गर्भधारण

50 की उम्र के बाद गर्भवती होना – संभावनाएं, फायदे और कॉम्प्लिकेशन

महिलाओं की बढ़ती उम्र के साथ उनके गर्भवती होने की संभावना भी कम होती जाती है – यह बात हम सभी जानते हैं। लेकिन मेडिकल तकनीक में लगातार हो रहे विकास से इन सभी बातों की संभावना बढ़ने लगी है। बांझपन के इलाज ने महिलाओं के लिए उस उम्र में गर्भवती होने की संभावना को बढ़ा दिया है, जहां इसका होना पूरी तरह से असंभव था। जिन महिलाओं को मेडिकल समस्याएं या फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं हैं, उनके लिए गर्भधारण करना मुश्किल होता है, लेकिन अब उनके पास कुछ नए विकल्प हैं, जिससे उनके लिए खुद के बच्चे पैदा करना संभव हो जाता है। आज, कई महिलाएं 30 या 40 साल की उम्र के बाद गर्भधारण करने और बच्चे पैदा करने की कोशिश करती हैं, लेकिन उन महिलाओं का क्या जो 50 साल की उम्र के बाद प्रेग्नेंट होने का प्लान कर रही हों?

50 साल या उससे अधिक उम्र की महिला के लिए स्वाभाविक रूप से गर्भवती होना बहुत ही मुश्किल, लगभग असंभव होता है। मदद करने वाली रिप्रोडक्टिव तकनीकों का उपयोग करने के बाद भी, इस उम्र की महिला के लिए गर्भधारण करना कठिन होता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर 50 साल की उम्र में गर्भवती होने पर महिलाओं को किस तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ता है।

ADVERTISEMENTS

क्या 50 की उम्र के बाद महिलाएं सामान्य तरीके से गर्भवती हो सकती है?

50 साल से अधिक उम्र की महिलाओं का फर्टिलिटी लेवल कम हो जाता है। यहां तक ​​कि इस समय शरीर में अगर कोई अंडे बचे भी हों तो वे एक नया जीवन बनाने में सक्षम नहीं होते हैं। इसलिए, 50 साल की महिला के लिए सामान्य तरीके से गर्भवती होना और स्वस्थ बच्चे को जन्म देना बहुत मुश्किल होता है। 50 साल की उम्र के बाद एक स्वस्थ गर्भावस्था की संभावना केवल 1% होती है। यहां तक ​​​​कि अगर महिला 50 की उम्र में गर्भवती हो जाती है, तो इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि बच्चा जन्म दोषों के साथ पैदा होगा या फिर गर्भावस्था का अंत गर्भपात के रूप में होगा। आपको बता दें कि महिला 50 की उम्र में गर्भधारण कर सकती है, लेकिन वह प्राकृतिक रूप से गर्भधारण करने में असमर्थ होती है। 50 साल की उम्र के बाद महिला मुश्किल भरे फर्टिलिटी ट्रीटमेंट और डोनर एग की मदद से ही गर्भवती हो सकती है। हालांकि, आज कल के दिशानिर्देशों के अनुसार, एक महिला को 50 की उम्र के बाद के बाद आईवीएफ का विकल्प चुनने नहीं दिया जाता है।

खुद को 50 की उम्र के बाद गर्भावस्था के लिए कैसे तैयार करें

यदि कोई महिला 50 या उससे अधिक की उम्र में गर्भवती होना चाहती है, तो उसे इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) का सहारा लेना पड़ सकता है, जहां शुक्राणु और अंडे को लैब में मिक्स किया जाएगा, फिर एक फर्टिलाइज भ्रूण के रूप में गर्भाशय में ट्रांसफर किया जाएगा। ज्यादा उम्र की महिला के लिए गर्भवती होना मुश्किल हो सकता है, लेकिन असंभव नहीं। गर्भवती होने की संभावना केवल 1% होती है लेकिन फिर भी 50 साल की महिला बच्चा पैदा कर सकती है। अगर आपकी उम्र 50 साल से ऊपर है, तो ये टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। नीचे बताए गए टिप्स कम से कम शुरुआत करने में आपकी मदद करेंगे।

ADVERTISEMENTS

1. अपनी जांच करवाएं

अपनी जांच कराना एक बेहद जरूरी काम है। यदि आपकी उम्र 50 साल या उससे ऊपर है और आप गर्भवती होने के बारे में सोच रही हैं, तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए और उनसे पूछना चाहिए कि आपको इसके बारे में क्या करना चाहिए। डॉक्टर से पूछें कि क्या आपका गर्भाशय एक बच्चे को संभालने के लिए पर्याप्त मजबूत है, क्या आपकी फैलोपियन ट्यूब पूरी तरह से साफ हैं और क्या आपके पास एक नए जीवन को जन्म देने के लिए पर्याप्त अंडे हैं। लेकिन आपके खुद के अंडे के सक्षम होने की संभावना बहुत कम होगी, इस बारे में आप अपने डॉक्टर से जानकारी ले सकती हैं।

2. स्वस्थ आहार लें

जब एक महिला 20 या 30 की उम्र के बाद एक परिवार शुरू करने के बारे में सोचती है, तो उसे स्वस्थ आहार लेने, व्यायाम करने और हेल्दी लाइफस्टाइल का पालन करने के लिए कहा जाता है। लेकिन 50 साल की उम्र की महिला के लिए भी यही सब लागू होता है। यदि आप अपनी सही उम्र में हैं और गर्भवती होने की योजना बना रही हैं तो आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत पड़ती है। इस उम्र में गर्भधारण करना असाधारण रूप से कठिन माना जाता है, इसलिए आपके लिए स्वस्थ विकल्प बनाना और भी अहम है। ध्यान रखें कि आप स्वास्थ्यवर्धक खाना खाना खाएं, पर्याप्त व्यायाम करें और बीच-बीच में भरपूर आराम करें।

ADVERTISEMENTS

3. स्मोकिंग छोड़ दें

यदि आप 50 साल की उम्र के बाद गर्भवती होने के बारे में सोच रही हैं, तो आपको धूम्रपान और शराब पीना छोड़ना पड़ेगा। धूम्रपान, शराब पीना या नशीली दवाओं का उपयोग करना स्वस्थ गर्भावस्था की संभावनाओं को प्रभावित करता है और माँ व उसके बच्चे के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। यदि आपको इनमें से कोई भी आदत है, तो समय आ गया है कि उसे छोड़ दें ताकि आपके गर्भधारण करने और बच्चे के पैदा होने की संभावना बढ़ सके। 

4. सही डोनर ढूंढे

50 साल की उम्र में, ऐसी बिलकुल भी संभावना नहीं है कि आप अपने खुद के अंडे का उपयोग करने में सक्षम होंगी। 50 की उम्र में महिलाएं आमतौर पर ऐसे अंडे देती हैं जो ज्यादातर काम के नहीं होते हैं। इसलिए आपको एक सही डोनर ढूंढना पड़ेगा। आपके शारीरिक लक्षणों के आधार पर डोनर को चुना जाएगा। यदि किसी महिला में आपके समान शारीरिक लक्षण हैं, तो वह एक अच्छा डोनर बन सकती है लेकिन उसे भी स्वस्थ होना चाहिए।

ADVERTISEMENTS

5. गर्भावस्था से पहले के टेस्ट कराएं

सामान्य प्रीनेटल टेस्ट में ब्लड टेस्ट, ब्लड प्रेशर टेस्ट और यूरीन टेस्ट शामिल होते हैं। ये टेस्ट यह पता लगाने के लिए किए जाते हैं कि एक महिला गर्भधारण करने और बच्चे को गर्भ में रखने के लिए पर्याप्त स्वस्थ है या नहीं। इन टेस्ट को बिलकुल भी नजरअंदाज न करें। बच्चे को जन्म दोष के साथ पैदा होने की संभावना से रोकने के लिए आपको कुछ अन्य टेस्ट भी करने होंगे। इसलिए ध्यान रखकर अपने डॉक्टर से जरूरी टेस्ट निर्धारित करने के लिए कहें।

6. संकेतों को पहचानना सीखें

50 की उम्र के बाद ज्यादातर महिलाओं के मेनोपॉज और पेरिमेनोपॉज की स्टेज पर पहुंचने की संभावना बढ़ जाती है। बता दें कि मेनोपॉज के लक्षण कभी-कभी गर्भावस्था के समान होते हैं, इसलिए यह जरूरी है कि आप 50 की उम्र में गर्भावस्था के लक्षणों जैसे मतली, कब्ज, सूजे हुए स्तनों और खाने से जुड़ी संवेदनशीलता को पहचानें।

ADVERTISEMENTS

50 की उम्र के बाद गर्भधारण के फायदे

50 वर्ष या उससे अधिक उम्र में महिलाओं को बायोलॉजिकल कारणों से गर्भधारण करने में मुश्किल होती है, लेकिन वे गर्भधारण करती हैं। इसके अलावा, जीवन में बाद के सालों में गर्भधारण करने के कुछ फायदे हैं, जिनके बारे में यहां बताया गया है:

1. ज्यादा उम्र की महिलाएं अधिक अनुभवी और आर्थिक रूप से सुरक्षित होती हैं

50 साल की उम्र तक महिलाएं अपने जीवन के उस पड़ाव पर पहुंच जाती हैं जहां उनके पास कमाने और बचाने के लिए पर्याप्त समय होता है। जब बच्चे के साथ होने वाले सभी खर्चों की बात आती है, तो ऐसे में इसे संभालना उतना मुश्किल नहीं होता है क्योंकि उन्होंने पर्याप्त बचत की होगी। ज्यादा उम्र की महिलाएं अधिक अनुभवी और संतुष्ट होती हैं।

ADVERTISEMENTS

2. बच्चे को देर से जन्म देने वाली महिलाएं लंबे समय तक जीती हैं

जो महिलाएं जीवन में देर से या ज्यादा उम्र में बच्चे को जन्म देती हैं, वे अधिक समय तक जिंदा रहती हैं। जी हाँ, वे महिलाएं 80 से 90 साल की उम्र तक जीती हैं। जो जीन्स जो ज्यादा उम्र की महिलाओं को बच्चे को जन्म देने में मदद करते हैं, वही उनमें उम्र बढ़ने की दर को भी धीमा करते हैं जिससे उन्हें बुढ़ापे में बीमारी का खतरा कम होता है। हालांकि, इस बात का कोई पुख्ता सबूत नहीं है।

50 की उम्र के बाद बच्चे को जन्म देने के जोखिम और कॉम्प्लिकेशन

आपको बता दें कि हाल ही में देखा गया है जिन महिलाओं की उम्र ज्यादा है, उनमें गर्भावस्था के मामलों में काफी वृद्धि हुई है। ऐसी चिंता जताई जाती है कि इन महिलाओं और उनके बच्चों को आगे चलकर कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इनमें दिल की समस्याओं से लेकर स्तन कैंसर होने की संभावना तक हैं। यहां 50 साल से अधिक उम्र में प्रेगनेंसी से जुड़े कुछ जोखिमों के बारे में बताया गया है।

ADVERTISEMENTS

1. कैंसर

अधिक उम्र की वे महिलाएं जो गर्भवती होने के लिए फर्टिलिटी ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं, उनमें ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसी चिंताएं जताई जाती हैं कि अतिरिक्त सेक्स हार्मोन देना ब्रेस्ट सेल की प्राकृतिक उम्र बढ़ने में हस्तक्षेप करता है।

2. हृदय की समस्याएं

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को जिस तनाव और परेशानियों से गुजरना पड़ता है, उसकी तुलना नहीं की जा सकती है, यही वजह है कि एक महिला की उम्र जितनी अधिक होती है, उसके कॉम्प्लिकेशन बढ़ने की संभावना उतनी ही अधिक हो जाती है। जो महिलाएं 40 साल से अधिक उम्र की हैं (और गर्भवती होने की कोशिश कर रही हैं) उन्हें गर्भावस्था से जुड़ी समस्या प्री-एक्लेमप्सिया के विकसित होने का खतरा होता है।

ADVERTISEMENTS

3. गर्भनाल से जुड़ी समस्याएं

अधिक उम्र की महिलाओं में प्लेसेंटा प्रीविया विकसित होने की संभावना ज्यादा होती है। यह एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें प्लेसेंटा गर्भाशय में नीचे की तरफ होता है और सर्विक्स को ब्लॉक कर देता है। इसके कारण समय से पहले डिलीवरी या योनि से गंभीर ब्लीडिंग होती है।

4. बच्चे को होने वाले जोखिम

जो महिलाएं 50 साल से अधिक उम्र में बच्चे को जन्म देती हैं, उनमें प्रीमैच्योर डिलीवरी होने की संभावना अधिक होती है। बच्चे जन्म से जुड़े दोषों के साथ भी पैदा हो सकते हैं। इन बच्चों में हृदय संबंधी समस्याएं विकसित होने की संभावना अधिक होती है।

ADVERTISEMENTS

इन कॉम्प्लिकेशन के मुख्य कारण क्या हैं?

50 साल से अधिक उम्र में गर्भवती होने से जुड़े जोखिम मख्य रूप से इसलिए उत्पन्न होते हैं क्योंकि इस समय तक एक महिला का सामान्य फर्टिलिटी जीवन खत्म हो जाता है। यदि कोई महिला अपने जीवन के पेरिमेनोपॉज चरण में है और गर्भवती हो जाती है, तो यह एक बेहद बड़े जोखिम वाली प्रेगनेंसी होगी। ऐसे में वह महिला गर्भवती होती है और अभी भी अंडे बचे हो सकते हैं, लेकिन गर्भावस्था को पूरा करने के लिए पर्याप्त फर्टाइल नहीं होने की सबसे अधिक संभावना उसमें होती है।

50 साल से अधिक की उम्र में सामान्य ओवुलेशन के मामले बहुत ही कम होते हैं। आमतौर पर इस उम्र में महिलाएं एनोवुलेटरी साइकिल से गुजरती हैं, जिसमें कोई भी अंडा रिलीज नहीं होता है, जिससे उनके लिए अपने खुद के अंडे से गर्भवती होना बहुत मुश्किल हो जाता है। जो महिलाएं 50 की उम्र में गर्भवती होने की कोशिश कर रही हैं, उन्हें गर्भावस्था के संकेतों और मेनोपॉज के संकेतों के साथ भ्रमित नहीं होना चाहिए, क्योंकि दोनों में ही इसके संकेत बहुत समान होते हैं।

ADVERTISEMENTS

यदि आप 50 की उम्र में पहुंच गई हैं और एक बच्चे को जन्म देने के लिए प्रयास करने पर विचार कर रही हैं, तो निर्णय लेने से पहले इसके बारे में सब कुछ जानना सबसे अच्छा है। आपको आगे के सफर के लिए खुद को शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से तैयार करना होगा क्योंकि इस उम्र में गर्भवती होना मुश्किल होगा।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

गर्भाधान से पहले की जांच और परीक्षण
गर्भावस्था के लिए अपने शरीर को कैसे तैयार करें
महिलाओं की उम्र, उनकी प्रजनन क्षमता को कैसे प्रभावित करती है

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago