना न भी किया हो।

खाद्य पदार्थ जो गर्भावस्था के दौरान गैस और ब्लोटिंग का कारण बनते हैं

गैस आपके मुँह के रास्ते से शरीर में प्रवेश करती है और डकार से निकलती है। पाचन के परिणामस्वरूप आपकी आंत भी गैस का उत्पादन करती हैं। यह तब होता है जब बैक्टीरिया बिना पचे हुए भोजन को तोड़ देते हैं।

ADVERTISEMENTS

गैस और पेट फूलने का कारण बनने वाले कुछ खाद्य पदार्थ हैं:

  • साबुत अनाज, सेम और कुछ सब्जियां जैसे फूलगोभी, पत्तागोभी, ब्रोकोली, ब्रसेल स्प्राउट्स और अस्परेगस।
  • फ्रुक्टोज: प्याज, शहद, डिब्बाबंद टमाटर, नाशपाती, केचप, आदि जैसे कुछ खाद्य पदार्थों में फ्रुक्टोज नामक एक प्रकार की चीनी होती है जो गैस और ब्लोटिंग का कारण बनती है।
  • स्टार्च: मकई, गेहूं और आलू जैसे कुछ स्टार्च गैस का कारण बनते हैं। हालांकि चावल यह नहीं करते हैं।
  • फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ: कुछ खाद्य पदार्थ जो फाइबर में समृद्ध होते हैं जैसे बीन्स, मटर, ओट ब्रान आदि गैस का कारण बनते हैं।
  • डेयरी उत्पाद: दुनिया में कई लोग लैक्टोज असहिष्णुता से ग्रस्त है। यह समस्या एशिया में आम है। जब भी कोई लैक्टोज असहिष्णु व्यक्ति डेयरी उत्पादों को खाता है, वह पेट फूला हुआ महसूस करता है या गैस की शिकायत करता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनका शरीर लेक्टेज़ का उत्पादन करने में असमर्थ होता है जो डेयरी उत्पादों को पचाने में सहायक होता है।
  • तले हुए और अधिक फैट वाले खाद्य पदार्थों को भी गैस का कारण माना जाता है।

गर्भावस्था में गैस की समस्या पैदा करने वाले कुछ अन्य कारक हैं:

ADVERTISEMENTS
  • कब्ज: जब भी आंत्र की गति धीमी हो जाती हैं तो गैस आपके आंत में इकट्ठी हो जाती है और हो सकता है कि आपको मल त्याग में परेशानी हो।
  • खाद्य संवेदनशीलता: आपका पेट कुछ प्रकार के खाद्य पदार्थों के प्रति संवेदनशील हो सकता है, इसका पता करें कि यह कौन सा भोजन है और गैस से बचने के लिए उन्हें खाने से बचें।
  • कोलोन में बैक्टीरियल असंतुलन: आपके आंत में बैक्टीरिया की संख्या में असंतुलन होने की वजह से भी आपके पेट में गैस हो सकती हैं और सूजन और अन्य गैस की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसके बारे में बेहतर जानकारी और इलाज में मदद पाने के लिए अपने चिकित्सक से सलाह मशवरा करें।

लक्षण

गैस के अधिकांश लक्षण बेहद स्पष्ट होते हैं। उनमें से कुछ हैं:

  • गैस छोड़ना, चाहे स्वेच्छा से या अनैच्छिक रूप से
  • डकार
  • पेट में तेज मरोड़ वाला दर्द जो पेट में अलग-अलग जगह होता है, लेकिन जल्दी से राहत भी मिल जाती है
  • अपने पेट में एक गाँठ का अहसास होना
  • पेट की सूजन और जकड़न

कभी-कभी गैस से दर्द इतना गंभीर और लगातार हो सकता है कि आपको किसी बड़ी समस्या का संदेह भी हो सकता है।

ADVERTISEMENTS

गर्भवती होने पर गैस और पेट फूलने से राहत पाने के उपाय

जैसे-जैसे आपका शिशु बड़ा होता जाता है और आपका गर्भाशय फैलता जाता है, वैसे-वैसे गैस एक ज्यादा बड़ी समस्या बन सकती है। परंतु गर्भावस्था के दौरान गैस्ट्रिक समस्या के लिए कई घरेलू उपचार हैं जो आपको इससे राहत दिलाने में सहायता करते हैं। ये तरीके आपके अजन्मे बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। राहत पाने के लिए इन उपायों का उपयोग नियमित रूप से करें।

1. खूब पानी पिएं

एक दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीने का लक्ष्य रखें। आप पानी के साथ अन्य तरल पदार्थ भी शामिल कर सकते हैं, लेकिन यह सुनिश्चित कर लें कि आप एक दिन में अपने शरीर में पर्याप्त तरल पदार्थ प्राप्त ले रहें हैं।

ADVERTISEMENTS

यदि आप इरिटेबल बोवल सिंड्रोम से पीड़ित हैं, तो आप उन रसों को पीना सुनिश्चित करें जिनमें FODMAP (प्राकृतिक अल्प-श्रृंखला कार्बोहाइड्रेट और चीनी अलकोहल जैसे कि ग्लूकोज या फ्रुक्टोज) की मात्रा कम होती है। आप क्रैनबेरी, अनानास, अंगूर या संतरे का रस आजमा सकते हैं क्योंकि इनमें FODMAP का स्तर कम होता है।

2. शारीरिक गतिविधि

व्यायाम और शारीरिक गतिविधि आपकी दिनचर्या का एक हिस्सा होना चाहिए। हर दिन कम से कम आधा घंटा चलने की कोशिश करें।

ADVERTISEMENTS

यह आपके पाचन को तेज कर सकता है और कब्ज को रोक सकता है और आगे जाकर गैस और सूजन के लक्षणों को कम कर सकता है। कोई भी व्यायाम शुरू करने से पहले, अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

3. अपने खानपान की जांच करें

खाद्य पदार्थों को बदलने की कोशिश करें ताकि आपको यह पता चल सके कि कौन सा आपको सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। यह याद रखने के लिए कि कौन सा भोजन आपको ब्लोटिंग के लक्षण देता है, आप एक डायरी भी नोट कर सकते हैं। भोजन (सब्जियां) जो गैस का कारण बनती हैं, उनमें गोभी, आलू, स्प्राउट्स और कई शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS

यदि आप आईबीएस से पीड़ित हैं, तो किसी भी आहार पर शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें। कम FODMAP आहार बेहद प्रतिबंधात्मक होता है और पर्याप्त पोषण न प्रदान करके आपके बच्चे को प्रभावित कर सकता है, इसलिए अपने डॉक्टरों से सलाह करके आहार में खाद्य सप्लीमेंट शामिल करने पर विचार करें।

4. बहुत सारा फाइबर खाएं

कभी-कभी गैस के लक्षणों को बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ वास्तव में कब्ज के लक्षणों को ठीक कर सकते हैं। फाइबर एक ऐसा ही पदार्थ है: यह आपकी आंतों में पानी की मात्रा को बढ़ाता है और मल को आसानी से त्याग करने में मदद करता है।

ADVERTISEMENTS

कब्ज और गैस की समस्याओं को कम करने के लिए अपने आहार में कम से कम 25 से 30 ग्राम फाइबर शामिल करें। यह गर्भावस्था के दौरान गंभीर गैस के दर्द से भी राहत दिलाता है।

5. पैरों को ऊपर उठाएं

अगर आपका पेट फूला हुआ लगता है, तो ऐसी स्थिति में बैठें जहाँ आप अपनी टाँगों को ऊपर उठा सकें। यह आपके पेट पर आपके बच्चे के दबाव को कम करेगा और पेट को भोजन को अधिक आसानी से पचाने में मदद करेगा।

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान तंग कपड़े पहनने से परहेज करें ताकि आपका पेट भोजन को ठीक से पचा सके।

6. थोड़ा-थोड़ा भोजन करें

बढ़ता हुआ बच्चा आपके पेट की अधिकांश जगह घेर लेता है, आपके पेट को पचाने के लिए जगह कम मिलती है, और एक साथ ज्यादा भोजन करने पर आपको भोजन को पचाने में मुश्किल हो सकती है, जिसके कारण आप फूला हुआ महसूस करते हैं।

ADVERTISEMENTS

इसकी जगह दिन में कई बार थोड़ा-थोड़ा भोजन खाएं। यह अपच की समस्या से भी निजात दिलाता है।

7. योग करें

कुछ योग आसन आपको गैस से छुटकारा पाने में भी सहायक हो सकते हैं। गर्भावस्था के दौरान गैस और पेट फूलने से राहत पाने के लिए इनका प्रयास करें।

ADVERTISEMENTS

फिर भी, यह सुनिश्चित कर लें कि योग शुरू करने से पहले आपने अपने डॉक्टर से सलाह कर ली हैं और इसके बाद प्रसव पूर्व योग प्रशिक्षक से संपर्क करें।

8. तनाव से बचें

कभी-कभी तनाव पेट के फूलने का एहसास पैदा कर सकता है। इसका कारण यह है कि जब भी आप तनाव में होते हैं तो आप बहुत अधिक हवा अंदर खींचते हैं, जिससे गर्भावस्था में बहुत अधिक डकार आते हैं।

ADVERTISEMENTS

इसके अलावा, तनाव का आपके बच्चे पर अन्य प्रभाव भी पड़ सकता है। जितना हो सके आराम से रहें और अपने आप को और अपने बच्चे को खुश रखें।

9. आरामदायक कपड़े पहनें

गर्भावस्था के दौरान तंग कपड़े पहनने से बचें ताकि आपका पेट भोजन को ठीक से पचा सके। हालांकि मैटरनिटी जीन्स आपके बढ़ते बच्चे के लिए पर्याप्त स्थान प्रदान करती हैं, फिर भी वे प्रतिबंधक हो सकती है और आपके पेट को भोजन पचाने के लिए जितनी जगह की आवश्यकता होती है, उसे वे कम कर सकती है।

ADVERTISEMENTS

10. मेथी के दाने

प्रारंभिक गर्भावस्था और बाद के चरणों में गैस और सूजन के लिए यह एक बहुत बढ़िया उपाय है।

बस एक चम्मच मेथी के दाने को 6-7 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें। सुबह बीज निकाल दें और उस पानी को पिएं, तुरंत राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS

क्या गर्भावस्था के दौरान गैस और ब्लोटिंग चिंता का कोई संकेत है?

अधिकांशतः गैस, गर्भावस्था के दौरान खाए गए अनुचित भोजन या प्रोजेस्टेरोन के बढ़े हुए स्तरों का ही परिणाम होता है। लेकिन अगर आप लगातार पेट फूला हुआ महसूस कर रही हैं और गर्भावस्था के दौरान पेट फूलने या डकार की अनुभूति कर रही हैं, तो यह संकेत हो सकता है कि कुछ गड़बड़ है। और यदि आप एक सप्ताह से अधिक समय से कब्ज से पीड़ित हैं या फीर 30 मिनट से अधिक समय तक तेज दर्द होता है, तो यह गंभीर भी हो सकता है। सुनिश्चित करें कि आप अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

कई माँ बनने वाली महिलाएं इस सवाल के साथ अपने डॉक्टरों से संपर्क करती हैं कि ‘क्या गैस या फूला हुआ महसूस करना गर्भावस्था का लक्षण है?यह याद रखना चाहिए कि गैस होने का मतलब यह नहीं है कि आप गर्भवती हैं। गर्भावस्था की जाँच ही गर्भावस्था सुनिश्चित करने का सबसे अच्छा तरीका है। यद्यपि गर्भावस्था के दौरान गैस और ब्लोटिंग के कारण असुविधा होती है, लेकिन उससे बच्चे को कोई खतरा नहीं है, और आसानी से आहार और जीवन शैली में कुछ बदलाव के साथ इनका इलाज किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

गर्भावस्था के दौरान गैस की समस्या के 12 घरेलू उपचार
गर्भावस्था के दौरान पेट में दर्द

ADVERTISEMENTS
जया कुमारी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

7 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

7 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

7 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

7 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

7 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

7 months ago