गर्भावस्था

गर्भवती महिलाओं के लिए 10 हेल्दी और टेस्टी स्मूदी रेसिपी

गर्भावस्था में महिलाओं को हर डॉक्टर, नर्स, रिश्तेदार, दोस्त और यहां तक की उसके आसपास के सभी लोग फ्रूट स्मूदी पीने की सलाह देते हैं। क्योंकि इसके पीछे काफी फायदेमंद कारण छुपे हुए हैं। यह बहुत जरूरी है कि होने वाली माँ की डाइट पौष्टिक हो और इसके साथ-साथ उसका सभी विटामिन और मिनरल्स का सेवन करने पर भी ध्यान दिया जाए। आपको अपने पूरे दिन के खाने के लिए डाइट प्लान बनाना होगा और चौबीसों घंटे उसी के अनुसार खाना पीना बेहद जरूरी काम है, जो शायद थका देने वाला हो। तो क्यों न आप कुछ ऐसा खाएं जो हेल्दी हो और तैयार करने में भी आसान हो साथ ही इसमें वो सभी इंग्रीडिएंट्स भी मौजूद हों जो ऊपर बताए गए हैं। स्मूदी भले ही सुनने में झंझट वाली चीज लगे, लेकिन जब तक आप ट्राई नहीं करेंगी तब तक कैसे जानेंगी कि इसे बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है। 

गर्भावस्था के लिए पौष्टिक और बनाने में आसान स्मूदी

आप को इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि जिस स्मूदी का आप सेवन कर रही हैं वह स्वाद और पोषण का एक अच्छा संतुलन आपको दे रही हो। यहां 10 बेस्ट स्मूदी की एक लिस्ट तैयार की गई है। अपने मूड और क्रेविंग के अनुसार चुनें कि आपको कौन सी स्मूदी रेसिपी बनानी और पीनी है। 

1. फजी कॉकटेल स्मूदी

इस लाजवाब स्मूदी रेसिपी के साथ शुरुआत करते हैं, जो पोषण के साथ-साथ मीठा और चटपटा दोनों स्वाद एक साथ देती है।

फायदा

इस स्मूदी को बनाने में जिन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है वे कई तरह के विटामिन और मिनरल से भरपूर होती हैं, साथ ही यह ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक अच्छा स्रोत है।

सामग्री 

बनाने की विधि 

  1. अपना ब्लेंडर कंटेनर लें और उसमें सभी सामग्री को एक साथ डालें। ब्लेंडिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए यदि संभव हो तो फलों को काट लें।
  2. ब्लेंडर को तब तक चलाएं जब तक आपको मनचाहा गाढ़ापन न मिल जाए। दूध और जूस की मात्रा को स्मूदी के हिसाब से एडजस्ट करें।
  3. इस स्मूदी को फिर गिलास में डालें और इसका मजा लें।

2. ट्विस्ट के साथ मार्गरीटा

ऐसी स्वादिष्ट और पौष्टिक नॉन-अल्कोहलिक ड्रिंक के सामने आपको किसी अल्कोहलिक मार्गरीटा की जरूरत नहीं पड़ेगी।

फायदा

यह गर्भावस्था में महसूस होने वाली मतली के लिए लोकप्रिय स्मूदी में से एक है क्योंकि इसका स्वाद और स्मेल आपकी मॉर्निंग सिकनेस को कम करने में मदद करता है।

सामग्री 

बनाने की विधि 

  1. अपना ब्लेंडर कंटेनर लें और उसमें केवल नारियल पानी और नारियल का दूध डालें। संतरे,नींबू और ब्रोकली को भी इसमें काटकर डालें।
  2. इन सभी चीजों के साथ ब्लेंडर को तब तक चलाएं जब तक ये मिश्रण स्मूद न हो जाए।
  3. बाकी बची हुई सामग्री डालें और ब्लेंडर को एक बार फिर से चलाएं जब तक कि स्मूदी को सही गाढ़ापन न मिल जाए।
  4. इसे गिलास में डालें और स्मूदी का टेस्ट लें।

3. ग्रीन हेल्दी स्मूदी

यह देखने में किसी कड़वे हेल्थ ड्रिंक्स जैसी हो सकती है, लेकिन जब तक आप इसका पहला घूंट नहीं लेती तब तक इंतजार करें।

फायदा

यह स्वादिष्ट होने के साथ पोषण भरा होता है, आपको हमेशा एक जैसी सामग्री वाली स्मूदी ट्राई करने की जरूरत नहीं है, अन्य इंग्रीडिएंट्स के साथ भी आप इसे मिक्स और मैच करके बना सकती हैं।

सामग्री 

  • फ्रोजन केला
  • फ्रोजन आम
  • फ्रोजन अनानास
  • नारियल पानी
  • पालक या ब्रोकली या कोई अन्य हरी सब्जी

बनाने की विधि 

  1. सभी सामग्री को एक-एक करके ब्लेंडर में डालें जब तक कि वे ठीक से भर न जाएं।
  2. एक अच्छा स्मूद पेस्ट पाने के लिए ब्लेंडर को तेज स्पीड पर चलाएं।
  3. इसे एक अच्छे मग में डालें, और स्ट्रॉ के साथ सिप लेते हुए स्वाद लें।

4. व्हाइट नट स्मूदी

जैसे आप त्योहारों पर दूध से बने ड्रिंक्स का सेवन करती हैं, यह बिलकुल उसी तरह टेस्टी होती है।

फायदा

इसमें कई तरह के नट्स और अन्य सामग्री का उयोग कर सकते हैं। यह ओमेगा-3 एसिड का एक अच्छा सोर्स है। एवोकैडो को इसमें शामिल करने से आपको एनर्जी लेवल बेहतर करने वाले फैट मिल सकेंगे।

सामग्री 

  • पिसे हुए अलसी के बीज
  • पिसे हुए अखरोट
  • आलमंड बटर
  • फ्रोजन केला
  • एवोकैडो
  • बादाम का दूध

बनाने की विधि 

  1. फल, फिर मेवे, और आखिर में एक ब्लेंडर में जितना जरूरत हो उतना दूध डालकर ब्लेंड करें।
  2. ब्लेंडर को तब तक चलाएं जब तक यह अच्छा गाढ़ा और क्रीमी टेक्सचर वाला मिश्रण न दे दे।
  3. इसको निकालने के लिए एक लंबे गिलास का इस्तेमाल करें और मेवे के साथ इसे गार्निश करें और इसका मजा लें।

5. पीनट बटर स्मूदी

आपको सिर्फ पीनट बटर सैंडविच के बारे में ही पता था कि वे टेस्टी होते हैं। लेकिन जैसे ही आप इस स्मूदी का पहला सिप लेंगी उसके बाद गिलास को दूर रखना बहुत मुश्किल हो जाएगा।

फायदा

चॉकलेट की क्रेविंग होने वाली महिलाओं के लिए यह एक वरदान की तरह है क्योंकि यह उन क्रेविंग्स को पूरा भी करता है और साथ ही साथ स्वस्थ प्रोटीन भी देता है।

सामग्री 

  • फ्रोजन केला
  • पीनट बटर
  • कोको पाउडर
  • टोफू
  • सोया दूध

बनाने की विधि 

  1. सभी सामग्री ब्लेंडर में डालकर अंत में सोया दूध डालें और फिर उसे ब्लेंड करें।
  2. कुछ देर के लिए ब्लेंडर को चलाएं और ड्रिंक का गाढ़ापन जांचें। यदि आप पतला शेक पीती हैं, तो थोड़ा और सोया दूध उसमे मिलाएं।
  3. अच्छे से मिक्स हो जाने पर इसे एक कप में निकाल कर पिएं।

6. हाई प्रोटीन ट्रॉपिकल स्मूदी

यह एक बेहतरीन प्रेगनेंसी प्रोटीन स्मूदी है, इसमें आपको हो रही क्रेविंग को शांत करने के लिए पर्याप्त सामग्री होती है।

फायदा

ये मीठे और चटपटे स्वाद का एक मिश्रण है और अन्य इंग्रीडिएंट्स के फाइबर से इसमने सामान्य से अधिक गाढ़ापन आता है।

सामग्री 

  • ठंडा पानी
  • पिसे हुए अलसी के बीज
  • कटे हुए बादाम
  • काबुली चना
  • छिली हुई कीवी
  • फ्रोजन ट्रॉपिकल फ्रूट मिक्स
  • फ्रोजन ब्रोकली

बनाने की विधि 

  1. बादाम और अलसी को एक साथ मिलाने के लिए सबसे पहले एक कॉफी ग्राइंडर का उपयोग करें और उन्हें पाउडर की तरह बारीक होने तक अच्छी तरह पीस लें।
  2. फिर इसे बाकी सामग्री के साथ ब्लेंडर में डालें और ब्लेंडर को तब तक चलाएं जब तक कि यह स्मूद न हो जाए।
  3. इसे ड्रिंक को एक छोटे गिलास में निकाल लें, कीवी को किनारे पर कट करके लगाएं, फिर इसे पीकर रिलैक्स करें।

7. आयरन पावर्ड शेक

प्रेगनेंसी के दौरान शेक का सेवन करने से बेहतर और क्या हो सकता है, जिसमें इस दौरान सेवन किए जाने वाले सभी जरूरी इंग्रीडिएंट्स एक साथ शामिल हैं। 

फायदा

इसमें डाली जाने वाली सामग्री इसे गर्भावस्था के लिए आयरन से भरपूर स्मूदी बनाती है जो विटामिन सी और अन्य पोषक तत्वों से भी संतुलित होती है।

सामग्री 

बनाने की विधि 

  1. ब्लेंडर में फल और अन्य पदार्थ डालें और ऊपर से शहद, पानी और जूस डालें।
  2. अब ब्लेंडर को तब तक चलाएं जब तक कि ये सभी आपस में अच्छे से मिक्स न हो जाएं।
  3. इसे एक लंबे गिलास में निकालें और इस ड्रिंक का मजा लें।

8. एनर्जाइजर

यह नाम सुनकर आपको लग रहा होगा कि यह किसी बैटरी का नाम है लेकिन यह स्मूदी ही है – आपको तुरंत एनर्जी देने का स्रोत।

फायदा

यह स्मूदी न केवल गाढ़ी होती है, बल्कि इसमें फ्लेवर का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन भी है जो आपके मूड को तुरंत बदल सकता है।

सामग्री 

  • वैनिला योगर्ट
  • एवोकैडो
  • सेब
  • फ्रोजन पालक
  • कई तरह की फ्रोजन बेरीज
  • संतरे का जूस
  • नारियल का दूध

बनाने की विधि 

  1. सभी सामग्री को एक-एक करके ब्लेंडर में डाल दें।
  2. ब्लेंडर को तब तक चलाएं जब तक वे सभी एक साथ मिक्स न हो जाएं और गाढ़ापन न आ जाए।
  3. इसे एक कप में डालें और इंस्टेंट एनर्जी पाएं।

9. पीनट बटर प्रून स्मूदी

जी हाँ, यह कॉम्बिनेशन सुनने में जरूर अजीब लगता है लेकिन यह एक बेहद न्यूट्रीशस स्मूदी है।

फायदा

इस स्मूदी में मौजूद आलूबुखारा और केला फाइबर की मात्रा को बढ़ाता है, जिससे यह कब्ज से राहत के लिए सबसे अच्छी प्रेगनेंसी स्मूदी में से एक है।

समाग्री 

  • फ्रोजन पका हुआ केला
  • सूखे आलूबुखारे
  • पीनट बटर पाउडर
  • नारियल का दूध

बनाने की विधि 

  1. यह सब एक ब्लेंडर में डालें और इसे तुरंत ब्लेंड करने के लिए तेज स्पीड में चलाएं।
  2. इसे एक गिलास में डालें और ठंडा होने पर ही स्वाद का आनंद उठाएं।

10. मतली का इलाज

स्मूदी के लिए इस बेहतरीन रेसिपी के साथ अपनी मॉर्निंग सिकनेस का मुकाबला करने का एक और आसान तरीका है।

फायदा

फलों का मीठा और खट्टा स्वाद अदरक के स्वाद के साथ मिलकर स्वास्थ्य और टेस्ट का एक अच्छा संतुलन बनाता है।

सामग्री 

  • फ्रोजन आम
  • कद्दूकस किया हुआ अदरक
  • नींबू का रस
  • सेब
  • पानी

बनाने की विधि 

  1. सभी फलों को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  2. बाद में इसमें अदरक और पानी डालें और फ्री से इसे ब्लेंड करें। बाद में इसे कप में निकालकर धीरे-धीरे स्वाद लेते हुए पीएं।

गर्भवती होने पर अपनी क्रेविंग का खयाल रखना और साथ ही इस बात का ध्यान रखना कि आपको सही पोषण मिले एक मुश्किल काम है। गर्भावस्था के दौरान हेल्दी ब्रेकफास्ट स्मूदी चुनने से आपको मीठे की क्रेविंग्स को पूरा करने में मदद मिलती है और साथ ही यह स्वादिष्ट भी होती है जो इस दौरान आपको कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकती है।

यह भी पढ़ें:

गर्भवती महिलाओं के लिए हेल्दी स्नैक्स
गर्भवती महिलाओं के लिए टॉप हेल्दी फूड रेसिपीज
गर्भावस्था में सुबह का नास्ता – क्या खाएं और क्या न खाएं

समर नक़वी

Recent Posts

मिट्टी के खिलौने की कहानी | Clay Toys Story In Hindi

इस कहानी में एक कुम्हार के बारे में बताया गया है, जो गांव में मिट्टी…

2 days ago

अकबर-बीरबल की कहानी: हरा घोड़ा | Akbar And Birbal Story: The Green Horse Story In Hindi

हमेशा की तरह बादशाह अकबर और बीरबल की यह कहानी भी मनोरंजन से भरी हुई…

2 days ago

ब्यूटी और बीस्ट की कहानी l The Story Of Beauty And The Beast In Hindi

ब्यूटी और बीस्ट एक फ्रेंच परी कथा है जो 18वीं शताब्दी में गैब्रिएल-सुजैन बारबोट डी…

2 days ago

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

1 week ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

1 week ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

2 weeks ago