10 प्रकार की एक्सरसाइज जो बच्चों को जरूर करनी चाहिए

10 प्रकार की एक्सरसाइज जो बच्चों को जरूर करनी चाहिए

बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए संतुलित आहार और कसरत करना दोनों ही बहुत जरूरी होते हैं। आज के दौर में तकनीकी प्रगति होने के साथ, अधिकतर बच्चे अपना समय बाहर बिताने की जगह मॉडर्न गैजेट्स का इस्तेमाल करने में लगा रहे हैं। लाइफस्टाइल में ये बदलाव बच्चों को कई सारी स्वास्थ्य समस्याओं का पहले की तुलना में ज्यादा शिकार बना रहा है। इस लिस्ट में मोटापा सबसे ऊपर आता है। इस लेख में, हम आपके बच्चों के लिए विभिन्न जरूरी व्यायाम और उससे मिलने वाले फायदों पर चर्चा करेंगे।

बच्चों को एक्सरसाइज क्यों करनी चाहिए?

व्यायाम करना केवल शारीरिक रूप से ही फायदेमंद नहीं होता है बल्कि यह बच्चे के मानसिक विकास के लिए भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। हमने यहां बच्चों के लिए एक्सरसाइज के कुछ फायदे बताए गए हैं:

  • एक्सरसाइज करने से बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है।
  • रोजाना कसरत करने से बच्चों की इम्युनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूती होती है।
  • सुबह व्यायाम करने से एंडोर्फिन नामक फील गुड हार्मोन रिलीज होने से बच्चों का मूड अच्छा रहता है।
  • रोजाना कसरत करने से बच्चे को दिल और इससे संबंधित समस्याओं से दूर रखने में मदद मिलती है।
  • एक्सरसाइज करने से बच्चों के फेफड़ों को मजबूती मिलती है।
  • इससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में रखने में मदद मिलती है।
  • एक्सरसाइज, बच्चों में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होती है।
  • कसरत करने से मस्तिष्क अच्छे से काम करता है और बच्चों में याददाश्त बढ़ाने में भी मदद मिलती है।
  • यह मोटापे को दूर करने में कारगर होती है।
  • व्यायाम हड्डी और मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में फायदेमंद होता है।
  • कसरत बच्चों में विभिन्न प्रकार के कैंसर को रोकने में मदद करती है।
  • यह अच्छे हार्मोन को रिलीज करने और बुरे हार्मोन को शुद्ध करने में मदद करती है।
  • रोजाना एक्सरसाइज करने से बच्चों को अनेक तरह के इंफेक्शन और एलर्जी से बचाव होता है।
  • रोजाना कसरत करने से ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद मिलती है और इस प्रकार रक्त में अधिक ऑक्सीजन पहुंच पाती है।
  • एक्सरसाइज करने से बच्चों की नींद की क्वालिटी बेहतर होती है।

आपने अक्सर देखा होगा कि बच्चों को शायद ही कभी एक्सरसाइज करने में मजा आता है और वो तरह-तरह के बहाने बनाकर कसरत करने वाली जगह से बाहर निकलना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप व्यायाम करने वाले समय को बच्चों के खेलों के मुताबिक मजेदार बना दें, तो उनमें बदलाव आ सकता है।

बच्चों को कितना व्यायाम करने की जरूरत होती है? 

जब व्यायाम करने की बात आती है, तो इसके तीन महत्वपूर्ण पहलू होते हैं जिन पर विचार करने की हमेशा जरूरत होती है और वो है धैर्य, लचीलापन और ताकत । इसका मतलब यह है कि जब आप अपने बच्चों को किसी भी प्रकार के शारीरिक व्यायाम में शामिल करती हैं, तो आपको इन तीन कारकों पर ध्यान देने की जरूरत होती है। हालांकि, एक और कारक यह भी है कि जिस पर विचार किया जाना चाहिए कि और वह यह कि बच्चे को फिट और हेल्दी रहने के लिए कितनी एक्सरसाइज करनी चाहिए। औसतन, एक बच्चे को किसी भी प्रकार की शारीरिक कसरत करने में रोजाना एक घंटा लगाना चाहिए। हालांकि, यह बच्चों की उम्र के मुताबिक अलग-अलग हो सकता है जैसे:

  • एक टॉडलर यानी 1 से 3 साल की उम्र तक के बच्चे को एक दिन में लगभग 90 मिनट कसरत करने की जरूरत होती है, जिसमें 30 मिनट की शारीरिक एक्टिविटी और 60 मिनट की बिना किसी योजना के कोई भी शारीरिक एक्टिविटी को करना शामिल किया जा सकता है, जिसे फ्री प्ले भी कहा जाता है।
  • एक किंडरगार्टन या प्रीस्कूल जाने वाले बच्चे को रोजाना एक घंटा, कोई भी शारीरिक एक्टिविटी करनी चाहिए।
  • एक स्कूल जाने वाले बच्चे को एक घंटे, रोजाना शारीरिक गतिविधि की जरूरत हो सकती है जिसे 15 से 20 मिनट अलग अलग खेलों के मुकाबलों या इससे ज्यादा में बांटा जा सकता है।

बच्चों के लिए दस आसान और मजेदार एक्सरसाइज और उनके फायदे

हम बच्चों के लिए कुछ आसान और मजेदार एक्सरसाइज पर चर्चा करने वाले हैं, जो बच्चों को पसंद आने के साथ ही उन्हें व्यस्त रखने में मददगार साबित होंगी और उनकी सेहत सुधरने में भी मदद करेंगी।

1. स्विमिंग

स्विमिंग या तैराकी, बच्चों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय एक्सरसाइज है। पानी में रहकर यह एक मजेदार कसरत होती है, इसे हमेशा खाने के कम से कम तीन से चार घंटे बाद ही करना चाहिए। यहाँ छोटे बच्चों के लिए तैराकी के कुछ फायदे बताए गए हैं।

स्विमिंग

फायदे

  • यह श्वास संबंधी समस्याओं के लिए सबसे अच्छा व्यायाम मानी जाती है और इसका अभ्यास करने पर बच्चों में मोटापे को दूर करने में भी मदद मिलती है।
  • रोजाना तैराकी करने से बच्चों की मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है और साथ ही यह सहनशक्ति को भी बेहतर बनाने का काम करती है।
  • रोजाना स्विमिंग करने से पाचन प्रक्रिया में सुधार होता है।

2. स्केटिंग

बच्चों को पहियों पर घूमना बहुत पसंद होता है, ऐसे में यहां हम आपके बच्चों के लिए स्केटिंग के कुछ फायदे बता रहे हैं।

स्केटिंग

फायदे

  • रोजाना कुछ समय बच्चे के स्केटिंग करने से उसकी की जांघ, पिंडली और कूल्हे की मांसपेशियों को मजबूत होने में मदद मिलती है।
  • जांघों, पिंडलियों और कूल्हों पर ज्यादा दबाव इन मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
  • स्केटिंग का रोजाना अभ्यास करने पर बच्चों में स्थिरता और फोकस की कमी दूर होती है।
  • यह बच्चों के लिए एक अच्छी एरोबिक एक्सरसाइज है और यह शरीर को फिट और हेल्दी रखने में मदद करती है।

3. साइकिल चलाना

साइकिलिंग न केवल आने-जाने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है, बल्कि यह बच्चों के लिए एक बेहतरीन शारीरिक एक्टिविटी मानी जाती है। आइए जानते हैं साइकिल चलाने के कुछ फायदों के बारे में।

साइकिल चलाना

फायदे

  • साइकिल चलाने से शरीर में फील-गुड हार्मोन रिलीज होने लगता है। जिससे बच्चे का मूड अच्छा हो जाता है। जिससे वो अपनी जिंदगी को दोगुने उत्साह के साथ एन्जॉय करने लगता है।
  • साइकिलिंग करना, बच्चों को फिट रहने और एक्सट्रा वजन को दूर करने का एक शानदार तरीका होता है। 
  • साइकिल चलाने से जांघ, पिंडली और कूल्हे की नई मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।
  • रोजाना साइकिलिंग करने से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर में सुधार होता है।
  • साइकिलिंग करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही होता है और इस प्रकार मानसिक और दिल संबंधी समस्याओं में कमी होती है।
  • रोजाना साइकिल चलाने से, ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रण में रखने में मदद मिलती है और इसी प्रकार ही डायबिटीज से पीड़ित बच्चों के लिए भी यह बेहद फायदेमंद है।

4. रस्सी कूदना

बच्चे इस तरह के हिप्पी-हॉपिटी फन एक्सरसाइज को करने में बहुत खुश होते हैं। बच्चों को रस्सी कूदने की सही तकनीक को सीखने में कुछ समय जरूर लग सकता है लेकिन एक बार सीखने के बाद, उन्हें बहुत मजा आएगा। यहाँ रस्सी कूदने के कुछ फायदे दिए गए हैं।

रस्सी कूदना

फायदे

  • बार-बार रस्सी कूदने से, जांघ और पैर की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद मिलती है।
  • एक बेहतरीन कसरत के अलावा यह बच्चों के लिए मजेदार खेल जैसी एक्टिविटी है। 
  • एडीएचडी और अटेंशन डेफिशिएंट्स, हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों के लिए यह एक्टिविटी काफी फायदेमंद हो सकती है।
  • रस्सी कूदने से बच्चे की एनर्जी को सही तरीके से चैनलाइज (प्रसारित) करने में भी मदद मिलती है।

5. जॉगिंग

आप अपने बच्चे को रोजाना अपने साथ जॉगिंग करने के लिए लेकर जा सकती हैं। यह एक्सरसाइज करने में सबसे आसान और अपने स्वरूप में बेस्ट मानी जाती है। यहां हम आपके बच्चे के लिए जॉगिंग के कुछ फायदे बता रहे हैं।

जॉगिंग

फायदे

  • रोजाना जॉगिंग करने से इम्यूनिटी को बेहतर बनाने में मदद मिलती है और यह बच्चे को विभिन्न बीमारियों से लड़ने में सहायक होती है।
  • यह आपके बच्चे के मूड को ठीक करने में भी मदद करती है।
  • रोजाना जॉगिंग बच्चे के स्वस्थ दिल और मस्तिष्क के लिए फायदेमंद होती है।

6. डांस करना

डांस या डांस एक्सरसाइज आपके बच्चे को हेल्दी और हैप्पी बनाए रखने का एक शानदार तरीका है। यहाँ बच्चों के लिए डांस करने के कुछ फायदे दिए गए हैं।

डांस करना

फायदे

  • इससे पूरे शरीर की कसरत होती है और यह एक इनडोर एक्सरसाइज में शामिल होने का मजेदार तरीका भी होता है।
  • डांस मूवमेंट में सटीकता की जरूरत होती है। जिससे बच्चे को फोकस करने में मदद मिलती है।
  • यह शरीर की चर्बी कम करने का एक बेहतरीन तरीका है।
  • यह एक मजेदार एक्टिविटी होती है जिसमें सभी बच्चे शामिल होना पसंद करते हैं।

7. सीढ़ियों से ऊपर जाना और नीचे उतरना

यह सुनने में जितना आसान लगता है, लेकिन सीढ़ियों से ऊपर जाना और नीचे उतरना बच्चों के लिए बहुत बड़ा काम होता है। आप इसे एक दिलचस्प खेल में भी बदल सकती हैं और अपने बच्चे के दोस्तों को भी इसमें शामिल कर सकती हैं। यहां सीढ़ियां चढ़ने के कुछ फायदे दिए गए हैं।

सीढ़ियों से ऊपर जाना और नीचे उतरना

फायदे

  1. यह एक बेहतरीन ब्रीदिंग एक्सरसाइज है और बच्चों में स्टैमिना यानी सहनशक्ति बढ़ाने में भी मदद करती है।
  2. इसे शरीर से कुछ एक्स्ट्रा वजन को कम करने का एक प्रभावी तरीका माना जाता है।
  3. इस कसरत से छोटे बच्चों की हड्डी और हृदय संबंधी समस्याओं में सुधार करने में मदद मिलती है।

8. बास्केटबॉल

आप बच्चे को बास्केटबॉल कोर्ट में ले जा सकती हैं और इस बॉल गेम में शामिल हो सकती हैं। हालांकि छोटे बच्चे को बॉल को पकड़ने के लिए आप सतह में मदद हैं। यह छोटे बच्चों के लिए एक शारीरिक कसरत करने का एक सबसे अच्छा तरीका है। बास्केटबॉल खेलने के कुछ फायदे यहां दिए गए हैं।

बास्केटबॉल

फायदे

  • बॉल को ऊंचाई तक फेंकने से बांह के ऊपरी हिस्से की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। 
  • यह बच्चों में सहनशक्ति और अंदरूनी ताकत में सुधार करने में मदद करती है।
  • बास्केटबॉल खेलने से शरीर के वजन को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है और शरीर टोंड भी होता है।

9. रनिंग गेम्स 

बच्चों के कई ऐसे खेल होते हैं जिनमें दौड़ना शामिल होता है और यह बच्चों को आउटडोर एक्टिविटी में शामिल करने का एक शानदार तरीका है। यहाँ बच्चों के लिए कुछ लाभ दिए गए हैं।

रनिंग गेम्स

फायदे

  • यह शरीर की अतिरिक्त चर्बी को जलाने और फिट रहने का एक शानदार तरीका है।
  • दौड़ने या भागने वाले खेलों से मांसपेशियों को टोन करने में मदद मिलती है।
  • दौड़ने वाले खेलों को खेलने से दिल के सुचारु रुप से कार्य करने में मदद मिलती है।

10. बैडमिंटन

रैकेट से खेलने वाले खेल छोटे बच्चों के लिए अच्छे और मजेदार होते हैं और वे भी इसका आनंद लेते हैं। ऐसे में हम बच्चों के लिए बैडमिंटन खेलने के कुछ फायदे यहां बता रहे हैं।

बैडमिंटन

फायदे

  • रोजाना कुछ देर बैडमिंटन खेलने से बच्चों की मांसपेशियां मजबूत होने के साथ उनका ठीक तरह से विकास होता है।
  • यह खेल, बच्चों में हाथ-आँख के तालमेल को बेहतर बनाने का एक शानदार तरीका है।
  • यह सामाजिक कौशल सीखने का भी एक सबसे अच्छा तरीका है क्योंकि यह खेल दो खिलाड़ियों के बीच खेला जाता है।
  • यह पूरे शरीर के लिए एक बेहतरीन कसरत है।

ऊपर बताए गए शारीरिक व्यायाम आपके बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आप अपने बच्चे को इनमें से किसी भी कसरत में नियमित रूप से शामिल कर सकती हैं। हालांकि, अगर आपका बच्चा अस्थमा या डायबिटीज आदि जैसी कुछ गंभीर बीमारियों से पीड़ित है, तो उसे किसी भी प्रकार की शारीरिक कसरत में शामिल करने से पहले अपने बच्चे के डॉक्टर यानी पीडियाट्रिशियन से सलाह लेना हमेशा बेहतर है।

अब आप कम उम्र में कसरत के अलग अलग तरीकों को जान गई हैं। छोटी उम्र में अपनाई गई आदतें बच्चे के साथ हमेशा रहती हैं और यह भी देखा गया है कि जिन बच्चों का बचपन स्वस्थ रहा है, वे बाद में अपने जीवन में भी स्वस्थ जीवन शैली का चुनाव करते हैं। इसलिए, अपने बच्चे को शुरू से ही स्वस्थ विकल्प बनाने और उन्हें स्वस्थ व्यक्ति में बनने में मदद करें। 

यह भी पढ़ें:

बच्चों के लिए मार्शल आर्ट
बच्चों के लिए योग – फायदे और आसन
बच्चों के लिए सूर्य नमस्कार – फायदे और करने का तरीका