गर्भावस्था

गर्भावस्था के दौरान सिरका – फायदे और साइड इफेक्ट्स

एप्पल साइडर विनेगर सबसे आम प्रकार का सिरका है, जिसे ‘न्यू मिरेकल वॉटर’ भी कहा जाता है। इसके परिणाम और इसके फायदों ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। इसलिए, इन दिनों यह सेहत के प्रति जागरूक लोगों के बीच सबसे लोकप्रिय ड्रिंक में से एक बन गया है। हालांकि आजकल यह बहुत चलन में है, लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि माँ बनने जा रही महिलाओं को अपने डॉक्टर के साथ चर्चा करनी चाहिए कि क्या सिरका पीना सही है और क्या इससे होने वाले लाभ इसके जोखिम से अधिक हैं।

क्या गर्भावस्था के दौरान विनेगर का सेवन करना ठीक है?

गर्भावस्था के दौरान क्या खाएं और क्या न खाएं की सूची के अनुसार सिरका का सेवन असुरक्षित विकल्प के रूप में नहीं गिना जाता है। हेल्थकेयर के पेशे में लोगों द्वारा कई दावे किए गए हैं कि एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग विभिन्न प्रकार की बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। हालांकि, उनका यह भी कहना है कि गर्भवती महिलाओं को केवल पाश्चुरीकृत विनेगर का ही सेवन करना चाहिए और बिना पाश्चुरीकृत या अनफिल्टर्ड एप्पल साइडर विनेगर से बचना चाहिए।

गर्भवती होने पर विनेगर का सेवन करने के फायदे

डॉक्टर की अनुमति से, गर्भवती होने पर एप्पल साइडर विनेगर पीने के बहुत लाभ हैं। सबसे अधिक फायदे नीचे बताए गए हैं:

1. मॉर्निंग सिकनेस को ठीक करने में मदद करता है

विनेगर का एसिटिक एसिड, एसिड के फ्लो को नियंत्रित करता है और हर सुबह उल्टी और मतली को दूर करने में फायदेमंद भी साबित होता है। यदि 12वें सप्ताह के दौरान गर्भवती महिलाओं को सीने में जलन महसूस होती है, तो यह गर्भ में बढ़ते बच्चे के कारण होने वाली एसिडिटी को ठीक करता है।

2. पाचन में मदद करता है और पेट की समस्याओं को ठीक करता है

एप्पल के सिरके में एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ते हैं। यह अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है व शरीर के मेटाबॉलिज्म को ठीक रखता और पाचन में सहायता करता है। गर्भावस्था के दौरान बेचैनी महसूस होने पर यह पेट को आराम पहुंचाता है।

3. कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम करता है

जन्म के समय बच्चे का कम वजन और मिसकैरेज होना, गर्भवती महिलाओं के लिए बुरे सपने जैसा होता है। सेब का सिरका दोनों जोखिम कम करता है और खाने की क्रेविंग को भी घटाता है।

4. वजन को मैनेज करता है

शुगर क्रेविंग को कम करके, एप्पल साइडर विनेगर वजन को कंट्रोल करता है या नई माओं के लिए वजन घटाने में मदद करता है। यह वॉटर रिटेंशन को भी कम करता है और गर्भावस्था के दौरान पेट फूलने से बचाव करता है।

5. एक नेचुरल सुगंध

एप्पल साइडर विनेगर दुर्गंध को भी दूर करता है। यह यीस्ट और बैक्टीरिया को मारता है जिससे गर्भावस्था के दौरान भी शरीर से ताजी महक आती है।

6. मुंहासों और मस्सों से छुटकारा मिलता है

गर्भावस्था वह समय है जब महिलाओं को मुंहासों का अनुभव होता है। एंड्रोजन हार्मोन के बढ़ने से त्वचा अधिक तेल का उत्पादन करती है। यह त्वचा के छिद्रों (पोर्स) को बंद कर देता है जो बाद में सूजन और मुंहासों में बदल जाते हैं। एसीवी इससे छुटकारा पाने में मदद करता है।

7. हानिकारक यीस्ट और यूटीआई इंफेक्शन को खत्म करता है

गर्भावस्था के दौरान क्लॉउडी यूरिन यूटीआई का एक अंतर्निहित लक्षण होता है। कुछ महिलाएं अपने नहाने के समय में सिरके का सेवन करती हैं ताकि वहां पनपने वाले यीस्ट और संक्रमण से बचा जा सके।

गर्भावस्था के दौरान सिरका का सेवन कब सीमित करना चाहिए

हालांकि यह सही है कि प्रत्येक गर्भावस्था अलग होती है, लेकिन फिर भी दूसरी और तीसरी तिमाही के दौरान सीने में जलन का अनुभव होना आम बात है। जैसा कि आप पहले से ही जानती हैं, सिरका एसिडिक सामग्री से भरपूर होता है, यह स्थिति को और खराब कर सकता है। अगर यह जलन बढ़ जाती है, तो गर्भवती महिलाओं को तुरंत सिरका का सेवन बंद या कम कर देना चाहिए।

गर्भवती होने पर विनेगर खाने के साइड इफेक्ट

कई साइंटिफिक स्टडीज द्वारा यह बताया गया है कि इंसान पर सिरका का बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, लेकिन इसमें कुछ दोष भी शामिल हैं। विनेगर का अधिक मात्रा में सेवन हानिकारक होता है और इसका अधिक इस्तेमाल खतरनाक भी होता है।

  • एप्पल साइडर सिरका कुछ लोगों में पाचन से जुड़े अनचाहे लक्षण पैदा करता है।
  • लंबे समय तक सिरके का अधिक सेवन करने से पोटेशियम का लेवल कम होता है और हड्डियों को नुकसान पहुंचता है।
  • एसिडिक ड्रिंक्स और खाना कभी-कभी दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचाते हैं।
  • इसकी मजबूत एसिडिक प्रकृति के कारण त्वचा पर लगने पर जलन भी होती है।

गर्भवती महिलाओं को विनेगर का सेवन कैसे करना चाहिए?

एक स्पष्ट प्रश्न जो हर किसी के मन में आ सकता है वह यह है कि यदि आप गर्भवती होने पर सिरका पीती हैं तो उससे क्या होता है। सिरका सीमित मात्रा में पूरी तरह से सुरक्षित है। सलाद या सैंडविच पर सिरका का इस्तेमाल करना इसके सेवन करने के सबसे सुरक्षित तरीके में से एक हैं।

विनेगर के प्रकार जिन्हें आप आजमा सकती हैं

पाश्चुरीकृत या डाइल्यूटेड विनेगर का सेवन करना सुरक्षित है। वहीं दूसरी ओर कच्चे सिरके को इसकी शक्ति और संभावित हानिकारक बैक्टीरियल विशेषताओं के कारण सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है, जो यदि गर्भवती मां का इम्यून सिस्टम कमजोर है तो गर्भ में बच्चे को प्रभावित कर सकता है। सिरका के विभिन्न प्रकारों के बारे में नीचे बताया गया है:

1. बालसैमिक विनेगर

इस प्रकार के सिरके की कीमत अलग-अलग हो सकती है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि यह कितने साल पुराना है और यह कितना शुद्ध है। वास्तव में सबसे महंगा वाला विनेगर चीज और सब्जियों पर गार्निशिंग के लिए या किसी भी रेसिपी को फिनिशिंग टच देने के लिए स्प्रिंकल किया जाता है।

2. वाइन विनेगर

रोजाना इस्तेमाल करने वाला सिरका रेड एंड व्हाइट वाइन होता है। इसका उपयोग सलाद ड्रेसिंग या मैरिनेड में किया जाता है।

3. राइस विनेगर

यह अन्य प्रकार के सिरके की तुलना में कम एसिड के साथ सबसे हल्का होता है। यह फर्मेन्टेड राइस वाइन से बना होता है और एशियाई और चीनी डिशेस बनाने में प्रयोग किया जाता है।

विनेगर के विकल्प जिन्हें आप इस्तेमाल कर सकती हैं

यदि किसी रेसिपी में सिरका डालना ही है तो इसके कुछ विकल्प हैं। सेब के हल्के स्वाद के साथ फर्मेन्टेड एप्पल साइडर से बना सबसे वर्सटाइल सिरका है साइडर विनेगर जो कि एक अच्छा विकल्प है। एक चम्मच सफेद सिरके की जगह 1 चम्मच नींबू के रस या 2 चम्मच वाइट वाइन का उपयोग किया जा सकता है। हर्ब विनेगर का उपयोग करने के बजाय उस हर्ब उपयोग करें जो रेसिपी में सिरका का स्वाद देती है। स्ट्रॉबेरी सिरका स्वाद में साइडर सिरका के करीब है और इसलिए एक अच्छा विकल्प है। एक चम्मच बालसैमिक सिरका के स्थान पर 1 बड़ा चम्मच साइडर सिरका और 1/2 छोटा चम्मच चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गर्भावस्था के दौरान एक महिला का स्वास्थ्य हार्मोनल असंतुलन और कमजोर इम्यून सिस्टम से वाला होता है, इसलिए इस समय अतिरिक्त देखभाल और सावधानी बरतने की जरूरत पड़ती है। चूंकि विनेगर रसोई में हमेशा ही मितला है, इसका उपयोग अक्सर खाना पकाने और बेकिंग, सलाद ड्रेसिंग और मैरिनेड करने में किया जाता है। कोई भी इस फेमस टॉनिक का उपयोग बिना किसी रोक-टोक के कोई भी कर सकता है। फिर भी यह सलाह दी जाती है किसी भी पदार्थ का खाने या पीने में इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लें। 

यह भी पढ़ें:

गर्भावस्था के दौरान इमली का सेवन – फायदे और नुकसान
गर्भावस्था के दौरान आइस टी पीना चाहिए या नहीं?
गर्भावस्था के दौरान एलोवेरा जूस पीना – फायदे और साइड इफेक्ट्स

समर नक़वी

Recent Posts

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

1 week ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

1 week ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

2 weeks ago

रामायण की कहानी: क्या सीता मंदोदरी की बेटी थी? Ramayan Story: Was Sita Mandodari’s Daughter In Hindi

रामायण की अनेक कथाओं में से एक सीता जी के जन्म से जुड़ी हुई भी…

2 weeks ago

बदसूरत बत्तख की कहानी | Ugly Duckling Story In Hindi

यह कहानी एक ऐसे बत्तख के बारे में हैं, जिसकी बदसूरती की वजह से कोई…

2 weeks ago

रामायण की कहानी: रावण के दस सिर का रहस्य | Story of Ramayana: The Mystery of Ravana’s Ten Heads

यह प्रसिद्द कहानी लंका के राजा रावण की है, जो राक्षस वंश का था लेकिन…

2 weeks ago